20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह नगर थाने में पदस्थापित इंस्पेक्टर सह प्रभारी आरएन चौधरी बने डीएसपी

गिरिडीह नगर थाने में पदस्थापित इंस्पेक्टर सह प्रभारी आरएन चौधरी बने डीएसपी

गिरिडीह : गिरिडीह में पदस्थापित इंस्पेक्टर सह नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी को डीएसपी रैंक में प्रमोशन मिला है। झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा गुरुवार को इस संबंध की अधिसूचना जारी की गयी है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में झारखंड के 93 पुलिस इंस्पेक्टर को डीएसपी रैंक में प्रोन्नति मिली है, जिसमें आरएन चौधरी का नाम शामिल है। बता दें कि आरएन चौधरी गिरिडीह जिला के विभिन्न थाने में बतौर थाना प्रभारी अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में वह गिरिडीह नगर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित हैं। नगर थाना प्रभारी के रूप में उनके कार्यकाल को शहरवासियों ने खूब सराहा है। यही कारण है कि गिरिडीह से ट्रांसफर होने के बाद लगभग एक माह के बाद उन्हें दुबारा गिरिडीह में पदस्थापित किया गया और उन्होंने नगर थाना प्रभारी के रूप में योगदान दिया था।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading