24.9 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 672

बरकट्ठा प्रखंड से शुभांगिनी (मानसी) ने नीट 2023 की परीक्षा में 720 में 695 अंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया

0

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गुंजरा निवासी रविकांत प्रसाद जी की सुपुत्री शुभांगिनी (मानसी) ने नीट 2023 की परीक्षा में 720 में 695 अंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रौशन कर मान बढ़ाया है। शुभांगिनी का ऑल इंडिया रैंक 467 है। जबकि जेनरल कैटेगोरी में 321 है। जानकारी मिलने के पश्चात माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी हजारीबाग नूतन नगर स्थित उनके आवास पहुंचकर शुभांगिनी सहित पूरे परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। तथा ईश्वर से इनके आगे उज्जवल भविष्य की कामना की।

उसके पिता रविकांत प्रसाद हजारीबाग बीएसएनएल में उप मंडल अभियंता हैं। मां डॉ प्रो शकुंतला, केबीडब्ल्यू महिला कॉलेज हजारीबाग में गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष है। भाई- शाश्वत चैतन्या, नमन विद्या में 10वीं में अध्ययनरत है। माता-पिता मूल रूप से बरकट्ठा के गुंजरा के रहने वाले हैं। यहां नूतन नगर में अपना आवास है। पिता रविकांत बताते हैं कि शिवांगिनी बचपन से ही कुशाग्रबुद्धि की रही है। इस बार सीबीएसई 12वीं बोर्ड 2023 की विज्ञान संकाय में झारखंड राज्य की दूसरी रैंक थी। शुभांगिनी 10वीं बोर्ड 2021 में संत जेवियर हजारीबाग की टॉपर रही और 12वीं बोर्ड 2023 में जवाहर विद्या मंदिर श्यामली रांची की टॉपर रही। टीआईएफआर मुम्बई की ओर से आयोजित बायोलॉजीकल साइंस 2022-23 की स्टेट की प्रथम रैंकर रही है शुभांगिनी । किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना की सफल छात्रा भी वह रह चुकी है। देश के प्रतिष्ठित विश्विद्यालय भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर की ओर से बीएस एमएस (रिसर्च) के लिए आमंत्रण प्राप्त हुआ है। शुभांगिनी ने जेईई मेंस 2023 की परीक्षा में भी 98.22 परसेंटाइल मार्क्स प्राप्त किया है। शैक्षणिक उपलब्धि में शुभांगिनी ने किसी बाहरी ऑफलाइन या ऑनलाइन कोचिंग सेन्टर का सहारा नहीं लिया। एक रूटीन बद्ध तरीके से अपने स्वध्याय पर भरोसा रखा, जरूरत के अनुसार डिजिटल कंटेंट का अध्ययन की और एग्जाम में सफल हुई।

न्यूज़ : – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

नगर थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, किसी भी तरह की अफवाह से बचने की सलाह

0

गिरिडीह : नगर थाना में प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार की शाम बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. नगर थाना प्रभारी ने कहा कि बकरीद का पर्व सभी धर्म के लोग मिलकर सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाते हैं। इस वर्ष भी सभी संप्रदाय के लोग मिल जुल कर शांतिपूर्वक माहौल में मनाएं। उन्होंने किसी भी तरह की अफवाह से बचने की भी सलाह दी. किसी अप्रिय घटना के संबंध में जानकारी मिलती है तो तुरंत इसकी सूचना नगर थाना पुलिस-प्रशासन को दें। मौके पर  डीएसपी संजय राणा,नगर थाना प्रभारी आर एन चौधरी, यातायात थाना प्रभारी पी रंजन उरांव, लड्डू खान, वारिस अहमद, राजू खान,  नुरुल होदा,  कृष्णा सिन्हा आदि उपस्थित थे.

राम भक्तों के लिए

मोंगिया राष्ट्रीय वॉलीबॉल अकादमी में ओलंपिक दिवस समारोह: गिरिडीह जैसे शहर में बेहतरीन अकादमी की शुरुआत हर्ष का विषय : उत्कर्ष कुमार

0

गिरिडीह : मोंगिया राष्ट्रीय वॉलीबॉल अकादमी में ओलंपिक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार और मोंगिया समूह के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया समेत कई अन्य गणमान्य शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने मोंगिया राष्ट्रीय वॉलीबॉल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, प. बंगाल, ओडिशा समेत अन्य राज्यों के बच्चों से परिचय प्राप्त करके किया। इसके बाद वॉलीबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों द्वारा एक शो मैच खेला गया।

अकादमी को बेहतर कोच एवं सुविधाएं मिली हैं: डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया

इस दौरान मुख्य अतिथि उत्कर्ष कुमार ने कहा कि मुझे काफी हर्ष हो रहा है कि गिरिडीह जैसे शहर में इतना बेहतरीन अकादमी का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान लगाये। डा. गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि इस अकादमी को बेहतर कोच एवं सुविधा दी गयी है। पूरा विश्वास है कि आनेवाले दिनों में हमारा सपना पूरा होगा। कार्यक्रम को एमएनबीए के सचिव जयदीप सरकार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में 14 बच्चों के एडमिशन कार्ड का भी वितरण किया गया। मौके पर अतिथियों के अलावा मोंगिया स्टील के डायरेक्टर हरिंदर सिंह मोंगिया, त्रिलोचन कौर, बलविंदर सिंह मोंगिया, सन्नी शर्मा, मोंगिया नेशनल वॉलीबॉल अकादमी के सदस्य नागेंद्र कुमार, राकेश कुमार, अभय कुमार आदिल सिद्दीकी समेत कई लोग मौजूद थे।

 

राम भक्तों के लिए

डुमरी उपचुनाव: डीसी ने अधिकारियों को मतदान केंद्रों के वेरिफिकेशन का काम सौंपा, रूट का सत्यापन, डिस्पैच सेंटर व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए

0

गिरिडीह :  जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को जिला स्तरीय स्वीप कोर समिति की आयोजित बैठक में प्रपत्रों की अद्यतन स्थिति, ई-राल मैनेजमेंट, ईआरओ नेट, लॉजिकल एरर, गरुड़ एप, ई-पिक डाउनलोड, ई-पिक, हेल्प डेस्क, टॉल फ्री नंबर 1950 सहित अन्य प्रविष्टियां आदि की समीक्षा की। बैठक में श्री लकड़ा ने बताया कि डुमरी उप चुनाव के मद्देनजर तैयारियां चल रही है. सभी संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों के वेरिफिकेशन का कार्य सौंपा गया है। जिसमें रूट का सत्यापन, डिस्पैच सेंटर, पेयजल की उपलब्धता शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता करने के निर्देश दिए गए हैं।

2393 मतदान केंद्रों में चुनाव पाठशाला का गठन

उन्होंने बताया कि जिला अंतर्गत चुनाव पाठशाला के अंतर्गत कुल 170 विद्यालय में इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब (ELC Future Voters) का गठन किया गया है। साथ ही कुल 19 महाविद्यालयों में इलेक्ट्रॉन लिटरेसी क्लब (न्यू वोटर्स) का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी 2393 मतदान केंद्रों में चुनाव पाठशाला का गठन किया गया है. सभी सरकारी कार्यालय एवं फैक्ट्री/मॉल में कुल वोटर अवेयरनेस 100 का गठन किया गया है। इसके अलावा बैठक में 33 डुमरी विधानसभा उपचुनाव के निमित्त लो वोटर टर्नआउट पोलिंग स्टेशन पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में कुल 25 केंपस एम्बेसडर नियुक्त किए गए हैं, ताकि मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्यों को सुगमतापूर्वक किया जा सके। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए दिव्यांग व पोलोमोटिव पीडब्ल्यूडी मतदाता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सामाजिक सुरक्षा कोषांग से 110 व्हील चेयर क्रय करने के निर्देश दिए गए हैं।

नये युवा मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्वीप कार्ययोजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण हेतु गठित जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक पहल किये जाने पर बल देते हुए कहा कि नये युवा मतदाताओं को जोड़ने की दिशा में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में बैठक कर मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न पहलुओं को अवगत कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी और मताधिकार का उपयोग करने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही नये युवा मतदाताओं को मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न पहलुओं को जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा मताधिकार के प्रयोग हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया जायेगा। उन्होने स्वीप गतिविधियों के दौरान 80 प्लस से ऊपर, पीडब्ल्यूडी मतदाता, दिव्यांग तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं पर ध्यान केन्द्रित कर निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने के लिए पहल कर उन्हे मतदाता परिचय पत्र की सुलभता सहित मताधिकार का प्रयोग किये जाने प्रेरित किया जाये।

बीएलओ ने घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य शुरू किया

उन्होंने स्वीप गतिविधियों के लिए डिस्ट्रीक्ट आईकॉन, डिस्ट्रीक्ट आईकॉन (दिव्यांग) और थर्ड जेंडर नियुक्त करने के लिए प्रसिद्ध व्यक्तियों का प्रस्ताव प्राप्त करने को कहा। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 हेतु मतदाता सूची नाम सम्मिलित करने हेतु कुल 4 अहर्ता तिथि तय की गई है। उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया। जिले में मतदाता सूची, EPIC card से संबंधित शिकायतों के निवारण एवं निष्पादन के लिए हेल्पडेस्क का संचालन किया जा रहा है, जो सुबह 09:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक संचालित होगी।

राम भक्तों के लिए

आईसेक्ट विश्वविद्यालय में यूजी व पीजी में सीधा नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

0

सीयूईटी प्रवेश परीक्षा छूटे विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर / आईसेक्ट विश्वविद्यालय में करा सकते हैं सीधा नामांकन

स्नातक में नामांकन के लिए अभ्यर्थियों को सीयूईटी यानि कॉमन युनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होना जरूरी कर दिया गया है लेकिन आईसेक्ट विश्वविद्यालय सत्र 2023-24 के लिए अभ्यर्थियों को सुनहरा मौका प्रदान कर रहा है। दरअसल ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारणवश सीयूईटी की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं, वैसे विद्यार्थियों के लिए भी सीधा नामांकन आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए कराया जा सकता है। उक्त जानकारी आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने दी। उन्होंने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय में फिलहाल नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और ऐसे अभ्यर्थी जो किसी वजह से सीयूईटी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए हैं, वह भी सीधा नामांकन का लाभ उठा कर आईसेक्ट विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय में कौन कौन से कोर्स हैं उपलब्ध
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि तरबा-खरबा स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस में 37 एकड़ से भी अधिक भूमि मौजूद है, जिसमें 6 ब्लॉक का निर्माण फिलहाल किया जा चुका है। मुख्य कैंपस में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कोर्सों में स्मार्ट कक्षाएं व सामान्य कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बस की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यूजीसी से मान्यता प्राप्त आईसेक्ट विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम, बीलीब, एमलीब के अतिरिक्त मैनेजमेंट में बीबीए, पीजीडीआरडी, बीसीए, एमसीए, बीएससी आईटी, एमएससी आईटी, कृषि के क्षेत्र में बीएससी एग्रीकल्चर, एमएससी एग्रीकल्चर, पत्रकारिता में बीजेएमसी, एमजे, योग में एमए इन योगा, पीजी डिप्लोमा इन योगा के साथ साथ बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स समेत अन्य व्यवसायिक कोर्सों की पढ़ाई कराई जाती है।

विश्वविद्यालय में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध आईसेक्ट विश्वविद्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है। विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड के जरिए स्मार्ट क्लासेज भी चलाए जाते हैं। आधुनिक लाइब्रेरी, प्रयोगशाला व अनुकूल वातावरण विश्वविद्यालय को और खास बना देता है। विश्वविद्यालय में समय-समय पर निःशुल्क कैरियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट की सुविधा भी विद्यार्थियों को मुहैया कराई जाती है।
न्यूज़ : विजय  चौधरी

 

 

राम भक्तों के लिए

मजदूरों की समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय कमिटी की हुई बैठक

0

खलारी, 23 जून : यूनाइटेड कोल वर्कर यूनियन / एटक का क्षेत्रीय कमिटी की बैठक शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय डकरा में हुई। कृष्णा चौहान की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में क्षेत्र के ज्वलन्त समस्याओं, मजदूरों की पदोन्नति, टेबल ट्रांसफर, सदस्यता, पिपरवार में हुए 22 दिनों का आंदोलन एवं अन्य समस्याओ पर चर्चा किया गया। मौके पर सभी परियोजना के साथियों ने बारी बारी से अपनी बात रखी जिसपर क्षेत्रीय सचिव प्रेम कुमार, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश भर, सीताराम शाही ने सभी सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर दिया और लोगो को भरोसा दिलाया की  समस्या के समाधान को लेकर जल्द ही उत्तरी कर्णपुरा क्षेत्र के महाप्रबंधक से मिलकर कर उचित पहल किया जायेगा।  बैठक में रामाशीष चौहान, अरबिंद कुमार, संजय प्रसाद, जितेंद्र सिंह, अशोक राम, आनंद तुरी, मनोज कुमार, रामेशेसर, राजू कुमार, भरत गंझु, तरुण प्रसाद, रामु, एतवा उरांव, बिरंचि कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

खलारी के हुटाप मोड़ में ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारा टक्कर, दो घायल

0

खलारी, 23 जून : खलारी थाना क्षेत्र के मैकलुस्कीगंज-पतरातू मार्ग में हुटाप मोड़ के निकट शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे एक एलपी ट्रक नम्बर जेएच 19 ए 7770 ने मोटरसाइकिल नम्बर जेएच 01 डीएन 4846 को टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो किशोर प्रीतम तुरी व विकास महतो घायल हो गए। वहीं सुचना मिलने पर खलारी पुलिस ने दोनों घायलों को डकरा स्थित सेंट्रल अस्पताल पंहुचाया। जहां पर गंभीर रूप से घायल विकास महतो को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। विकास के सिर पर गंभीर चोट लगी है। वहीं घायल प्रीतम तुरी का इलाज डकरा सेंट्रल अस्पताल में किया गया। दोनो किशोर हुटाप बस्ती के रहने वाले हैं।

राम भक्तों के लिए

जेहलीटांड़ में भू-धसान से मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे मकान में रह रहे लोग

0

घटना से लोगों में आक्रोश

खलारी, 23 जून : खलारी प्रखण्ड के विश्रामपुर पंचायत के जेहलीटांड़ में सीसीएल एनके एरिया के केडीएच कोयला खदान से मात्र 50 मीटर दूरी पर शुक्रवार को भू-धसान की घटना हुई है। जिससे वहां स्थित एक मकान के दीवार, फर्श और आसपास के जमीन पर चौड़ी दरार आ गई। दरारे लगातार चौड़ी होती रही, जिससे घर की दीवार और फर्श बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना शुक्रवार अपराह्न तीन बजे की है। भू-धसान के समय उस मकान में घर की मालकीन साइमुन खातून, सज्जाद अंसारी, मुस्तरी बेगम व छोटे बच्चे मौजूद थे। इधर घटना में सज्जाद के पैर में चोट लगी है। एक बच्चा डर से बेहोश हो गया। बताया गया कि अपराह्न ढाई बजे केडीएच खदान में ब्लास्टिंग की गई थी। थोड़ी देर बाद धीरे धीरे आसपास की जमीन धंसने लगी और जमीन में दरार आने लगी। दोपहर के समय उक्त मकान में महिलाएं बच्चे आराम कर रहे थे। घर की दीवार और फर्श फटते ही वहां अफरा तफरी मच गया। दीवार पर टंगा टीवी फर्श पर गिर पड़ा। मोबाइल दरार में समा गया। जमीन धंसने से घर के एक कमरे का दरवाजा खुलने के हाल में नहीं रहा। घटना की सूचना मिलते ही बस्ती व आसपास के लोग वहां जुट गए। आक्रोशित लोगों ने खदान का काम बंद करा दिया। लोग सीसीएल प्रबंधन के प्रति नाराज थे। इधर घटना के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंच गए। बस्ती के लोग केडीएच परियोजना पदाधिकारी व एनके एरिया महाप्रबंधक को बुलाने की मांग करने लगे। थोड़ी देर में केडीएच पीओ अनिल कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त घर का मुआयना किया और परिवार के लोगों से बात की। इधर एकता मंच के सक्रिय कार्यकर्ता और साइमुन खातून के देवर नसीम अंसारी ने सीसीएल अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है। वहीं घटनास्थल पर पहुंची खलारी पश्चिमी की जिप सदस्य सरस्वती देवी ने कहा है कि जबतक इन लोगों को मुआवजा नहीं मिल जाता खदान नहीं चलने दिया जाएगा।

राम भक्तों के लिए

आखिर केंद्र सरकार वन निवासियों को कब देगी वन भूमि का पट्टा: रामदेव विश्वबंधु

0

गिरिडीह : यूपीएस पर्वतपुर (कोवाड) स्कूल में शुक्रवार को वनाधिकार समिति के सदस्यों की एक मीटिंग एक्शन एड पटना द्वारा आयोजित की गयी. सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव विश्वबंधु ने वनाधिकार कानून के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वनाधिकार कानून-2006, एक जनवरी 2008, से लागू है। इसके बाद 6 सितंबर 2012, को संशोधित अधिनियम लागू किया गया। केंद्र सरकार ने माना है कि देश के आदिवासियों के साथ ऐतिहासिक अन्याय हुआ है। इसके खात्मे के लिए वन में निवास कर रहे आदिवासियों एवं अन्य परंपरागत वन निवासियों को वन भूमि में पट्टा मिलना चाहिए। वनाधिकार समिति को जंगल बचाना है। दावेदारों से पट्टे के लिए आवेदन लेना है। व्यक्तिगत दावा के साथ सामुदायिक दावा पत्र के लिए भी प्रयास करना चाहिए। डुमरियाटांड वनाधिकार समिति के अध्यक्ष ठाकुर मंडल ने कहा कि वन विभाग कई लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज करता है। कभी-कभी ट्रेंच काट देता है। उनके उपर भी केस चल रहा है।

हर गांव में वनाधिकार समिति की बैठक होनी चाहिए

सदस्य बुधन कोड़ा ने कहा कि वे लोग मुंडा आदिवासी हैं। वन भूमि का पट्टा नहीं मिला है। कई मुंडा परिवार को रहने के लिए घर नहीं है। उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रत्येक गांव में वनाधिकार समिति की बैठक अलग से होनी चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से तरणी राम, राजेश वर्मा, लखेश्वर राणा, कुमारी बबिता वर्मा, हुकन कोड़ा, वजीर दास, जामेल किस्कू, इमामुल अंसारी, मु. रज्जाक, कंचन देवी, समीना खातून, चरकी देवी, सुनील वर्मा, मेघलाल महतो आदि लोग शामिल थे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में पहली बार 25 जून को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की अलौकिक भव्य रथयात्रा

0

गिरिडीह: इस्कॉन द्वारा गिरिडीह में पहली बार भगवान जगन्नाथ की अलौकिक रथयात्रा 25 जून रविवार को निकाली जाएगी. अब हर वर्ष जगन्नाथ रथयात्रा गिरिडीह में निकलेगी। यह रथ यात्रा इस्कॉन के तत्वावधान में आविष्कार डायग्नोस्टिक और गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी।

ये लोग थे शामिल

रथयात्रा को लेकर चैंबर कार्यालय होटल ऑर्बिट में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गयी जिसमें इस्कॉन धनबाद के अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राहुल बर्मन, सचिव विकास गुप्ता, कार्यकारी सदस्य राजेश गुप्ता, राहुल कुमार, देवेन तिवारी, सुदीप गुप्ता, संदीप गुप्ता समेत कई सदस्य मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium