20.1 C
Ranchi
Wednesday, November 4, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaएसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर उपायुक्त ने किया...

एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर उपायुक्त ने किया घर-घर भ्रमण, प्रारूप मतदाता सूची से किया नामों का मिलान

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

लूथरन हाई स्कूल में आयोजित बीएलओ एवं बीएलए-2 की पांचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला में हुए शामिल, त्रुटियों के सुधार हेतु दिए आवश्यक निर्देश

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज बुधवार को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, गुमला दिलेश्वर महतो लूथरन हाई स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने बीएलओ एवं बीएलए-2 की पांचवीं बैठक एवं पांचवीं चुनाव पाठशाला के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया।

इस दौरान उपायुक्त ने प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) का बारीकी से अवलोकन किया तथा मतदाता सूची में दर्ज नामों एवं विवरणों की शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वयं क्षेत्र में निकलकर घर-घर सत्यापन किया। उन्होंने दर्जनों घरों में जाकर प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के नामों का संबंधित परिवारों एवं मतदाताओं से मिलान किया। इस दौरान जहां भी नाम, विवरण अथवा अन्य प्रविष्टियों में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा विसंगति सामने आई, वहां संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को नियमानुसार आवश्यक सुधार एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण निर्वाचन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे तथा मतदाता सूची में दर्ज प्रत्येक प्रविष्टि की शुद्धता एवं विश्वसनीयता बनी रहे। इसके लिए आवश्यक है कि बीएलओ अपने निर्धारित मतदान केंद्र क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें तथा प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज विवरणों का वास्तविक स्थिति से मिलान करें।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित किया कि सत्यापन कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाए। मतदाताओं को भी अपने नाम एवं अन्य विवरणों की जांच करने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि रहने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसका निराकरण किया जा सके।

उपायुक्त ने बीएलओ एवं बीएलए-2 के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं समावेशी बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श अखिलेश कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी, बीएलओ तथा बीएलए-2 उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading