29.9 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 58

विविधता में एकता की मिसाल: पिट्स मॉडर्न स्कूल में अंबेडकर जयंती, बैसाखी और बिहू का भव्य आयोजन

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया में सोमवार को “विविधता में एकता” की भावना को साकार करते हुए अंबेडकर जयंती, बैसाखी और बिहू पर्व का संयुक्त रूप से भव्य आयोजन किया गया। 13 अप्रैल 2026 को आयोजित इस विशेष प्रार्थना सभा में सांस्कृतिक समृद्धि, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय गौरव का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुई, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में सकारात्मक और शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित हुआ। एलकेजी से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंबेडकर जयंती के अवसर पर कक्षा 12वीं (अल्फा) की छात्रा कनिष्का ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत बिहू नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से असम की पारंपरिक संस्कृति और उत्सव की झलक देखने को मिली। इसके पश्चात छात्रा अनुष्का कपूर ने बिहू और बैसाखी जैसे फसल उत्सवों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दर्शकों को इनके सांस्कृतिक पक्ष से अवगत कराया।
कार्यक्रम में बैसाखी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। छात्रों की ऊर्जा और रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में सांस्कृतिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर जैसे महान व्यक्तित्वों को स्मरण करना हमें समानता और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को अपनी विविध परंपराओं को उत्साहपूर्वक अपनाते देखना अत्यंत सुखद है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को जिम्मेदार एवं संस्कारवान नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।
आईईपीएल (ओरिका), गोमिया के महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का समावेश विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बना, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर राष्ट्रीयता और सामाजिक समरसता की भावना को भी सुदृढ़ करने में सफल रहा।

राम भक्तों के लिए

कथारा में सरहुल महोत्सव की धूम, भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

बेरमो (कथारा)। कथारा स्थित महाप्रबंधक फुटबॉल ग्राउंड में सरहुल मिलन समारोह एवं सरहुल महा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आसनपानी मुंडा आदिवासी समाज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्सव मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत फुटबॉल ग्राउंड से निकली भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जो जीएम ऑफिस होते हुए कथारा मुख्य चौक तक पहुंची। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। मांदर की थाप और लोकगीतों की मधुर धुन पर थिरकते कलाकारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। बीटीपीएस थाना प्रभारी पिंकू यादव के निर्देश पर मनोज सिंह, दीपक पासवान एवं कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति पुलिस बल के साथ पूरे कार्यक्रम में मुस्तैद रहे।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। अध्यक्ष फनी राम सोरेन, सचिव करमचंद हांसदा, कोषाध्यक्ष विश्वनाथपुर मोर सहित संचालनकर्ता बाबू मुंडा, जागेश्वर मुंडा, छेदी मुंडा, योगेश्वर मुंडा, विजय मुंडा एवं चांपी के पूर्व मुखिया श्रीराम हेम्ब्रम ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया।
इसके अलावा नरेश मुंडा, राजाराम मुरमुर, सुखनाथ मुरमुर, सीताराम मुर्मू, सहदेव राज हांसदा, मो. निजाम अंसारी, सुनीता सिंह समेत सैकड़ों लोगों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में बाबू मुंडा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
सरहुल महोत्सव के इस आयोजन ने क्षेत्र में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।

राम भक्तों के लिए

जरंगडीह में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी मन्सा नगर स्थित कोलियरी क्षेत्र में घटना, पुलिस जांच में जुटी

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया– जरंगडीह कोलियरी अंतर्गत मन्सा नगर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में शोक का माहौल है।
मृतक की पहचान दीपक कुमार (19), पिता स्वर्गीय मंगल गोप के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गोमिया थाना क्षेत्र के बिरसा बस्ती का निवासी था। जानकारी के अनुसार दीपक इन दिनों मन्सा नगर में अपने मौसा के घर रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा था।
बताया जाता है कि रविवार रात वह भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। पड़ोसियों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
स्थिति को गंभीर देखते हुए पड़ोस में रहने वाली संजीव कुमारी ने अन्य लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए—दीपक कुमार फांसी के फंदे से लटका हुआ था।
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों द्वारा बोकारो थर्मल थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना के एसआई मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।
इस घटना के बाद मन्सा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है।

राम भक्तों के लिए

तुलबुल में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया —गोमिया प्रखंड के तुलबुल में सोमवार को श्री हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथाीय उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के माननीय मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया तथा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मंत्री का स्थानीय ग्रामीणों एवं आयोजकों द्वारा फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
अपने संबोधन में मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और परंपराओं को सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना

राम भक्तों के लिए

खाद्य सुरक्षा टीम एक्शन में, शहर में चला विशेष जांच अभियान

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिले में आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एनर्जी ड्रिंक (कैफीनेटेड बेवरेज) के खिलाफ सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया गया।

यह कार्रवाई भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, नई दिल्ली तथा खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय, रांची के निर्देशानुसार की गई। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से एनर्जी ड्रिंक के सैंपल संग्रह कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए, ताकि उत्पादों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा की पुष्टि की जा सके।

इस विशेष अभियान के तहत मेसर्स माही इंटरप्राइजेज, मेसर्स मां भगवती ट्रेडर्स (पालकोट रोड) तथा मेसर्स विनोद ट्रेडर्स (जशपुर रोड) का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विशेष रूप से एक्सपायर्ड एनर्जी ड्रिंक की जांच पर जोर दिया गया एवं गुणवत्ता मानकों की बारीकी से समीक्षा की गई।

इसके अलावा, पालकोट रोड स्थित ई-कार्ट का भी निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई एवं पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही गोसरी प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट की भी जांच की गई।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को सख्त निर्देश दिया कि वे केवल मानक अनुरूप एवं वैध उत्पादों की ही बिक्री करें तथा एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों का भंडारण या विक्रय न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त के निर्देश पर रायडीह अंचल में “आपन जमीन, आपन अधिकार” शिविर (पायलट प्रोजेक्ट) का आयोजन, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण को मिलेगी गति

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त, प्रेरणा दीक्षित की पहल से जिले में भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण तथा उससे संबंधित त्रुटियों के त्वरित निष्पादन हेतु रायडीह अंचल अंतर्गत चयनित पंचायतों में “आपन जमीन, आपन अधिकार” शिविर (पायलट प्रोजेक्ट) के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जन शिकायत निवारण कार्यक्रमों एवं अंचल स्तर पर प्राप्त आवेदनों के विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि अभिलेखों में त्रुटियों के कारण आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से यह विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजनों को उनके भूमि अधिकारों से संबंधित सेवाएं सरल, सुलभ एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जा सके।
इस अभियान के तहत ऑनलाइन खतियान एवं डिजिटाइज्ड जमाबंदी से संबंधित विभिन्न प्रकार की त्रुटियों का सुधार किया जाएगा। शिविर में रैयत के नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन, प्लॉट संख्या एवं रकबा में सुधार, भूमि के प्रकार से संबंधित त्रुटियों का निराकरण, खाता एवं लगान प्रविष्टियों में सुधार सहित डिजिटलीकरण के दौरान छूटे हुए जमाबंदी की ऑनलाइन प्रविष्टि जैसे कार्य किए जाएंगे।
शिविर का आयोजन रायडीह अंचल अंतर्गत कांसिर पंचायत के विभिन्न राजस्व ग्रामों में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसके तहत 15 अप्रैल 2026 को कांसिर एवं जादी, 16 अप्रैल 2026 को निच डुमरी एवं मुरूम केला में शिविर आयोजित होंगे। इसके पश्चात 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा तथा 24 अप्रैल 2026 को शेष कार्यों का निष्पादन एवं शिविर का समापन किया जाएगा।
शिविर के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु विभिन्न स्तरों पर टीमों का गठन किया गया है। निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारी, चैनपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं संबंधित अंचल अधिकारी को दी गई है। राजस्व कार्यों के लिए अंचल निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक, तकनीकी कार्यों हेतु कंप्यूटर ऑपरेटर, तथा हेल्प डेस्क के रूप में अंचल कार्यालय के कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त पंचायत स्तर पर मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत स्वयंसेवक एवं वीएलई की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है, वहीं समग्र अनुश्रवण हेतु डीपीएमयू (राजस्व शाखा) को जिम्मेदारी दी गई है।
इन टीमों के माध्यम से शिविर में प्राप्त आवेदनों का ऑन-स्पॉट सत्यापन, डिजिटलीकरण एवं यथासंभव त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का तत्काल पंजीकरण एवं प्राथमिक जांच की जाएगी, जिसमें सरल मामलों का निष्पादन स्थल पर ही किया जाएगा तथा जटिल मामलों का निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही आमजनों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जागरूक किया जाएगा तथा पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। इसके अंतर्गत पर्याप्त संख्या में आवेदन प्रपत्रों की उपलब्धता, वीएलई एवं अन्य तकनीकी संसाधनों की व्यवस्था, आमजनों के बीच व्यापक सूचना एवं जागरूकता अभियान चलाना तथा शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना शामिल है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में समय पर उपलब्ध कराया जाए।
“आपन जमीन, आपन अधिकार” शिविर जिले में भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल है। इससे न केवल भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को गति मिलेगी, बल्कि आमजनों को पारदर्शी, सुगम एवं त्वरित सेवाएं भी प्राप्त हो सकेंगी।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर अपनी भूमि से संबंधित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएं।

राम भक्तों के लिए

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत होने वाले फायदा की विस्तृत जानकारी किरण बड़ा ने दी

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित होटल बिंदेश मे नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है, जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरण बाडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 2023) लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% (एक-तिहाई) सीटें आरक्षित करने का एक ऐतिहासिक कानून है। सितंबर 2023 में पारित यह कानून, 2026-2029 के दौरान परिसीमन के बाद लागू होगा, जिससे महिलाएँ लाभार्थी से निर्णायक नीति-निर्माता बनेंगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के मुख्य बिंदु:

आरक्षण का दायरा: लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण।
SC/ST आरक्षण: आरक्षित एक-तिहाई सीटों में से ही अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की महिलाओं के लिए भी सीटें आरक्षित होंगी।
लागू होने की प्रक्रिया: यह कानून जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन (Delimitation) के बाद प्रभावी होगा।
अवधि: आरक्षण 15 वर्षों के लिए लागू होगा, जिसे बाद में बढ़ाया जा सकता है।
उद्देश्य: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और नीति निर्माण में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करना।
यह अधिनियम भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की आवाज को सशक्त बनाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस को किरण बाला के अलावा जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा जिला मंत्री संयुक्त देवी , भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गौरी किन्डो, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सोनामनी, महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष सीमा कुमारी एंव महिला मोर्चा की कार्यसमिति सदस्य किरण कुमारी एंव उर्मिला कुमारी ने भी संबोधित किया l

राम भक्तों के लिए

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट: कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण संचालन हेतु व्यापक तैयारी

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – झारखण्ड लोक सेवा आयोग, रांची द्वारा आगामी 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि यह परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है एवं इसे पूर्ण पारदर्शिता और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। गुमला जिले में इस परीक्षा हेतु कुल 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 4355 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा परीक्षा का संचालन सीसीटीवी निगरानी में सुनिश्चित किया जाएगा।
विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा, जो 19 अप्रैल 2026 को प्रातः 08:00 बजे से कार्य करना प्रारंभ करेगा तथा परीक्षा समाप्ति के उपरांत परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रूप से कोषागार/आयोग में जमा होने तक कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-6206543458 निर्धारित किया गया है।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क एवं चौकन्ने रहें तथा आपसी समन्वय बनाकर विधि-व्यवस्था बनाए रखें। परीक्षा पूर्व सभी संभावित स्थलों पर सघन जांच अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।
परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
उपायुक्त ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, पर्याप्त रोशनी (बिजली एवं जेनरेटर), स्वच्छ शौचालय, बेंच-डेस्क आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की क्रियाशीलता की जांच करने तथा आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए। बिना जांच के किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कदाचार में लिप्त पाए जाने पर संबंधित परीक्षार्थी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

*दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा*
झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 दिनांक 19 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक संचालित होगी।
जिले में निर्धारित 12 परीक्षा केंद्रों में कार्तिक उरांव कॉलेज, गुमला पॉलिटेक्निक, सेंट इग्नेशियस हाई स्कूल, उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, डीसीएम एसओई स्कूल, एसएस गर्ल्स हाई स्कूल, लूथरन हाई स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेंट एन्स हाई स्कूल एवं राजकीय उच्च विद्यालय करंजटोली शामिल हैं।

बैठक में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, डीएसपी गुमला वीरेंद्र टोप्पो, एनडीसी ललन कुमार रजक सहित सभी दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

केसीसी प्रगति में तेजी लाने के निर्देश: उपायुक्त ने 2 सप्ताह में लंबित कार्य पूर्ण करने का दिया अल्टीमेटम

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में कृषि, केसीसी, ऋण माफी, फसल राहत योजना, सूखा राहत योजना, उद्योग विभाग, बीज एवं खाद वितरण, सहकारिता विभाग तथा स्वयं सहायता समूह से संबंधित योजनाओं की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) की प्रगति की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा बताया गया कि जनवरी माह हेतु 1,000 केसीसी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध अब तक 8,00 केसीसी ही पूर्ण किए गए हैं। इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी लंबित कार्यों को आगामी दो सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी एटीएम/बीटीएम को अधिक से अधिक किसानों का केसीसी फॉर्म भरवाने हेतु सक्रिय रहने को कहा गया, ताकि लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके।
पशुपालन विभाग द्वारा केसीसी के अंतर्गत अग्रसारित 109 आवेदनों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित बैंकों को निर्देशित किया कि वे इन आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।
बैठक में स्वयं सहायता समूह , पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इन योजनाओं से अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ा जाए।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान केसीसी एवं सॉयल हेल्थ कार्ड के लिए एटीएम/बीटीएम को अधिकाधिक आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फसल बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को आच्छादित करने पर बल दिया गया।
सहकारिता विभाग की समीक्षा में सभी लैम्प्स के माध्यम से धान उठाव की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त चालू वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों पर भी विस्तृत चर्चा की गई एवं सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने बैठक के अंत में सभी विभागों को लंबित कार्यों को अविलंब पूर्ण करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, गुमला, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त के निर्देश पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु निर्णय, ( नो एंट्री ) समय-सीमा में संशोधन

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त के निर्देश पर गुमला शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने एवं जाम की समस्या में सुधार लाने के उद्देश्य से अनुमण्डल पदाधिकारी (सदर) की अध्यक्षता में पूर्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया गया, जिसके उपरांत आम सहमति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे ।

बैठक में भाड़ा मालवाहक वाहनों के शहरी क्षेत्र में प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए पूर्व में निर्धारित निषेध ( नो एंट्री ) समय-सीमा पर पुनर्विचार किया गया। निदेशानुसार उक्त समय-सीमा में आंशिक संशोधन करते हुए अब नो एंट्री की अवधि प्रातः 07:30 बजे से संध्या 08:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
उल्लेखनीय है कि यह निर्णय शहरी क्षेत्र में यातायात के दबाव को कम करने एवं आम नागरिकों को जाम से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि निर्धारित नियमों का पालन करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium