18.1 C
Ranchi
Sunday, November 8, 2026
Advertisement
Home Blog Page 693

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु पदाधिकारियों से कहा- आपने राष्ट्र सेवा की जो शपथ ली है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे

0

झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग
===================
◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों और जिला समादेष्टाओं, गृह रक्षा वाहिनी के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल, परेड का किया निरीक्षण, ली सलामी__
===================
मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु पदाधिकारियों से कहा- आपने राष्ट्र सेवा की जो शपथ ली है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे
===================
◆ मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं से कहा- अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के दौरान आम लोगों की परेशानियों और समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता से सुनें और उसका समाधान करें
===================
● आप सभी को जीवन की नई शुरुआत के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं

● आपका यह प्रशिक्षण आपके जीवन के ऐतिहासिक कार्य के रूप में अंकित होगा

● आपकी सेवा आम नागरिकों को समर्पित है

● आप ग्रामीण युवाओं के आइकॉन बनें

श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

आज आपके लिए अत्यंत गर्व का दिन है। आप एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। अब आपको कर्तव्य पथ पर चलना है। मुझे पूरा विश्वास है कि आपने यहाँ जो राष्ट्र सेवा की शपथ ली है, उसपर आप खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में 7 वीं से 10 वीं बैच के 39 प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों और 14 जिला समादेष्टाओं, गृह रक्षा वाहिनी के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। उन्होंने सभी प्रशिक्षु पदाधिकारियों और उनके अभिभावकों को नई शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीद जवानों को नमन किया।

प्रशिक्षण से बढ़ेगा आत्म बल औऱ विश्वास

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने यहां जो कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वह आपके जीवन में ऐतिहासिक कार्य के रूप में अंकित होगा। प्रशिक्षण से आपका आत्मबल और विश्वास बढ़ेगा।यह आपकी कार्य कुशलता को बढ़ाएगा। खासकर प्रशिक्षण के दौरान आपने जो सीखा है, वह कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान जो चुनौतियां मिलेगी उससे निपटने में मददगार साबित होगा।

आपकी सेवा आम नागरिकों को समर्पित है

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि आपकी सेवा आम नागरिकों को समर्पित है। आप सभी इस बात से भली -भांति वाकिफ हैं कि झारखंड की गिनती पिछड़े राज्यों में होती है। यहां के लोग काफी भोले- भाले, सीधे और सरल होते हैं। वे जब आपके पास अपनी परेशानियों को लेकर आएंगे तो आपसे उम्मीद है कि उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे।

ग्रामीण नौजवानों के लिए आइकॉन बनें

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के युवा बड़े- बड़े पदों पर आ रहे हैं ।वे अपनी मेहनत और लगन से अपना अलग मुकाम बना रहे हैं। आपने पुलिस सेवा में आकर जो उपलब्धि हासिल की है, वह युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा। मेरा मानना है कि आप ग्रामीण नौजवानों के लिए आइकन बनें।

ये प्रशिक्षु पदाधिकारी हुए सम्मानित

सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु: (ओवरऑल)

1- प्रदीप कुमार साव

2-अर्चना स्मृति खलखो

3-राजीव रंजन

सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु: अंतः विषय

1- प्रदीप कुमार साव

2-अर्चना स्मृति खलखो

3-अकरम रजा

सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु : वाह्य विषय

1- राजीव रंजन

2-सन्नी वर्धन

3-चंद्रशेखर

सर्वश्रेष्ठ शूटर:

1- सन्नी वर्धन और अर्चना स्मृति खलखो

2-पूजा कुमारी -एक और पूजा कुमारी -दो

3-किरण कुमारी और कैलाश प्रसाद महतो

इस अवसर पर एसटीएफ जवान बबलू नायक और अभिजीत ने खुद से उकेरी गई मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की खूबसूरत तस्वीर उन्हें सप्रेम भेंट की।

*_इस अवसर पर विधायक श्री उमाशंकर अकेला और सुश्री अंबा प्रसाद, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण श्रीमती प्रिया दुबे, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण श्री मनोज कौशिक, झारखंड पुलिस अकादमी के संयुक्त निदेशक- सह -पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री संजय रंजन सिंह समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

झारखण्ड पुलिस अकादमी में भव्य पारण परेड समारोह संपन्न, 39 पुलिस उपाधीक्षक एवं 14 जिला समादेष्टा ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

0

सेवाभावना, व्यवहार एवं आचरण से आदर्श प्रस्तुत करें, नवनियुक्त पुलिस अधिकारी: सीएम

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक एवं जिला समादेष्टाओं को पारण परेड के अवसर पर बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा की कि वे जनता और समाज के अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगें साथ ही संवेदनशलीता के साथ राज्य के विधि व्यवस्था, अपराध, अनुसंधान सहित आम जनता के साथ मधुर संबंध बनाते हुए समाज की सेवा पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज मंगलवार को हजारीबाग के झारखण्ड पुलिस अकादमी परिसर में 7वीं एवं 10वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों एवं जिला समादेष्टाओं (गृह रक्षा वाहिनी) के प्रशिक्षुओं का पारण परेड समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पारण परेड में शामिल 53 पदाधिकारियों में से 40 पुलिस पदाधिकारी ग्रामीण परिवेश से निकलकर राज्य की उच्च सेवा में आये हैं। इनसे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। कहा कि आपके आचरण एवं व्यवहार एवं सेवाभावना से आदर्श प्रस्तुत करें। साथ ही वे हर परिस्थिति में जनता के साथ धैर्यपूर्वक खड़े रहकर जनता का विश्वास हासिल करेंगे। उन्होंने आशा की कि पूरी निष्ठा के साथ इस राज्य की सेवा में तत्पर हो जायेंगे तथा राज्य के विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाने में अपनी महत्ती भूमिका निभाऐंगे तथा झारखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

पारण परेड में शामिल प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी
पारण परेड में कुल 53 प्रशिक्षु शामिल रहे जिनमें 39 पुलिस उपाधीक्षक एवं 14 जिला समादेष्टा जिनमें कुमार विनोद, मो. अरमानुल हक, पूजा कुमारी, राजीव रंजन, वसीम रजा, सुनील कुमार सिंह, अकरम रजा, प्रदीप कुमार साव, सन्नी वर्धन, चिरंजीव मंडल, फैजान अहमद, कुमार गौरव, अनुभव भारद्वाज, प्रदीप कुमार साव, प्रशांत कुुमार, अजय आर्यन, कैलाश प्रसाद महतो, रामप्रवेश कुमार, रविकांत साव, रूपक कुमार सिंह, राजेश यादव, रोहित कुमार साव, दिवाकर कुमार, आकाश भारद्वाज, अर्चना स्मृति खलखो, दुसरू बानसिंग, अमित कुमार सिंह, अअमरेन्द्र कुमार, अमित रविदास, रामाकंत रजक, चन्द्रशेखर, प्रशांत कुमार, विनीत कुमार किण्डो, नीलम कुजूर, शिवशंकर मरांण्डी, प्रदीप कुमार साव, प्रभात कुमार बेक, पूजा कुमारी एवं ताराश सोरेन ने पुलिस अधीक्षक के रूप तथा किरण कुमारी, अमरेन्द्र कुमार, सतीश कुमार पाठक, मो. अमतियाज, कौशिक कुमार, सूर्यकांत कुमार, रोहित आनंद, जितेन्द्र कुमार सिंह, चारो उरांव, सूरज कुमार, चंदन कुमारी तुरी, नीलिमा सुरिन, आशीष मिश्रा एवं दीपक कुमार ने जिला समादेष्टा के रूप में सफलता पूर्व प्रशिक्षण पूरा किया। मौके पर संजय रंजन सिंह, संयुक्त निदेशक झा.पु.अकादमी. हजारीबाग द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु हुए सम्मानित:
ओवर ऑल प्रदर्शन में डीएसपी प्रवीण कुमार साव, अर्चना स्मृति खलखो, राजीव रंहन को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। वहीं अंतःविषय कैटेगरी में संदीप कुमार साव, अर्चना स्मृति खलखो, अकरम रजा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही बाह्य विषय कैटेगरी में राजीव रंजन, सनी वर्धन, चन्द्रशेखर क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि शूटर कैटेगरी में सनी वर्धन, अर्चना स्मृति खलखो संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, पूजा कुमारी-1-द्वितीय स्थान, अमित रविदास, किरण कुमारी एवं कैलाश प्रसाद महतो संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इन प्रशिक्षुओं को मुख्यमंत्री के द्वारा ट्रफी देखकर सम्मानित किया गया।

मंच सम्बोधन:-
इस अवसर पर आईजी, टेªनिंग मनोज कौशिक ने प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए झारखण्ड पुलिस अकादमी के गौरवशाली इतिहास एवं प्रशिक्षण की उत्कृष्टता, बुनियादी प्रशिक्षण समाहित पाठ्यक्रम एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने अकादमी में बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था से अवगत कराते हुए कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से राज्य की सेवा के लिए समर्पित, परिपक्व एवं कर्त्तव्यनिष्ठ अधिकारी तैयार करने का पूरा प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित 39 डीएसपी एवं 14 जिला समादेष्टा सहित कुल 53 पुलिस पदाधिकारियों का पारण परेड संपन्न हुआ है, जिनमें डीएसपी में 4 महिला एवं जिला समादेष्टा के रूप में 2 महिला शामिल हैं।
मौके पर पुलिस डीजीपी, झारखण्ड अजय कुमार सिंह ने बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिुक्षओं को प्रशिक्षण के दौरान मिले अनुभव और ज्ञान का विवेकपूर्ण उपयोग करते हुए समाज एवं राज्य की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने साइबर क्राईम, उग्रवाद जैसे अपराध पर अंकुश लगाने, विधि व्यवस्था बेहतर करने के साथ-साथ, महिला, बच्चे, समाज के कमजोर वर्ग के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की बात कही।
इससे पूर्व संयुक्त निदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक हजारीबाग पुलिस अकादमी संजय रंजन सिंह ने स्वागत भाषण दिया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन पुलिस अधिक्षक चोथे मनोज रतन ने दिया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस अकादमी ग्राउण्ड में झारखण्ड शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।

नवनियुक्त अधिकारी हैं उच्चतर शिक्षा से लैस:
प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं में 32 प्रतिशत बीटेक, 33 प्रतिशत-स्नातक, 13 प्रतिशत विज्ञान स्नातक, आठ प्रतिशत अभियंत्रिक स्नातक, के अलावे एमबीए, प्रतिशत एमटेक, एमसीए, एमकॉम, एमए योग्यता धारी शामिल हैं।

पारण परेड कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति:
इस अवसर पर बतौर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के अलावे अपर मुख्य सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबन्धन विभाग-अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव-विनय चौबे, प्रधान सचिव-वंदना दादेल, डीजीपी अजय कुमार सिंह, बरही विधायक उमा शंकर अकेला, बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद, आईजी टेªनिंग मनोज कौशिक, अपर पुलिस महानिदेशक झारखण्ड प्रिया दूबे, डीईजी, ज्वाइंट डायरेक्टर पुलिस अकादम ह.बाग संजय रंजन सिंह, हजारीबाग प्रमण्डलीय डीआईजी नरेन्द्र कुमार सिंह, आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा, एसपी हजारीबाग चोथे मनोज रतन, उपायुक्त नैन्सी सहाय, सहित पुलिस अकादमी ए
वं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी सहित साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस के वरीय पदाधिकारीगण एवं सेवानिवृत पदाधिकारीगण, नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों के परिजन व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर सत्र 2023-25 के प्रथम समसत्र में नामांकन

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर सत्र 2023-25 के प्रथम समसत्र में नामांकन के लिए वेरीफिकेशन अब 12 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। वेरिफिकेशन के उपरांत ऐसे अभ्यर्थियों का ऑनलाइन नामांकन 13 अक्टूबर तक किया जाएगा।

स्नातकोत्तर में नामांकन हेतु जिन विषयों में निर्धारित सीटों की संख्या से कम नामांकन संबंधी आवेदन प्राप्त हुए थे उन विषयों में अब अब 14 तारीख तक ऑनलाइन नामांकन हेतु आवेदन किया जा सकेगा। (इससे संबंधित सूची साथ में संलग्न है)

स्नातकोत्तर में नामांकन हेतु दूसरी औपबंधिक मेधा सूची 16 अक्टूबर को प्रकाशित किया जाएगा। इस सूची से संबंधित वेरीफिकेशन 19 अक्टूबर तक किया जाएगा एवं ऐसे आवेदकों का ऑनलाइन नामांकन 22 अक्टूबर संध्या 6:00 बजे तक होगा।

स्नातकोत्तर (सत्र 2023-25) प्रथम समसत्र की कक्षाएं 30 अक्टूबर से प्रारंभ होगी।

उपरोक्त सभी जानकारी विश्वविद्यालय के नामांकन कोषांग के प्रभारी सह रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ इंद्रजीत कुमार ने दिया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग का सबसे चर्चित महासमिति बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की छठी बैठक संपन्न।

0

60 फीट ऊंची पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, कांच के छोटे छोटे टुकड़ों का उपयोग कर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से ड्रोन कैमरा से की जाएगी निगरानी :– प्रमोद यादव।

महासमिति का पंडाल इस वर्ष शीश महल की तरह लगेगा :– दीप नारायण निषाद।

हजारीबाग – दुर्गा पूजा का नवरात्र महज 5 दिनों में प्रारंभ हो जाएगा जिसकी तैयारी अंतिम चरण पर है मां दुर्गे का भव्य पूजा को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है इसी को लेकर हजारीबाग शहर का सबसे चर्चित महासमिति में से एक बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा छठी बैठक मल्लाह टोली स्थित धर्मशाला प्रांगण में शांति लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम माता रानी के जयकारों के साथ किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर से जय माता दी का जयकारा लगाया। इसके उपरांत बैठक विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया। पूजा की हर एक गतिविधि पर प्रमुखता से वार्तालाप हुई बताया गया कि इस वर्ष पूजा पंडाल छोटे-छोटे कांच के टुकड़े से बनाया जा रहा है, पंडाल की ऊंचाई करीब 60 फीट होगी वही माता रानी की प्रतिमा की ऊंचाई करीब दस फीट होगी। माता रानी का भव्य महाआरती सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी को किया जाएगा। विद्युत सज्जा की दृष्टिकोण से पुजा पंडाल से बड़ा बाजार चौक, बंशीलाल चौक,सरदार चौक, जैन मंदिर गली तक पूरी दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।

मौके पर महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से ड्रोन कैमरा से निगरानी की जाएगी। साथ ही अग्निशमन यंत्र को स्थापित किया जाएगा। साथ ही बताया की इस वर्ष पूजा पंडाल का कार्य छोटे-छोटे कांच के टुकड़ों से किया जा रहा है जो देखने में एक अद्भुत लगेगा।

मौके पर सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा इस वर्ष महासमिति का पंडाल शीश महल की तरह लगेगा। साथ ही कहा की पुजा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।

मौके पर :– अध्यक्ष प्रमोद यादव, सचिव दीप नारायण निषाद,बंशीधर रूखैयार, शिवदीप सिंह,ओम प्रकाश गुप्ता, शांति लाल अग्रवाल, प्रदीप जैन, बाल गोविंद निषाद,नरेश निषाद, रविंद्र गुप्ता, निशिकांत सिन्हा,अशोक अग्रवाल, सुरेश प्रसाद, प्रकाश सिंह,गुड्डन सोनकर, शैलेंद्र यादव,प्रमोद खण्डेलवाल, बैजनाथ प्रसाद गुप्ता,पीकू यादव, राजेश कुमार सिन्हा,रितेश खण्डेलवाल, दिलीप सोनी, मोहन गुप्ता,संजय यादव,अभय निषाद,अर्जुन यादव,प्रेम निषाद,लखन निषाद, संतोष गुप्ता, सतीश गुप्ता,किशोर सोनी,राजेश सोनी, अनिल प्रसाद,मोहित कुमार,अमन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

हर्षोल्लास के साथ जतरा मेला मनाने का लिया निर्णय, आगामी बैठक 13 अक्टूबर को

0

खलारी। विश्रामपुर पंचायत के बड़कीटांड़ में बूढ़ी पूर्णिमा जतरा मेला को लेकर सोमवार की देर शाम एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता गणेश पाहन ने की। बैठक में बूढ़ी पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले जतरा मेला को लेकर विशेष चर्चा किया गया। चर्चा के अंत मे संजुक्त रूप से जतरा मेला पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी बैठक 13 अक्टूबर दिन शुक्रवार अपराह्न तीन बजे रखा गया। कमेटी ने अपील की है कि आगामी बैठक में सभी सदस्यों को उपस्थिति अनिवार्य है। इस बैठक में धर्मराज गंझू, दशरथ तुरी, फागु गंझू, शिवराज गंझू, दामोदर गंझू, शत्रुघ्न मुंडा, प्रकाश लोहरा, प्रमोद गंझू, तुलसी गंझू, रामा गंझू, बालदेव गंझू, शिवप्रसाद गंझू, शंभूनाथ गंझू, राधे महली एवं अशोक लोहार उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

केडी मुख्य बाजार सड़क के फुटपाथ पर अस्थाई अतिक्रमण को लेकर खलारी सीओ ने की बैठक

0

खलारी सीओ ने केडी मुख्य बाजार पथ से 24 घण्टे के अंदर अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

खलारी। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को केडी मुख्य बाजार सड़क के फुटपाथ पर अस्थाई अतिक्रमण को लेकर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता खलारी अंचल अधिकारी एसपी आर्य ने की। बैठक में प्रशासन, पुलिस, जनप्रतिनिधि और व्यवसाय संघ के अध्यक्ष, सचिव, संयोजक एवं सदस्य उपस्थित थे। बैठक में केडी बाजार स्थित मुख्य सड़क के फुटपाथ पर अस्थाई अतिक्रमण को लेकर विशेष चर्चा किया गया। चर्चा के दौरान सीओ एसपी आर्य ने व्यवसाय संघ के सदस्यों से कहा कि सड़क का फुटपाथ आम लोगों के चलने के लिए होता है, ना कि उस जगह पर कब्जा जमाकर अपना समान रखने के लिए। उन्होंने कहा कि खलारी के मुख्य बाजारों में सड़क के फुटपाथ पर दुकानदारों का स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाएगा। वहीं श्री आर्य ने निर्देश देते हुए कहा कि केडी मुख्य बाजार पथ के फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा अपना समान और बिल्डींग निर्माण के लिए रखी गई सामग्री को 24 घंटो के अंदर हटा लिया जाए। साथ ही उन्होने निर्देश जारी करते हुए कहा कि 24 घंटे के बाद सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण पाये जाने पर स्थानीय बुकबुका मुखिया द्वारा 6000 रूपये तक दण्ड आरोपित किये जायेंगे। साथ ही कहा कि दण्ड आरोपित के बाद भी अतिक्रमण करते है तो उसके बाद उनके समान को जब्त किया जायेगा। इसके साथ ही केडी बाजार में पेयजल के लिये दुसरा चापाकल लगाने,सीसीएल द्वारा मिले वाटर कुलर को लगाने, बाजार के लिये शौचालय बनवाने को लेकर भी चर्चा किया गया।बैठक में पुअनि संदीप कुमार, बुकबुका मुखिया पारसनाथ उरांव, पंसस धीरज कुमार बहादुर, व्यवसाय संघ अध्यक्ष शत्रुंजय सिंह, सचिव विष्णु गोयल, शंकर सिंह, विजय सोनी, मनोज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

 

राम भक्तों के लिए

डकरा में तुरी जाति कल्याण समिति की हुईं बैठक

0

खलारी। तुरी जाति कल्याण समिति की एक अवश्यक बैठक मंगलवार को भूतनगर डकरा बस्ती में हुई। जिसकी अध्यक्षता कमलेश तुरी ने किया। इस बैठक में तुरी जाति कल्याण समिति के जिला कमिटी औऱ प्रखंड कमिटी के पांच सालों का कार्यकाल पुरा होने के उपलक्ष्य में पुरानी कॉमिटी  को भंग करके नई कमिटी को गठित किया गया। वही समाज को आगे सूचारु  रूप से चलाने, गांव-गांव जाकर जनसम्पर्क अभियान चलाने पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। वही इस बैठक मे इंदिरा देवी ने कहा कि समाज के लोगों को एक जुट होकर के अपनी चट्टानी एकता की ताकत को दिखाना है। इसलिए प्रखंड में नये तुरी समाज का गठन करना है और अपने समाज को शिक्षा रोजगार से जोड़ना है। साथ ही समाज कल्याण हित के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इस बैठक का संचालन राजेश कुमार तुरी ने किया। वही इस बैठक में संजीत तुरी, केदार तुरी, अनिल तुरी, दीपक तुरी, बिनोद तुरी, दिनेश तुरी, भोला तुरी, ललन तुरी, राजू तुरी, कामेश तुरी जासो देवी, सहरी देवी अनिल तुरी, शशि तुरी, संगीता देवी, पूनम देवी, शांति देवी,  गीता देवी, शीला देवी शामिल थे।

राम भक्तों के लिए

खलारी: डीएवी के प्रधानाचार्य से बीके प्रीति बहन की हुई औपचारिक मुलाकात, कहा मानसिक शांति ही सुख और सफलता का आधार

0

खलारी। अच्छा मानसिक स्वास्थ्य न केवल व्यक्ति के व्यक्तिगत जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि उसका समाज और देश के लिए भी बड़ा असर होता है। उक्त बातें डीएवी कोऑपरेटिव पब्लिक स्कूल खलारी के प्रधानाचार्य डॉ कमलेश कुमार ने ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों से वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के अवसर एक औपचारिक मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाने का मकसद लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि कई देशों के स्कूल-कॉलेज में स्टूडेंट्स की वीकली या महीने में एक बार काउंसलिंग की जाती है ताकि उनके मानसिक हेल्थ के बारे में पता लगाया जा सकें। वही सुभाष नगर डकरा ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला के नियमित बीके प्रीति बहन के बताया कि मानसिक शांति को सुख और सफलता का आधार बनाने के लिए व्यक्ति को मेडिटेशन अभ्यास के साथ आत्म-समर्पण, सकारात्मक सोच और सामाजिक सुदृढ़ता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने लक्ष्य और परिवार, मित्र व समुदाय के साथ अच्छे संबंध विकसित होने से उनका मानसिक सुख बढ़ता है। सुख, शांति और सफलता हमारे जीवन के महत्वपूर्ण पहलू हैं जिन्हें प्राप्त करने के लिए हमें विशेष खुद पर ध्यान देना चाहिए। ये सब एक स्वस्थ और मजबूत, सकारात्मक स्थिरता और आत्मविश्वास का सामना करने की क्षमता के साथ आते हैं। इसलिए सबसे पहले मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वही मुलाकात के दौरान प्रधानाचार्य को ईश्वरीय सौगात भेट किया गया। मौके पर रामधनी भाई, पिंकी बहन, टिंकी बहन मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

सीसीएल प्रबंधन सामाजिक सरोकर एवं नैतिक कर्त्तव्य के तहत कुड़ा कचरा और गंदगी के अंबार की साफई करवाए : मनोज भुइयां

0

खलारी। सीसीएल एनके एरिया की डकरा परियोजना के बगल में स्थित उड़िया धौड़ा, चदरा धौड़ा, नया धौड़ा, प्रगति नगर और चानक धौड़ा क्षेत्र की सबसे पुरानी आवासीय बस्ती में कुड़ा कचरा और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसकी सफाई करवाना सामाजिक सरोकार के तहत एनके एरिया प्रबंधन की जिम्मेवारी है। उक्त बात डॉ.अम्बेडकर विचार मंच खलारी के संरक्षक मनोज भुइयां ने मंगलवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा। उन्होने कहा कि उक्त सभी बस्तियों में बनी नालियां भी जाम है जिससे कि मलेरिया, डेंगू सहित अन्य बीमारियों का फैलने का खतरा बना हुआ है। इस बस्तियों में सीसीएल कामगारों के अलावा हजारों की संख्या में ग्रामीण निवास करते है। उन्होने सीसीएल प्रबंधन तथा सामाजिक प्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि इन बस्तियों में कुड़ा और गंदगी के अंबार को हटवाया जाए तथा नालियों को साफ करवाकर रासायानिक प्रक्रिया के द्वारा क्षेत्र को मच्छरों से मुक्त किया जाए। क्योकि स्वास्थ्य सुविधा एवं स्वच्छता को ध्यान देना सीसीएल प्रबंधन का सामाजिक सरोकर एवं नैतिक कर्त्तव्य है।

राम भक्तों के लिए

नावाडीह में वनाधिकार समिति का गठन, अध्यक्ष मिथुन गंझू एवं सचिव प्रसाद मुंडा चुने गए

0

खलारी। खलारी प्रखंड के लपरा पंचायत अंतर्गत नावाडीह गांव में मंगलवार को विशेष ग्राम सभा आयोजन कर वन अधिकार समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष मिथुन गंझू , सचिव प्रसाद मुंडा को चुना गया। जबकि सदस्यों में  सिंधु कुमारी, रेनु देवी, सोनी गुप्ता, कविता देवी, नगिना देवी, सुकुरमनी देवी, विनोद मुंडा, भोला गंझू, बिनोद भुईयां, रामजतन मुंडा, बलकु मुंडा, रवि कुमार भोगता एवं गणेश मुंडा को चुना गया है। पर्यवेक्षक के रूप में लपरा मुखिया पुतुल देवी एवं ब्लॉक कर्मचारी सहदेव कुमार उपस्थित थे। मौके पर दिनेश प्रसाद, कलिंदर ठाकुर, वासुदेव ठाकुर, शिवनंदन यादव, मधुसूदन यादव, अशोक गुप्ता, नरेश यादव, राधेश्याम गुप्ता, गणेश मुंडा, विनोद भुईयां, विष्णु गंझू, लखन यादव, दीपक, सूरज, पंकज, सुबोध, अजय, अजीत, अनिल एवं भरत के अलावे अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium