18.1 C
Ranchi
Sunday, November 8, 2026
Advertisement
Home Blog Page 695

सांसद जयंत सिन्हा जी ने हजारीबाग लोकसभा में ‘शौर्य जागरण यात्रा’ का किया स्वागत

0

भगवान राम की आस्था व श्रद्धा का केंद्र बिंदु अयोध्या के बाद अगर कहीं है, तो वो हजारीबाग में है: सांसद जयंत सिन्हा

हजारीबाग के लोकप्रिय सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थाई समिति मान्यवर जयंत सिन्हा ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में ‘शौर्य जागरण यात्रा’ का स्वागत किया। सांसद जयंत सिन्हा जी ने बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा पूरे भारतवर्ष में निकाले जा रहे ‘शौर्य जागरण यात्रा’ का हजारीबाग की पावन धरती पर भव्य स्वागत किया। हजारीबाग से चलकर शौर्य जागरण यात्रा रामगढ़ की धरती पर पहुंचा, वहां राम भक्तों पर सांसद जयंत सिन्हा जी के द्वारा पुष्प की वर्षा कर यात्रा को रांची के लिए रवाना किया गया।

सांसद जयंत सिन्हा ने इस अवसर पर राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम की आस्था व श्रद्धा का केंद्र बिंदु अयोध्या के बाद अगर कहीं है, तो वह हजारीबाग की पावन धरती है। उन्होंने आगे कहा कि मेरा सपना है कि अयोध्या की तर्ज पर हजारीबाग की पावन धरती पर भी एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाए। इसके लिए उन्होंने सभी राम भक्तों से मंदिर निर्माण हेतु एक-एक ईंट का दान देकर मंदिर निर्माण में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करने की अपील की।

अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमल द्वारा 25 जनवरी 2024 को भगवान राम के आस्था का प्रतीक अयोध्या में श्री राम मंदिर का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। यह मंदिर पूरे विश्व के राम भक्तों के बलिदान समर्पण एवं शौर्य का प्रतिक के रूप में स्थापित किया गया है।

सांसद जयंत सिन्हा ने आगे कहा कि शौर्य जागरण यात्रा समाज को जागृत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

राम भक्त सांसद जयंत सिन्हा जी ने राम भक्तों के सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए अपना भरपूर सहयोग करते हुए उनके यात्रा के लिए सारी व्यवस्थाएं करवाई, जिससे यात्रा के दौरान उन भक्तों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो।

News – Vijay Chaudhary

लिंक को क्लिक करके बम्पर सेल का मजा लें

राम भक्तों के लिए

लोक जनशक्ति पार्टी( R)के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान तीसरा पुण्यतिथि

0

लोक जनशक्ति पार्टी( R)के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान तीसरा पुण्यतिथि हजारीबाग जिला के अध्यक्ष दिलीप पासवान के अध्यक्षता में स्वर्गीय रामविलास पासवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और साथ में उनके स्लोगन को याद किया मैं उसे घर में दिया जलाने चला हूं जहां सदियों से अंधेरा है उनके पुण्यतिथि के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित लोजपा के प्रदेश सचिव जय श्री राम जिला सचिव पिंटू सव जितेंद्र कुमार पासवान सत्येंद्र कुमार गुप्ता कृष्णा सोनी आबिद हुसैन मुख्य रूप से उपस्थित

News – Vijay Chaudhary

लिंक को क्लिक करके बम्पर सेल का मजा लें

राम भक्तों के लिए

बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) के बैनर तले धरना लगातार आठवाँ दिन जारी

0

खलारी। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) के बैनर तले जामुनदोहर में लगातार आठवाँ दिन धरना जारी है। विश्रामपुर, जामुनदोहर में तमाम खतियानी रैयत के लोग और यूनियन के पदाधिकारी विस्थापन, नौकरी, मुआवज़ा को लेकर धरना पर बैठे है। धरना पर बैठे खतियानी रैयतों ने कहा की जब तक हमलोंगों का हक अधिकार मिल नहीं जाता तब तक धरना जारी रहेगा। कहा गया कि सीसीएल प्रबंधन ने हम लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया है, रैयतों कि जमीन सीसीएल ले लेती है और रैयतों को उनके मुआवजा और नौकरी देने के लिए ऑफिस दौड़ाया जाता है। साथ ही कहा कि क्षेत्र में जमीन के अंदर आग लगी हुई और जमीन से जहरीला गैस निकल रहा है। वहीं क्षेत्र में भू-धसान की घटनाएं हमेशा होती रहती है और कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। धरना पर बैठे यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष सह स्थानीय रैयत रतिया गंझू ने बताया कि सोमवार को केडीएच परियोजना कार्यालय में प्रबंधन द्वारा मीटिंग बुलाई गई है अगर मीटिंग में सकारात्मक सहमति नहीं बनी तो हमारा धरना जारी रहेगा। धरना में मुख्य रूप से बीसीकेयू के कार्यकारी अध्यक्ष रतिया गंझू, जोनल सचिव जंगबहादुर राम, एन,के एरिया अध्यक्ष इरफान खान, अरुण सिंह, सोनू गंझू, विजय गंझू, लालमैन गंझू, राम प्रसाद गंझू, झरीनाथ गंझू, राजू कुमार भुईयाँ, कर्मा तुरी, बलराम गंझू, महावीर गंझू, बालेसर गंझू, मंतोष गंझू, अखिलेश गंझू, दिनेश गंझू, बालजीत गंझू, लुरका गंझू आदि मौजूद थे।

लिंक को क्लिक करके बम्पर सेल का मजा लें

 

राम भक्तों के लिए

परीक्षा आगे बढ़ने का पायदान: ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन

0

खलारी। परीक्षा जीवन का सिद्धांत है। परीक्षा के बिना जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते। उक्त बातें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गुमला शाखा के नेतृत्व में संचालित डकरा सुभाष नगर ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला की नियमित बीके प्रीति बहन ने सहज राजयोग सिख रहें बीके भाई-बहनों से परीक्षा लेने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा भय परीक्षा का होता है। किसी भी विषय को जब हम पूरी तरह से नहीं जानते हैं तब हमारे अंदर भय पैदा हो जाता है। जबकिं परीक्षा का मतलब है स्वयं को परखने का अवसर। उन्होंने कहा कि जब किसी का प्रमोशन होता है और उसे आगे बढ़ने का मौका मिलता है तो उसे अलौकिक खुशी होती है। इसी प्रकार जब भी कोई परीक्षा आये तब उसे खुशियों से पार कर आगे बढ़ो। उन्होंने कहा की दुनिया में डर नाम की कोई चीज नहीं होती, यह सिर्फ हमारे मन की कल्पना है। यह नकारात्मक सोच उत्पन्न होती है। उन्होंने बताया की जीवन में पढ़ाई शुरू करने से पहले अपने मन को सकारात्मक सलाह से भर लें-जैसे कि सफलता मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है। मैं जो चाहता हूं वह कर सकता हूं, भगवान मेरा दोस्त है आदि। इसी तरह पढ़ाई की शुरुआत दो मिनट में राजयोग मेडिटेशन के साथ करें क्योंकि राजयोग मन को एकाग्र करने की सुंदर विधि है। और परीक्षा एक ऐसा शब्द है जो आगे बढ़ाता है। इधर परीक्षा हॉल में रामधनी भाई, कमल भाई, टिंकी बहन, भूमि बहन, आरती बहन, परि बहन, आदि भाई मौजूद थे। मालूम हो कि तनाव मुक्त जीवन जीने की सर्वोत्तम कला सहज राजयोग डकरा सुभाष नगर के ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला में बीते आठ सालों से प्रति दिन निःशुल्क सिखलाया जाता है।

लिंक को क्लिक करके बम्पर सेल का मजा लें

राम भक्तों के लिए

एक दिवसीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता 2023 का हुआ आयोजन

0

पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड रांची द्वारा न्यू स्टेडियम, नियर संत कोलंबस हजारीबाग में एक दिवसीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातिय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि प्राचार्य संत कोलंबस कॉलेज डॉ विमल रेमैन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं तीर तथा गुलेल चलाकर विधिवत उद्घाटन किया गया । मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को प्रमंडल स्तर, स्तर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामना दी गई। प्रतियोगिता में तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, भारा दौड़, गेड़ी दौड़, और सेकोर खेल का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में हजारीबाग जिले के विशेष रूप से कमजोर आदिम जनजाति तथा अनुसूचित जनजाति के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया ।
तीरंदाजी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में प्रथम स्थान आयुष राज लकड़ा, द्वितीय स्थान आशीष टूटी ने प्राप्त किया। वही बालिका वर्ग में प्रथम स्थान फूलमती कुमारी एवं द्वितीय स्थान सोनाली कुजूर ने प्राप्त किया।
मटका दौर में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रूबी कच्छ एवं द्वितीय स्थान एलिजाबेथ एक्का ने प्राप्त किया। वही बालक वर्ग में प्रथम स्थान पंकज किस्कु एवं द्वितीय स्थान सुमित कच्छप ने प्राप्त किया।
सेकोरे खेल में बालक वर्ग में प्रथम स्थान कोर्रा टीम एवम बालिका वर्ग में पतरातू टीम ने प्राप्त किया।
गेड़ी दौड़ के बालक वर्ग में प्रथम स्थान राहुल कुमार एवं द्वित्य स्थान पंकज किस्कु ने प्राप्त किया एवं वही बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रूबी कच्छप एवं द्वित्य स्थान सुषमा टोप्पो ने प्राप्त किया।
भारा दौड़ के बालक वर्ग में प्रथम स्थान समीर कुमार एवं द्वित्य स्थान फ्रांसिस कोक ने प्राप्त किया वही बालिका वर्ग में प्रथम स्थान महंती एवं द्वित्य स्थान एलिजाबेथ एक्का ने प्राप्त किया।
गुलेल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में प्रथम स्थान आकाश तिर्की एवं द्वितीय स्थान कुलदीप कुजूर ने प्राप्त किया वही बालिका वर्ग में प्रथम स्थान एलिजाबेथ एक्का एवं द्वितीय स्थान रूबी कच्छप ने प्राप्त किया। विदित हो कि प्रमण्डल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 11 अक्टूबर 2023 से 12 अक्टूबर 2023 तक हजारीबाग जिला के न्यू स्टेडियम में किया जाएगा जिसमें कोडरमा, चतरा, बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह, धनबाद एवं हजारीबाग जिले के विजेता खिलाडी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मुख्य योगदान जिला खेल पदाधिकारी श्री कैलाश राम, शेखर कुमार, विकास कुमार दास, आकाश कुमार दास, प्रशिक्षक सह संयोजक कौलेश्वर गोप, कुंदन कुजूर,अनुकंपा रुन्दा एवं सोनी कुमारी का मुख्य योगदान रहा।

News – Vijay Chaudhary

लिंक को क्लिक करके बम्पर सेल का मजा लें

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग का सबसे बड़ा और लोकप्रिय फुटबॉल टूर्नामेंट नमो फुटबॉल टूर्नामेंट- 2023 के द्वितीय चरण का समापन हुआ।

0

हजारीबाग का सबसे बड़ा और लोकप्रिय फुटबॉल टूर्नामेंट नमो फुटबॉल टूर्नामेंट- 2023 के द्वितीय चरण का दारू प्रखंड क्षेत्र के लगातर 26 दिनों तक चलने के बाद आज शानदार समापन हुआ।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दारू प्रखंड क्षेत्र के गोपलो बनाम जिनगा टीम के बीच खेला गया। जिसमें जिनगा की टीम ने 2-0 गोल से गोपलो की टीम को पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में बेस्ट अनुशासित टीम अंबेडकर क्लब, बेस्ट गोलकीपर मुकेश कुमार रवि, गोल्डेन बूट सागर कुमार और मेन ऑफ द मैच दीपक राम को चुना गया।

मौके पर मेरे साथ विशेषरूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव जी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया, उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेणुका कुमारी, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, विधायक प्रतिनिधि बंटी तिवारी स्थानीय भाजपा मंडल के अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

दारू प्रखंड में आयोजित इस टूर्नामेंट में वर्तमान वर्ष कुल 50 टीमों ने भाग लिया था। सभी टीमों के सभी खिलाड़ी को आकर्षक नमो जर्सी भेंटकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

News – Vijay Chaudhary

https://www.meesho.com/m3sup?_ms=2

राम भक्तों के लिए

चुटियारो में बी.डी.जायसवाल नाॅक ऑउट फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 का हुआ भव्य आगाज

0

सदर विधायक प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

विधायक मनीष जायसवाल ने फुटबॉल खेल के क्षेत्र में लाया नई क्रांति- विजय कुमार

हजारीबाग विधायक सेवा कार्य और खेल- खिलाड़ियों के उत्थान को हैं समर्पित- रंजन चौधरी
———
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत चुटियारो में आयोजित बी.डी. जायसवाल नाॅक ऑउट फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 का शनिवार को चुटियारो मैदान में भव्य आगाज़ हुआ। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के सदर प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी और अमनारी पंचायत के मुखिया कृष्णा मेहता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके और फुटबॉल में क़िक मारकर उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच तिलरा बनाम एफसीसी फाइटर टीम के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में अबतक सदर, दारू, चुरचू, मांडू, इचाक, कटकमदाग और रामगढ़ क्षेत्र की कुल 10 टीमों ने अपना पंजीकरण कराया है और यह प्रक्रिया जारी है। टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों का ही रजिस्ट्रेशन करने का आयोजन समिति ने निर्णय लिया है। टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका में नरेश मुर्मू, कृष्णा हेंब्रम, महादेव टुड्डू, मिहिलाल टुड्डू और नरेश हेंब्रम और उद्घोषक खेल समिति के अध्यक्ष अलख राम ने किया ।

टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में विशेषरूप से अयोजन समिति के अध्यक्ष अलख राम, सचिव प्रभु राम, कोषाध्यक्ष प्रेम रजक, अर्जुन केशरी, सोनेलाल ठाकुर, सुभाष राणा, विकास कुमार, बसंत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित हुए ।

मौके पर सदर विधायक के विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार ने बताया की खेल मानसिक और शारीरिक विकास के साथ चारित्रिक विकास के लिए भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि सदर विधायक मनीष जायसवाल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ खेल – खिलाड़ियों के विकास और उत्थान के लिए भी समर्पित हैं।उन्होंने कहा की विधायक मनीष जायसवाल ने फुटबॉल खेल के क्षेत्र में नई क्रांति लाने का काम किया है। सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा की यहां विगत 18 वर्षों से निरंतर पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल और सदर विधायक मनीष जायसवाल के सहयोग से इस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होता जा रहा है। रंजन चौधरी ने कहा की सदर विधायक द्वारा वृहत पैमाने पर आयोजित होने वाले नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए हजारीबाग में फुटबॉल के रोमांच को पुनः जीवंत करने का सकारात्मक कार्य हुआ है। उन्होंने यह भी कहा की विधायक मनीष जायसवाल के सेवा कार्य और खेल- खिलाड़ियों के उत्थान प्रति समर्पित भाव से जुटे रहते हैं ।

News – Vijay Chaudhary

Click link for Bumper Sale on Meesho Sale

राम भक्तों के लिए

ग्राम स्तर पर वनाधिकार समिति के गठन को लेकर पंचायत में होगी विशेष ग्राम सभा

0

खलारी। ग्राम स्तर पर वनाधिकार समिति के गठन को लेकर खलारी प्रखण्ड के सभी पंचायतों में होगी विशेष ग्रामसभा। उक्त जानकारी देते हुए खलारी बीडीओ लेखराज नाग ने बताया कि इस वनाधिकार समिति में 10-15 सदस्यों का चयन किया जायेगा। जिसमें कम से कम दो तिहाई अनुसूचित जनजाति के सदस्य व कुल सदस्यों का एक तिहाई सदस्य महिलायें होंगी। कहा कि जहां अनुसूचित जनजाति के सदस्य नही होंगे वहां कम से कम एक तिहाई सदस्य महिलायें होंगी। वहीं बताया कि उन्ही सदस्यों में से एक अध्यक्ष व एक सचिव चुने जायेंगे। बीडीओ ने बताया कि विशेष ग्रामसभा के लिये तिथि निर्धारित की गई है जिसके अनुसार 9 अक्टुबर को लपरा पंचायत के लपरा व हैसालौंग, मायापुर पंचायत के मायापुर व कोनका, बमने पंचायत के बमने, राय पंचायत के राय में, चुरी दक्षिणी पंचायत के होयर व चुरी दक्षिणी में, तुमांग पंचायत के तुमांग व करकट्टा में, खलारी पंचायत, हुटाप पंचायत, विश्रामपुर पंचायत व बुकबुका पंचायत में 11 बजे दिन से रखा गया है। वहीं 10 अक्टुबर को लपरा पंचायत के नावाडीह व महुलिया में, मायापुर के केदल, दुल्ली, बमने का डुण्डु में तथा 11 अक्टुबर को मायापुर के हरहु, बमने के मनातु गांव में विशेष ग्राम सभा रखा गया है।

लिंक को क्लिक करके बम्पर सेल का मजा लें

राम भक्तों के लिए

खलारी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

0

खलारी। खलारी प्रखंड कांग्रेस द्वारा शनिवार को खलारी के हिन्दुगढ़ी चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाकर केंद्र सरकार का विरोध प्रकट किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इस विरोध कार्यक्रम के बारे में खलारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष साबीर अंसारी ने बताया कि 5 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से घृणित मानसिकता दर्शाते हुए हमारे नेता राहुल गांधी को रावण के अवतार के रूप पेश करते हुए बेहद ही आपत्तिजनक ग्राफिक प्रसारित किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा के इस घोर निंदनीय कृत्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो के निर्देशानुसार यह पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष साबीर अंसारी के अलावा कांग्रेस नेता जालिम सिंह, राजेश सिंह मिंटू, इंदिरा देवी, अब्दुल्ला अंसारी, रोशन लाल, बाबु खान, जहीर अंसारी, विक्की सिंह, मनोज यादव, फिरोज आलम, रमेश चौहान, अख्तर खान, मोनू रजक, जावेद अंसारी, मोनू सिंह, नसीम अंसारी, कुमुद रंजन, मोती ठाकुर, रिंकी देवी, सुधा देवी, रूपेश मिश्रा, बबलू सिंह, अमजद खां, सलामत अंसारी, संजय राम, इम्तियाज खान, रीना देवी, मुकेश पासवान आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

राम भक्तों के लिए

धमधमिया में सीसीएल कर्मचारी की करंट लगने से मौत

0

खलारी। खलारी के धमधमिया कॉलोनी में रहने वाले सीसीएल कर्मचारी एतवा उरांव की करंट लगने से शनिवार की सुबह में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कर्मचारी सुबह में शौच के लिए बाजार परिसर के पीछे वाले जंगल की ओर गया था। कॉलोनी से दूसरे गांव तक अवैध तरीके से जंगल के रास्ते बिजली कनेक्शन लगाया गया है। जिसका तार टूट कर जंगल में गिरा पड़ा था। टुटे तार के संपर्क में आने से कर्मचारी चिल्लाने लगा और बेसुध हो गया। आवाज सुनकर कुछ लोग जंगल की ओर दौड़े तो देखा कर्मचारी अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल उसे डकरा सेन्ट्रल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कामगार पूरनाडीह परियोजना के करकट्टा बिजली सबस्टेशन मे कार्यरत था। वह मूल रूप से लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्रमिक प्रतिनिधि कृष्णा चौहान, प्रेम कुमार, सुनील कुमार सिंह, बहुरा मुंडा, गोल्डन प्रसाद यादव, ध्वजा राम धोबी, दिनेश भर, रामलखन गंझू समेत कई कामगार अस्पताल पहुंचकर सीसीएल प्रबंधन से मृतक के आश्रित को तत्काल नौकरी देने की मांग करने लगे। घंटो बाद प्रबंधन के द्वारा नियम संगत नौकरी दिए जाने के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची भेजा गया।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium