18.1 C
Ranchi
Saturday, November 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, गुमला में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता आयोजित

जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, गुमला में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता आयोजित

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

विभिन्न व्यावसायिक ट्रेड में विद्यार्थियों ने प्रदर्शित की प्रतिभा, चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

गुमला : – गुमला जिला में – जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, गुमला में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए व्यावसायिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने-अपने व्यावसायिक ट्रेड से संबंधित विभिन्न मॉडल, नवाचार एवं प्रायोगिक कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से अर्जित तकनीकी ज्ञान, रचनात्मकता, कार्यकुशलता और समस्या समाधान की क्षमता का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में प्रदर्शन एवं निर्धारित मानकों के आधार पर अलग-अलग व्यावसायिक ट्रेड में उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थी आगामी राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में गुमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एपीओ रोज मिंज ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर संचालित व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहित करना, विद्यार्थियों में रोजगारपरक कौशल एवं उद्यमशीलता की भावना विकसित करना तथा उनकी प्रतिभा को जिला एवं राज्य स्तर पर मंच प्रदान करना है।

जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी दक्षता प्रदर्शित करने और भविष्य में कौशल आधारित रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के लिए स्वयं को तैयार करने का महत्वपूर्ण अवसर मिला। कार्यक्रम में जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय के सभी पदाधिकारी कर्मी सहित सभी प्रखंड के बीपीओ एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक उपस्थित रहे ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments