24.3 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 54

चेंम्बर ऑफ कॉमर्स गुमला बना व्यापारियों के हितों का मजबूत प्रहरी

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला चेंम्बर ऑफ़ कॉमर्स की चतुर्थ मासिक बैठक सिद्धिविनायक स्थित चेंबर कार्यालय में चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौके पर मुख्य रूप से एफजेसीसीआई के क्षेत्रीय सह नगर परिषद के उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी मुख्य रूप से उपस्थित थे ।बैठक की शुरुआत सचिव प्रणय कुमार द्वारा पिछले बैठक में लिए गए प्रस्तावों की जानकारी दी गई जिस पर अध्यक्ष ने एक-एक कर एक माह में किए गए कार्यों की जानकारी उक्त बैठक में दी गई, चेंबर के उक्त बैठक में मुख्य रूप से आम जनजीवन और खासकर व्यापारियों को हो रहे परेशानियों को देखते हुए आंजन टोल प्लाजा में पहुंच कर संबंधित लोगों से बात करने के लिए समिति का गठन किया गया और माप तौल विभाग गुमला से मिलकर व्यापारियों को हो रही परेशानी से निराकरण दिलाने हेतु एक प्रस्ताव रखा गया साथ ही साथ वैश्विक संकट के कारण जिले में हो रही गैस की समस्या पर उपायुक्त और एसडीओ के माध्यम से नई गैस एजेंसी या मुख्यालय में संचालित अन्य गैस एजेंसीयों के माध्यम से आम जनता को गैस उपलब्ध कराने हेतु एक प्रस्ताव रखने पर सहमति बनी । एसबीआई बैंक गुमला के माध्यम से व्यापारियों के लिए रेजगारी की व्यवस्था करने हेतु एक प्रस्ताव रखा गया और गुमला चेंबर का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक गुमला से जिला मुख्यालय में आए दिन हो रही अपराध ,चोरी , छीनतई, सहित गांधी पार्क गुमला नशेड़ियों का एक अड्डा बन गया है, और जिला मुख्यालय स्थित घर और दुकानों में हो रही चोरी पर अविलंब उद्वेदन करते हुए कड़ी करवाई करने से संबंधित एक प्रस्ताव रखा गया। साथ ही जिले के विभिन्न समस्याओं को लेकर सांसद से मुलाकात करने पर भी सहमति बनी। मौके पर एफजेसीसीआई के क्षेत्रीय सह नगर परिषद के उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने उक्त सभी प्रस्तावों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुमला चेंबर व्यापारियों के हित के लिए एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है और गुमला नगर परिषद के माध्यम से व्यापारियों को परेशान नहीं किया जाएगा। उन पर कोई अतिरिक्त कर का बोझ भी नहीं डाला जाएगा ,उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में होने वाले कचरा प्रबंधन की बैठक में व्यपारियो के हितों को ध्यान में रखकर विचार विमर्श किया जाएगा,जिसमे चेंबर के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा, उक्त बैठक में फेडरेशन के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार महेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता,पवन कुमार अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, सरजू प्रसाद साहू सहित चेंबर उपाध्यक्ष अभिजीत जयसवाल , बबलू वर्मा ,सहसचिव नीरज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, संजीव मालानी, मीडिया प्रभारी मनीष कुमार केशरी, पीआरओ रीतेश कुमार गुप्ता,शिवम जायसवाल, गौरव केसरी, पंकज खंडेलवाल दीपक कुमार अग्रवाल मोहम्मद शाहनवाज गुरमीत सिंह आदित्य गुप्ता, मुनीलाल साहू, कुणाल कुमार ,शंकर लाल जाजोदिया, रोहित खंडेलवाल,पंकज सोनी, विकास कुमार सहित कई अन्य अनेक लोग शामिल थे।

राम भक्तों के लिए

दिलेश्वर महत्तो ने गुमला उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार की अधिसूचना संख्या 1/पी०-105/2022 का०-2299, दिनांक 17.04.2026 के आलोक में, मा०प्र०से० (ब्रा0-2015) के अधिकारी दिलेश्वर महत्तो ने आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 के पूर्वाह्न में जिला दण्डाधिकारी- सह – उपायुक्त, गुमला के पद का प्रभार स्वतः ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त ने कहा कि जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य किया जाएगाl

राम भक्तों के लिए

बिरहोर परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण, विकास योजनाओं की ली जानकारी

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया: गोमिया प्रखंड के विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने शुक्रवार को तुलबुल पंचायत स्थित बिरहोर टंडा का दौरा कर वहां निवास कर रहे दर्जनों बिरहोर परिवारों से भेंट कर उनके बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने उनके बीच एक एक बोरा चावल, धोती एवं साड़ी प्रदान की।

मौके पर बीडीओ श्री महतो ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी दैनिक जरूरतों, जीवन-यापन की स्थिति तथा सरकारी योजनाओं के लाभ मिलने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, राशन एवं पेंशन जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की और संबंधित समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

बीडीओ ने कहा कि राज्य सरकार एवं बोकारो जिला प्रशासन बिरहोर परिवारों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन परिवारों को मुख्य रूप से लडको _लडकियो आवासीय विधालयो के मुख्यधारा से जोड़ने, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिरहोर समुदाय के लोगों से उनकी अन्य समस्याओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंचायत के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

भाजपा का एकदिवसीय धरना संपन्न 

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला भाजपा द्वारा आज विद्युत अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के वरीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने किया ,उन्होंने बताया किया पार्टी द्वारा निर्देशित राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम है जो आज प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है ! कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू उपस्थित थे धरना के माध्यम से उन्होंने चेताया कि विद्युत विभाग के पदाधिकारी और कर्मी अपने कार्यशैली में सुधार लाएं तथा बिजली की अनावश्यक कटौती न करें और स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता का सरकार जिस प्रकार दोहन कर रही है उसे अविलंब ठीक किया जाए !कार्यक्रम को नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने भी संबोधित करते हुए कहा गर्मी के समय आ चुका है शहरी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की निर्बाध आपूर्ति करें ताकि आम जनता को राहत मिल सके ! हेमंत सरकार में अफसर शाही चरम पर है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है ! कार्यक्रम को निर्मल गोयल,विनोद प्रसाद , भैरव सिंह खेरवार, गौरी किंडो ,यशवंत सिंह ,हरिहर साहू ,देवेंद्रलाल उरांव , कौशलेंद्र जमुवार , ने भी संबोधित किया !कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से महामंत्री द्वय सुरेश सिंह और संदीप प्रसाद ने किया ! और धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री विजय सिंह ,पिंटू ने किया !मौके पर विकास सिंह , श्रवण साहू , सोनमणि देवी , शंभू नायक , रमेश राम ,सुसित गोस्वामी ,रूपा केसरी ,गुड्डी नंदा ,भिखेस्वर नागमणि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे !

राम भक्तों के लिए

गुमला में अंचल दिवस का आयोजन, 126 आवेदनों में से 98 का ऑन द स्पॉट निष्पादन

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राजस्व एवं प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर

गुमला : – गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार आज गुमला अंचल कार्यालय परिसर में अंचल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर में अपर समाहर्ता, गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अंचल अधिकारी, गुमला, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गुमला सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे तथा आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

अंचल दिवस के दौरान कुल 1,26 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 98 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष 28 मामलों में आवश्यक जांच एवं अग्रेतर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। प्राप्त आवेदनों में मुख्यमंत्री जन शिकायत से संबंधित 20 मामलों में 14 का निष्पादन किया गया तथा 6 मामलों में जांच के निर्देश दिए गए। दाखिल-खारिज के 10 मामलों में कार्रवाई प्रारंभ की गई, जबकि पारिवारिक सदस्यता के 14 तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े 18 आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया गया।

इसी प्रकार भू-धारण प्रमाण पत्र के 9, एनसीएल के 7 एवं ओबीसी के 6 आवेदनों का निष्पादन किया गया। पेंशन से संबंधित 42 आवेदनों में से 30 का निष्पादन किया गया तथा 12 मामलों में आवश्यक जांच की प्रक्रिया जारी है। शिविर के दौरान आमजनों को विभिन्न प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया, जिससे उन्हें त्वरित राहत प्राप्त हुई।

पदाधिकारियों द्वारा संबंधित मामलों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि अंचल दिवस आमजनों एवं प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद का माध्यम है, जिसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे इस प्रकार के आयोजनों में अधिक से अधिक भाग लें एवं अपनी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त करें, ताकि प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच और अधिक प्रभावी बन सके।

राम भक्तों के लिए

गुमला सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला सदर अस्पताल में लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास शाखा गुमला के द्वारा सदर अस्पताल गुमला का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में रोगी भर्ती वार्ड, किचेन रूम, दवा वितरण कक्ष, वार्ड, ओपीडी, आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में रोगी भर्ती वार्ड में भर्ती किए गए मरीजों एवं उनके परिजनों से वार्ता की गई। वार्ता के क्रम में मरीज एवं उनके परिजनों के द्वारा सेवा संतुष्टि बतलाई गई। प्रसव एवं उपकरण की उपलब्धता के संदर्भ में जानकारी प्राप्त हुई कि अपराह्न 4.15 बजे तक 10 माताओं की सामान्य प्रसव कराया गया है एवं 03 का सी सेक्शन ऑपरेशन किया क्या है। सभी माताओं को प्रसव के उपरांत निगरानी में रखा गया है। सर्जिकल वार्ड में 43 मरीज जेनरल वार्ड में 143 मरीज तथा पुरुष वार्ड में 32, महिला वार्ड में 23, एवं बच्चों के वार्ड में 12 मरीज भर्ती थे। ओपीडी में कुल 541 मरीजों का निबंधन एवं 15 आयुष्मान कार्ड निर्गत किया गया था। यह जानकारी दी गई कि संबंधित भर्ती एवं बाह्य रोगी को यथासंभव इलाज मुहैया कराया जा रहा है एवं जानकारी दी गई कि मरीज की स्थिति के अनुसार आवश्यकता आकलन के अनुसार इन्हें बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र रेफर किया जाता है। कुल 1,27 मरीजों को अन्य प्रखंड से सदर अस्पताल गुमला में लाने ले जाने तथा 02 मरीज को रिम्स भेजने हेतु एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किचेन के निरीक्षण के क्रम में आवश्यक साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया। मरीजों को सामान्य भोजन दिया जा रहा है। एनआरसी केंद्र में कुल 17 मरीज भर्ती थे जिन्हें पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। दवा वितरण कक्ष के निरीक्षण के क्रम में जानकारी दी गई कि अभी वर्तमान में अस्पताल में 590 दवा उपलब्ध है एवं जन औषधि केंद्र बंद पाया गया।मशीन कार्यशील पाया गया कुल 21 मरीजों का एक्स रे एवं 09 का सीटी स्कैन किया गया था। पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति नियमित रूप से ससमय सुनिश्चित करने के लिए उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारी एवं कर्मियों से कारण पृच्छा हेतु निर्देशित किया गया। उपस्थिति आकस्मिक पंजी संधारित पाया गया। सीसीटीवी की उपलब्धता पाई गई। कुल 46 सीसीटीवी कैमरा कार्यरत पाया गया। अस्पताल परिसर में शैडो एरिया की संभावना नहीं पाया गया I अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं बदबू से मुक्त रखने हेतु निर्देशित किया गया। मानसिक ओपीडी में 23 मरीजों के पहुंचने एवं दवा वितरण की जानकारी प्राप्त हुई।सर्जिकल वार्ड के बाहर के मरीजों को अंदर के वार्ड में शिफ्ट किए जाने का निर्देश दिया गया।

राम भक्तों के लिए

अवैध बालू भंडारण के विरुद्ध जिला टास्क फोर्स की छापेमारी, 30,000 घनफीट बालू जब्त

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 17 अप्रैल 2026 को लगभग दोपहर 01:00 बजे बसिया अंचल अंतर्गत मौजा बोंगालोया टंगरा सहित आसपास के क्षेत्रों में जिला टास्क फोर्स (खनन) द्वारा औचक जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी, बसिया की अध्यक्षता में अंचल अधिकारी, बसिया, जिला खनन पदाधिकारी, गुमला तथा सशस्त्र बल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

जांच के क्रम में मौजा बोंगालोया में खाता संख्या-58, प्लॉट संख्या-299, रकबा लगभग 5.79 एकड़ (जीआर निर्देशांक: Lat 22.998072, Long 84.787242) गैरमजरूआ आम भूमि पर अवैध रूप से बालू का भंडारण पाया गया। स्थल पर लगभग 30,000 घनफीट बालू अवैध रूप से संग्रहित पाया गया, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि उक्त स्थल पर किसी प्रकार का वैध घाट बंदोबस्ती अथवा भंडारण अनुज्ञप्ति उपलब्ध नहीं है, जिससे यह गतिविधि पूर्णतः अवैध पाई गई।

स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि इस अवैध उत्खनन एवं भंडारण कार्य में लगभग 10 व्यक्ति संलिप्त हैं। इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल सरकारी राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि राष्ट्रीय संपत्ति का भी क्षरण हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि बिना वैध पट्टा अथवा अनुज्ञप्ति के खनिज का उत्खनन, भंडारण अथवा परिवहन करना खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 4 एवं 21 तथा झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 के प्रावधानों का उल्लंघन है। इसके अतिरिक्त झारखंड मिनरल्स (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम) नियम, 2017 के तहत भी यह दंडनीय अपराध है।

तद्नुसार, इस अवैध बालू भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों एवं संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

राम भक्तों के लिए

जल शपथ के साथ गुमला में जल पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

विद्यालयों व समुदाय में जल संरक्षण जागरूकता बढ़ाने का अभियान शुरू

गुमला : – गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में आज जिले में जल पखवाड़ा 2026 की औपचारिक शुरुआत सभी विद्यालयों में “जल शपथ” के साथ की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों ने जल संरक्षण, जल के समुचित उपयोग एवं इसके प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता उत्पन्न करना, बच्चों में जिम्मेदारी की भावना का विकास करना तथा विद्यालय एवं समुदाय स्तर पर जल बचत व्यवहार को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर गुमला उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित, ने अपने संदेश में कहा कि जल ही जीवन का आधार है तथा वर्तमान समय में जल संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उपायुक्त ने कहा कि बच्चे ही समाज के सशक्त वाहक हैं और उनके माध्यम से जल संरक्षण का यह संदेश घर-घर तक पहुंचेगा। विद्यालयों में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवहारिक रूप से जल बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने कहा कि विद्यालय स्तर पर जल पखवाड़ा के माध्यम से बच्चों में जल संरक्षण की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है । जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने अपने संदेश में कहा कि जल संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए।

ज्ञात हो कि यह पखवाड़ा 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत विद्यालयों एवं समुदाय स्तर पर विविध जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावकों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों के विद्यालयों, शिक्षकों सहित कनीय अभियंता, बीआरपी, सीआरपी, बीपीओ एवं संबंधित शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र निर्गत करते हुए राज्य स्तरीय गतिविधियों के अनुरूप जल पखवाड़ा के प्रभावी एवं सफल आयोजन का निर्देश दिया गया है।

राम भक्तों के लिए

खाद्य कारोबारियों, मध्याह्न भोजन रसोइयों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं पलाश कैफे की दीदियों के लिए खाद्य सुरक्षा एवं तंबाकू निषेध जागरूकता प्रशिक्षण शिविर आयोजित

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 


गुमला : – गुमला उपायुक्त , प्रेरणा दीक्षित के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गुमला डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य कारोबार का अनुज्ञप्ति एवं पंजीकरण) विनियम, 2011 की अनुसूची-IV के प्रावधानों के अनुरूप भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 17 अप्रैल को होटल जयपुर, लोहरदगा रोड, गुमला में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण शिविर में होटल संचालकों, थोक एवं खुदरा विक्रेताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, मध्याह्न भोजन के रसोइयों एवं पलाश कैफे की दीदियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम को दो बैचों में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 150 से अधिक खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में एफएसएसएआई के सूचीबद्ध ट्रेनिंग पार्टनर ज्ञान सिटी एजुकेशनल ट्रस्ट एवं प्रशिक्षक डॉ. राकेश सिंह द्वारा खाद्य सुरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने खाद्य विशेषता, खाद्य संक्रमण, एलर्जी, खाद्य जनित रोगों के कारण एवं रोकथाम, फूड ग्रेड रंगों के सुरक्षित उपयोग, स्वच्छ पैकेजिंग एवं गुणवत्ता नियंत्रण जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गुमला डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के द्वारा प्रतिभागियों को खाद्य व्यवसाय के पंजीकरण एवं लाइसेंस की अनिवार्यता, स्वच्छता मानकों का पालन, कार्यस्थल की सफाई, पेयजल की गुणवत्ता, कीट नियंत्रण, सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड एवं “गोल्डन रूल्स ऑफ फूड सेफ्टी” के बारे में विस्तार से समझाया गया।

इस दौरान विशेष रूप से यह भी निर्देश दिया गया कि खाद्य प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु पानी की जांच प्रत्येक 6 माह (छह महीने) में अनिवार्य रूप से कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके और जल जनित रोगों की रोकथाम हो सके।

कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि खाद्य पदार्थों को अखबार, प्रिंटेड पेपर या हानिकारक प्लास्टिक में परोसना पूर्णतः प्रतिबंधित है, क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं।

तंबाकू निषेध पर विशेष जागरूकता सत्र

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध सहकार वंदना स्मिता होरो के द्वारा कोटपा एक्ट 2003 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध, 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू बिक्री पर प्रतिबंध, शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री निषेध तथा तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर रोक जैसे महत्वपूर्ण प्रावधानों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। सभी को तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु प्रेरित किया गया।

नागरिक क्लब सोसायटी द्वारा प्रतिभागियों के बीच एप्रन, कैप एवं ग्लव्स का वितरण कर स्वच्छता एवं सुरक्षित खाद्य संचालन को बढ़ावा दिया गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला, प्रकाश चंद्र गुग्गी ने “ईट राइट इंडिया”, फोर्टिफाइड फूड एवं “आज से थोड़ा कम तेल, चीनी और नमक” जैसे अभियानों की जानकारी देते हुए संतुलित एवं सुरक्षित आहार को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि बिना वैध एफएसएसएआई लाइसेंस, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि, बैच नंबर एवं आवश्यक लेबलिंग के बिना पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का क्रय-विक्रय करना दंडनीय अपराध है।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा सभी ने खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने एवं तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी , फूड सेफ्टी ट्रेनर डॉ. राकेश सिंह, त्रिलोकी नाथ सिन्हा, संतोष पाठक, जितेंद्र कुमार, रवि कुमार, प्रियांशु कुमार, सूरज कुमार, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, तंबाकू निषेध सहकार वंदना स्मिता एवं ज्ञान सिटी एजुकेशनल ट्रस्ट का सराहनीय योगदान रहा।

राम भक्तों के लिए

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा-2025 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिले में निषेधाज्ञा लागू

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त, द्वारा निर्गत संयुक्त आदेश के आलोक में झारखण्ड लोक सेवा आयोग, राँची द्वारा आयोजित संयुक्त सिविल सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (JPSC-2025) का आयोजन दिनांक 19 अप्रैल 2026 को दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक निर्धारित है। उक्त परीक्षा के सफल, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियाँ की गई हैं।

तद्नुसार, अनुमंडल दण्डाधिकारी, गुमला राजीव नीरज द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के सभी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में दिनांक 18 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि 12:00 बजे से दिनांक 19 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक निषेधाज्ञा लागू की गई है। जिन परीक्षा केन्द्रों के आसपास यह निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी उनमें कार्तिक उराँव कॉलेज, गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज, संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, संत पात्रिक उच्च विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, डीसीएम एसओई (एस.एस.+2 उच्च विद्यालय), एस.एस. बालिका उच्च विद्यालय, लूथेरन उच्च विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल, संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय तथा राजकीय उच्च विद्यालय, करजटोली शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार उक्त निर्धारित क्षेत्र में पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों के एक साथ एकत्रित होने, किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन तथा तीन से अधिक वाहनों के एक साथ परिचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त सरकारी कर्मियों, धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना, शादी-विवाह के कार्यक्रमों एवं शव यात्रा में शामिल व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा।

इसके अतिरिक्त, परीक्षा अवधि के दौरान निर्धारित क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। आवश्यक होने पर सक्षम प्राधिकारी से पूर्वानुमति प्राप्त कर ही इसका उपयोग किया जा सकेगा। बिना अनुमति किसी भी वाहन पर ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग वर्जित रहेगा। साथ ही, परीक्षा केन्द्रों के आसपास किसी भी प्रकार के घातक हथियार, अग्नेयास्त्र अथवा विस्फोटक सामग्री के लाने या ले जाने पर भी सख्त मनाही की गई है।

साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि सभी केन्द्राधीक्षक COTPA Act, 2003 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा केन्द्रों के 100 गज की परिधि में सिगरेट अथवा अन्य तम्बाकू उत्पादों के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें एवं जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium