16.1 C
Ranchi
Sunday, November 8, 2026
Advertisement
Home Blog Page 731

गांवा वन प्रक्षेत्र में अवैध क्रेशर मशीन किया जमींदोज, संचालक ने कहा-क्रेशर महीनों से है बंद,वन विभाग नाहक कर रहा है परेशान

0

गिरिडीह : जिले के गांवा वन प्रक्षेत्र के गोराटांड़ में वन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए संचालित क्रेशर प्लांट को जमींदोज कर दिया। गांवा वन प्रक्षेत्र के गोराटांड़ में वन विभाग के रेंजर अनिल कुमार को गोराटांड़ के जंगल में कई दिनों से अवैध रूप से क्रेशर प्लांट संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद वन विभाग ने टास्क फ़ोर्स गठित कर शुक्रवार को कार्रवाई की. हालांकि क्रेशर संचालक ने क्रेशर प्लांट बंद होने की बात कही है। क्रेशर संचालक कर्मवीर यादव का कहना है कि क्रेशर पिछले कई महीने से बंद पड़ा हुआ था। क्रेशर प्लांट को पूर्व में ही जमींदोज कर प्राथमिक दर्ज की जा चुकी है, उसी समय से ये बंद पड़ा हुआ था।

रेंजर का दावा, संचालक से नोटिस का जवाब नहीं मिला

अगर क्रेशर चालू रहता तो उस जगह मशीन रहती, बॉडी रहता और पत्थर सहित बहुत सारा सामान रहता, लेकिन वहां कुछ नहीं है। कहा कि वन विभाग की टीम ने मुझे टारगेट कर बार-बार मुझपर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जो गलत है। उनका क्रेशर दूसरे स्थान पर चल रहा है, जिसका पेपर उनके पास है।इस संबंध में जानकारी देते हुए रेंजर अनिल कुमार ने कहा कि यह क्रेशर प्लांट वन क्षेत्र में स्थापित था, जिसे लेकर पूर्व में संचालक को 4 बार नोटिस दिया गया था, लेकिन अभी तक किसी तरह का नोटिस का जवाब नहीं मिला, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार ने क्रेशर संचालक द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बहरहाल कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा.

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree2.html” width=”100%” height=”700″]

 

राम भक्तों के लिए

12 अगस्त की सुबह आंतकी गोलीबारी में गिरिडीह का जवान हुआ शहीद,इलाके में छायी मायूसी

0

गिरिडीह : जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ के पुलवामा के अवंतीपुरा में शनिवार अहले सुबह आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में गिरिडीह (झारखंड) का एक जवान अजय कुमार राय (28) शहीद हो गया। शहीद जवान जिले के देवरी थाना इलाके के ढेंगाडीह का रहनेवाले है। अजय कुमार राय फिलहाल गिरिडीह के सिरसिया के पटेलनगर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। बताया गया कि सुबह पुलवामा के अवंतीपुरा में अचानक आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी,  जिसमें जवान अजय कुमार राय की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई.  मौत की खबर मिलते ही शहीद जवान के घर लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई. बताया जाता है कि शहीद जवान अजय कुमार राय की 2017 में सीआरपीएफ में पोस्टिंग हुई थी और हाल ही में उनकी ड्यूटी अमरनाथ में लगाई गई थी। दिन के 12 बजे से शाम 3 बजे तक वे ड्यूटी पर मुस्तैद थे। इसी दौरान अचानक आतंकवादियों की गोलीबारी अजय कुमार राय शहीद हो गए।

शहीद का पार्थिव शरीर गिरिडीह पहुंचने का हो रहा है इंतजार

परिजनों ने कहा कि शुक्रवार की सुबह अपने बटालियन के साथ सर्च ऑपरेशन में वह अहले सुबह निकला था। वे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के सीआरपीएफ बटालियन में बतौर जवान प्रतिनियुक्त था। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में परिजनों समेत ग्रामीणों के मिलते ही कोहराम मच गया। इस वक्त शहीद के गांव में मातम छा गया है। शहीद जवान के पिता राजू राय, माता स्वाति देवी की आंखों के आंसू थम नही रहे हैं. पूरे इलाके चारों तरफ शहीद की चर्चा है. सबकी आंखें नम है. अजय राय का पार्थिव शरीर गिरिडीह कबतक पहुंचेगा, जिला प्रशासन से इसकी जानकारी मिलने के बाद सूचना दी जा सकेगी.

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/carvacum2.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

शनिवार की सुबह आंतकी गोलीबारी में गिरिडीह का जवान शहीद, इलाके में छायी मायूसी

0

गिरिडीह : जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ के पुलवामा के अवंतीपुरा में शनिवार अहले  सुबह आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में गिरिडीह (झारखंड) का एक जवान अजय कुमार राय (28)  शहीद हो गया। शहीद जवान जिले के देवरी थाना इलाके के ढेंगाडीह का रहनेवाले है। अजय कुमार राय फिलहाल गिरिडीह के सिरसिया के पटेलनगर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। बताया गया कि सुबह पुलवामा के अवंतीपुरा में अचानक आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी,  जिसमें जवान अजय कुमार राय की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई.  मौत की खबर मिलते ही शहीद जवान के घर लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई. बताया जाता है कि शहीद जवान अजय कुमार राय की 2017 में सीआरपीएफ में पोस्टिंग हुई थी और हाल ही में उनकी ड्यूटी अमरनाथ में लगाई गई थी। दिन के 12 बजे से शाम 3 बजे तक वे ड्यूटी पर मुस्तैद थे। इसी दौरान अचानक आतंकवादियों की गोलीबारी से अजय कुमार राय शहीद हो गए।

अजय राय का पार्थिव शरीर गिरिडीह पहुंचने का हो रहा है इंतजार

परिजनों ने कहा कि शुक्रवार की सुबह अपने बटालियन के साथ सर्च ऑपरेशन में वह अहले सुबह निकला था। वे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के सीआरपीएफ बटालियन में बतौर जवान प्रतिनियुक्त था। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में परिजनों समेत ग्रामीणों के बीच कोहराम मच गया। इस वक्त शहीद के गांव में मातम छा गया है। शहीद जवान के पिता राजू राय, माता स्वाति देवी की आंखों के आंसू थम नही रहे हैं. पूरे इलाके में चारों तरफ शहीद की चर्चा है. सबकी आंखें नम है. अजय राय का पार्थिव शरीर गिरिडीह कबतक पहुंचेगा, जिला प्रशासन से इसकी जानकारी मिलने के बाद आगे सूचना दी जा सकेगी.

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग फुटबॉल लीग प्रतियोगिता,उपायुक्त ने फुटबॉल को किक मारकर किया उद्घाटन

0

कर्जन ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता के माध्यम से संतोष ट्रॉफी के लिए जिला की टीम का होगा गठन

हजारीबाग एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा आज दिनांक 11 अगस्त को हजारीबाग कर्जन ग्राउंड में आयोजित होने वाले हजारीबाग फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा फुटबॉल को किक मारकर किया गया।
बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों के बीच उद्घाटन मैच लुक्का स्पोर्टिंग क्लब, सिंदूर बनाम साई राम क्लब, डंडई के बीच खेला गया। उद्घाटन मैच में लुक्का स्पोर्टिंग क्लब, सिंदूर 2-0 से विजय हुई।
हजारीबाग फुटबॉल लीग प्रतियोगिता
में 20 क्लब भाग ले रही है। पूरी प्रतियोगिता कर्जन ग्राउंड खेली जायेगी। लीग मैच के आयोजन के माध्यम से संतोष ट्रॉफी के लिए हजारीबाग जिला टीम का गठन किया जायेगा।
अंतर जिला के लिए हजारीबाग जिला टीम 10 सितंबर से गढ़वा में होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

इस मौके पर हजारीबाग एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार, कार्यकारी उपाध्यक्ष मोहम्मद मंसूर आलम, सचिव कोलेश्वर गोप, उपसचिव सुरेंद्र राम सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

इस लीग मैच में निर्णायक के रूप में विकास कुमार दास, शशि कुमार दास,अशोक कुमार, कार्तिक राम, सरफराज़ अहमद, अनुज राम, राजन कुमार, पवन कुमार,आनंद कुमार महतो सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद थे।

News – Vijay Chaudhary

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree4.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए शीघ्र आवश्यकतानुसार अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराई जाएगी: आयुक्त कुलपति

0

आज दिनांक 11 अगस्त 2023 को विनोबा भावे विश्वविद्यालय में स्थित विज्ञान भवन के आर्यभट्ट सभागार में कुलपति के साथ शिक्षकों की अनौपचारिक भेंट वार्ता आयोजित की गई। अपने संबोधन में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त सह कुलपति श्रीमती सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने कहा कि वे आज से ही विश्वविद्यालय के भूखंड संबंधी मांग पर कार्य करना प्रारंभ करेगी। विश्वविद्यालय के अधिकारियों को उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी तक हुए पत्राचार एवं इससे संबंधित दस्तावेज उन्हें यथाशीघ्र उपलब्ध करा दी जाए । कुलपति ने बताया कि उनके स्तर पर कोई भी संचिका लंबित नहीं रहती है। जो भी संचिका उनके समक्ष प्रस्तुत की जाती है उसका निष्पादन वह उसी दिन करती है। विश्वविद्यालय के परिसर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इतना खूबसूरत कैंपस बहुत कम विश्वविद्यालय में उपलब्ध है । ज्ञात हो कि कुलपति बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण की थी। शिक्षकों ने याद किया कि विश्वविद्यालय का वर्तमान 67 एकड़ का भूखंड संस्थापक महिला कुलपति डॉ विनोदिनी तर्वे के प्रयासों से प्राप्त हुआ था । और यह सुखद संयोग ही है की पुनः एक महिला कुलपति के द्वारा ही दूसरी बार भूखंड की प्राप्ति होने वाली है।

कुलपति ने आगे कहा कि विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा। शिक्षकों की मांग पर उन्होंने कहा की विभागों की आवश्यकता के अनुसार यथाशीघ्र संविदा में कुछ शिक्षकेतर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा की जो भी जरूरी कार्य है उसे उनके सामने अवश्य लाई जाए ताकि विश्वविद्यालय का उत्तरोत्तर प्रगति अवरुद्ध ना हो। अंत में वे सभी से सहयोग के लिए आग्रह की।

इससे पूर्व श्रीमती सुमन कैथरीन किस्पोट्टा के आर्यभट्ट सभागार पहुंचने पर स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार गुप्त ने पुष्प स्तबक भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात सभी शिक्षकों से परिचय प्राप्त किया गया ।

लगभग एक घंटा तक चले अनौपचारिक भेंटवार्ता में विभिन्न संकाय के संकायअध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, निदेशक, शिक्षक अच्छी संख्या में उपस्थित थे। शिक्षकों की ओर से मानवीकी संकायअध्यक्ष प्रो मिथिलेश कुमार सिंह, संघ के अध्यक्ष सह हिंदी विभाग के वरीय प्राध्यापक डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता, इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ विकास कुमार, जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता, उर्दू
विभाग के अध्यक्ष डॉ अंबर खातून तथा सीएनडी विभाग के निदेशक डॉ मनोज कुमार ने अपने-अपने विचार रखें। कुलपति ने सभी वक्ताओं को ध्यान पूर्वक सुना।

आज के अनौपचारिक भेंट वार्ता का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर कौशलेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में कुलपति के साथ शिक्षकों का एक ग्रुप फोटो लिया गया।

News – Vijay Chaudhary

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree2.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

सांसद जयंत सिन्हा ने सर्वे नाला के अतिक्रमण भू माफियाओं के चुंगल से मुक्त करवाने का आग्रह किया

0

हजारीबाग के लोकप्रिय सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थाई समिति से हजारीबाग स्थित बसंत विहार कॉलोनी के निवासियों के द्वारा धोबिया तालाब के पुलिया से निकले सर्वे नाला के अतिक्रमण की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि भू माफिया ने अतिक्रमण कर पूरे मोहल्ले को नर्क में तब्दील कर दिया है भू माफियाओं के इस तरह के शर्म नाक घटना पर खेद व्यक्त करते हुए सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा अमृत सरोवर योजना के तहत सभी नदी, तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस तरह भू माफिया के द्वारा नगर के बीचों-बीच इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। प्रशासन के नाक के नीचे इस तरह की भूमाफियाओं के द्वारा नंगा नाच किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर से संबंधित विभाग आंख बंद कर अपना मौन समर्थन भू माफियाओं को दे रही है। हजारीबाग में इस तरह के अनैतिक कार्य में सदर अंचल का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। सदर अंचल में सही जमीन मालिकों को अपना काम करवाने में चप्पल घीस जाती है, मगर इन भू माफियाओं का कोई भी अनैतिक कार्य हो वह धड़ल्ले से इन पदाधिकारी के द्वारा कर दिया जाता है, चाहे वह किसी भी तरह का सरकारी जमीन हो, नदी नाला, तालाब की जमीन हो इन भू माफियाओं को आसानी से प्राप्त हो जाती है। यही कारण है कि आज कोई भी नदी नाला तालाब सुरक्षित नहीं है। चंद पैसों के लिए यह पदाधिकारी अपना जमीर बेच रहे हैं। इसके कारण आज आनंदपुरी कॉलोनी के निवासियों ने इस बड़ी घटना की ओर सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया है। बरसात का मौसम आते ही मोहल्ले वासियों की जान हलक में आ जाती है। पूरे मोहल्ले के घरों में पानी भर जाता है।भू माफियाओं के द्वारा नाला को भरते भरते नाली में बदल दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद जयंत सिन्हा जी ने उपायुक्त हजारीबाग को पत्र लिखकर तत्काल को भू माफियाओं के चुंगल से मुक्त करवाने का आग्रह किया है। जिसका अतिक्रमण कर जल स्रोतों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है सांसद जयंत सिन्हा जी के आग्रह पर उपायुक्त हजारीबाग ने कार्रवाई भी किया मगर फिर वही स्थिति हो गई है। उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। जिला प्रशासन को ठेंगा दिखाकर अतिक्रमण कर नाले के अस्तित्व को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। जिसका दुष्प्रभाव आम नागरिकों को रहा है। इस कारण सांसद श्री सिन्हा ने मांग करते हुए कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस पर आवश्यक कार्यवाही कर नाले को अतिक्रमण से मुक्त करवाया जाए सांसद को आवेदन देने वालों में मुख्य रूप से जीत शर्मा, शंकर कुमार, रामेश्वर प्रसाद, शंकर प्रसाद, जगदेव भुइयां, राजनाथ कुमार, राहुल देव, विजय कुमार, अरुण कुमार, जागो महतो सहित दर्जनों मोहल्ले वासियों मोहल्ले के लोग शामिल हुए।उक्त जानकारी सांसद सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

न्यूज – विजय चौधरी


[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/silk2.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

शिवांगना शिव मंदिर रामनवमी मेला परिसर का प्रशासन द्वारा लिया गया जायजा, ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन से जांच की गई मांग

0

सदर प्रखंड स्थित शिवांगना शिव मंदिर सार्वजनिक रामनवमी मेला ,दुर्गा पूजा मेला एवं अन्य धार्मिक सांस्कृतिक क्रायक्रम मंदिर की 2 एकड़ भूमि में पूर्वजों द्वारा होते आ रहा है , परंतु बीते तीन-चार वर्षों से भूमाफियाओं द्वारा मंदिर जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है उसको लेकर गोपाल शिवांगना शिव मंदिर सेवा संस्थान एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा उपायुक्त अनुमंडल पदाधिकारी , हजारीबाग उप समाहर्ता ,अंचल अधिकारी , मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंग महतो को पूर्व में आवेदन दिया गया था और ट्रस्ट तथा ग्रामीणों द्वारा मांग किया गया था की मंदिर परिसर में भू माफियाओं के द्वारा जो अतिक्रमण किया गया था उसको लेकर आवेदन देकर जांच की मांग की गई थी उसके लिए कल गुरुवार को लगभग शाम 4:00 बजे शिवांगना शिव मंदिर बैहरी सखिया के प्रांगण में सदर अंचल के अंचलाधिकारी राजेश कुमार के आदेश अनुसार राजस्व कर्मचारी सुबोध कुमार एवं अमीन संजय कुमार तथा जिला प्रशासन के थाना प्रभारी बजरंग महतो के आदेशानुसार थाना से एएसआई अनिल कुमार एवं पूरी टीम दल बल के साथ मंदिर परिसर आए साथ ही साथ जनप्रतिनिधि गण आए और सभी ने शिव मंदिर जमीन के वास्तु स्थिति, भौगोलिक स्थिति से अवगत हुए और मंदिर परिसर के धार्मिक वस्तुस्थिति को सही पाए की इस मंदिर परिसर मे सार्वजनिक धार्मिक स्थल है सभी पदाधिकारीयो ने धार्मिक आस्था के स्थल शिव मंदिर मे 2 एकड़ जमीन की जायजा लिए और प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि दोषी भू माफियाओं को बक्सा नही जायेगा सभी पदाधिकारी ने ग्रामीणों से भी अवगत हुए सभी ग्रामीण के महिलाएं पुरुषों ने जानकारी दिए की यहां पूर्वजों द्वारा 100 वर्षों से अधिक से 13 गांव का मेला लगते आ रहा है और ग्रामीणों ने यह भी कहा कि हजारीबाग में सर्वप्रथम शिवगना शिव मंदिर बैहरी सखिया के प्रांगण से ही रामनवमी मेला की शुरुआत हुई और अभी होते आ रहा है , और अंचल अधिकारी राजेश कुमार को राजस्व कर्मचारी सुबोध कुमार ने टेलीफोन से सार्वजनिक मंदिर धार्मिक स्थल के बारे में अवगत कराया और ग्रामीणों के द्वारा मंदिर जमीन की मापी की मांग की गई उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अभी 144 धारा लगा हुआ है 17 अगस्त के बाद मंदिर जमीन मापी की जाएगी तब सभी ग्रामीण के महिलाएं पुरुष एवं गोपाल शिवांगन शिव मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामस्वरूप महतो सचिव जानकी महतो, कोसा अध्यक्ष सुबल कुशवाहा, उपकोसा अध्यक्ष रविंद्र कुमार , उपाध्यक्ष पूरण महतो , उपाध्यक्ष राजेश कुमार कुशवाहा , संयुक्त सचिव सह सदर प्रमुख प्रतिनिधि गणेश मेहता, सदर उप प्रमुख रविकांत सिंह, ओरिया पंचायत समिति जीतू यादव, अमृत नगर करवेकला पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार तथा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों द्वारा अंचलाधिकारी राजेश कुमार राजस्व कर्मचारी सुबोध कुमार एवं थाना प्रभारी बजरंग महतो एसआई अनिल कुमार उनके टीम को एवम सदर प्रमुख प्रतिनिधि गणेश कुमार मेहता , सदर उप प्रमुख रविकांत सिंह ,अमृत नगर करवे कला पंचायत समिति मुकेश कुमार ,ओरिया पंचायत समिति जीतू यादव को धन्यवाद ज्ञापन किया सभी ग्रामीणों ने कहा की यह पदाधिकारी गण धार्मिक आस्था के लिए बहुत ही नेक कार्य कर रहे हैं सभी ने सराहना की , मौके पर मुख्य रूप से गोपाल शिवांगना शिव मंदिर सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष पूरण महतो उपाध्यक्ष राजेश कुमार कुशवाहा, हुलास महतो , उपाध्यक्ष संजय राणा उर्फ डब्लू राणा ,उपाध्यक्ष विजय पासवान ,संयुक्त सचिव सुभाष कुमार यादव, लाइब्रेरियन सह अमीन विनोद कुमार साव, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, संस्था के संरक्षक जीतू यादव ,उपसचिव अमरदीप कुमार, सक्रिय पदाधिकारी सुधीर कुमार, दुष्यंत कार्तिक सिटी गोप, विनोद महतो , पप्पू कुमार , संतोष कुमार ,गोपाल कुमार ,देवदीप कुमार, पूर्व उप मुखिया उमेश कुमार ,दिलचन्द महतो , न्यायिक सलाहकार राजेंद्र प्रसाद, वरुण रंजन, शशि कुमार , सुखलाल महतो , भुवनेश्वर महतो , संजय कुमार , ओजिर कुमार , मुकेश कुमार , प्रकाश कुमार, सहदेव महतो, परमेश्वर कुमार ,लियाकत अंसारी, मोहर महतो , जितनी देवी , नागिया देवी , सीतवा देवी , बढ़नी देवी , अनिता देवी , सुगिया देवी , मीना देवी , संध्या कुमारी , डमरू साव , सतीश कुमार ,शिवकुमार, टिंकू कुमार, जगदीश प्रसाद , उगन महतो नरेश महतो, दशरथ कुमार एवं भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए ।

News – Vijay Chaudhary

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/silk1.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

हेमंत सोरेन ने सैकड़ों एकड़ जमीन आदिवासियों को वापस दिलाई, उसे ही कटघरे में खड़ा कर दिया गया, हम कानूनी लड़ाई जीतेंगे, क्योंकि सत्य हमारे साथ है : सुप्रियो भट्टाचार्य

0

कानूनी दावपेंच में फंसाकर बदनाम करने का प्रयास…केंद्र सीएम को सत्ता से हटाने का कुचक्र रच रहा है…हम केंद्र के हर षड्यंत्र से वाकिफ हैं…केंद्र हमें डराने का काम बंद करे…!! 

रांची : एक बार फिर ईडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुलाए जाने पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा रोष व्यक्त किया है. पार्टी की ओर कहा गया है कि केन्द्र हमें डराने का काम न करें, क्योंकि अगर हम थोड़ा सा भी नाराज हो गये, तो देश की बत्ती गुल हो जायेगी, क्योंकि सबसे ज्यादा खनिज-राजस्व देश को झारखण्ड ही देता है। झामुमो के केन्द्रीय महासचिव व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र को चेताते हुए कहा कि हम आदिवासी डरनेवाले नहीं हैं…शिबू सोरेन का बेटा डरेगा नहीं…जिस शिबू सोरेन ने हाथ में तीर-कमान लेकर महाजनों के चंगुल से जमीन छुड़ायी, उन्हें आप डराओगे! हम बॉन्ड पेपर पर लिखकर देते हैं कि समय आने पर सबका पर्दाफाश होगा। यह लड़ाई राजनीति और कानूनी दोनों तरीके से लड़ेंगे। हम जीतेंगे, क्योंकि सत्य हमारे साथ है.

‘केंद्र की प्राथमिक सूची से आदिवासी हमेशा गायब रहे’

श्री भट्टाचार्य ने चुनौती देते हुए कहा कि सूबे के सीएम हेमंत सोरेन और उनके लाखों कार्यकर्ताओं को पता है कि महाजनों, सामंतों, सूदखोरों, शोषण व अत्याचार के खिलाफ कैसे लड़ाई लड़ी जाती है? हम देश के लिए खुद को ही नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों को कुर्बान कर देते हैं, ये देखना है तो जादुगोड़ा जाकर देख आइये. इसलिए देश के लिए त्याग करनेवालों को डराने की कोशिश मत कीजिए। सुप्रियो ने कहा कि भाजपा झारखण्ड में अधिकतर समय तक शासन किया. कभी आदिवासी दिवस नहीं मनाया। द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति अवश्य बनाया, जनजातीय मंत्रालय का गठन जरुर किया, पर उनकी प्राथमिक सूची से आदिवासी हमेशा गायब रहे। दरअसल, भाजपा नहीं चाहती कि  भारत के किसी कोने में भी आदिवासियों का राज हो। उन्होंने याद दिलाया कि हमें यह नहीं भूलना नहीं चाहिए कि जब हम सत्ता में आये तो, दो वर्ष कोरोना से जूझने में ही समय बीत गया। जब कोरोना काल खत्म होने के बाद हेमन्त सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र शुरू हो गया। लेकिन हम केंद्र के हर षड्यंत्र से वाकिफ हैं.

‘जमीन घोटाले पर रोक लगाने में सीएम ने स्वयं रुचि दिखाई’

उन्होंने कहा कि जिस मनरेगा घोटाले को हमने उजागर किया और अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के शासनकाल में उसे क्लीन चिट थमा दिया। उसी का बहाना बनाकर केन्द्रीय एजेंसियों ने राज्य सरकार को अस्थिर करने का काम शुरू किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के रघुवर शासनकाल में पांच सालों तक हेमन्त सोरेन और उनके परिवार पर जमीन घोटाले का ठप्पा लगाने का काम किया गया। बताया गया कि सोरेन परिवार ने जमीन घोटाला किया है। प्लॉट नंबर, फोटो कॉपी, एसआईटी का गठन तक कर दिया गया। उस एसआईटी की जांच रिपोर्ट में भी सोरेन परिवार पाक साफ साबित हुआ है, पर उस एसआईटी की रिपोर्ट आखिर अभी तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? सुप्रियो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सैकड़ों एकड़ जमीन आदिवासियों को वापस दिलाई, उसे ही कटघरे में खड़ा कर दिया गया है. 9-10 अगस्त को जब आदिवासी चेतना ने अंगड़ाई ली तो भाजपा भयभीत हो गई।

‘केंद्र-भाजपा की हर चुनौती हमें स्वीकार है’

सुप्रियो ने सवाल उठाया कि सभी अखबारों में कोई अधिकारिक सूचना नहीं हैं। लेकिन तरह-तरह के प्लॉट नंबर, खाता नंबर, मुख्यमंत्री की उसमें संलिप्तता की खबरें दी जाने लगी। ये विडम्बना नहीं तो और क्या है? सच्चाई क्या है, राज्य सरकार ने जमीन घोटाले पर रोक लगाने के लिए स्वयं रुचि दिखाई। मुख्य सचिव ने संज्ञान लिया. रांची डीसी द्वारा अंचल में प्राथमिकी दर्ज करायी गई। राज्य सरकार चाहती है कि जमीन घोटाला बंद हो, उसी को आधार बना दिया गया। सुप्रियो का मानना है कि दरअसल जो भी विपक्ष का क्षत्रप एनडीए या भाजपा को चुनौती देने लगता है, उसे किसी तरह कानूनी दावपेंच में फंसाकर बदनाम करने की कुत्सित प्रयास शुरू हो जाता है और फिर केंद्र उसे सत्ता से हटाने का कुचक्र रचने लगता है.

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/carvacum1.html” width=”100%” height=”700″]

 

राम भक्तों के लिए

बिरनी से राजधनवार तक लोकतंत्र बचाओ यात्रा में शामिल होंगे माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य

0

गिरिडीह : विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा और प्रीति भास्कर के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ यात्रा में, जो कि बिरनी से शुरू होकर राजधनवार तक पैदल यात्रा में भाग लेंगे. 14 अगस्त को (बिरनी-धनवार) आजादी मार्च की सफलता को लेकर गिरिडीह के शास्त्री नगर पार्क में बैठक आयोजित की गयी है। मुख्य अतिथि के रूप में माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य रहेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मार्च शामिल सैकड़ों शामिल होंगे। जिले भर के सभी कार्यकर्ता नेता-समर्थक और नेता मौजूद रहेंगे. सिन्हा ने कहा कि लगभग 40 ब्रांच के सचिव अपने-अपने एरिया में बैठक करेंगे. उज्जवल साव और प्रीति भास्कर ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाह सरकार है और इसे हटाने के लिए जनता में जागरूकता फैलाने के लिए पैदल मार्च किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से माले उज्जवल साव, निशांत भास्कर,  मो सरफराज, इकराम अंसारी, नासिर शेख, हसनैन, पिंटू शामिल थे।

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree6.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

डुमरी उपचुनाव के मद्देनजर डीसी ने किया नियंत्रण कक्ष का गठन , प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने सहित दिए कई दिशा-निर्देश

0

गिरिडीह : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने आदर्श आचार संहिता अवधि के दौरान आचार संहिता से संबंधित प्राप्त होनेवाली शिकायतों के लिए जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष का गठन कर दिया, जो तत्काल प्रभाव से जिला नियंत्रण कक्ष गिरिडीह में संचालित होगा। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित किया जाएगा। कोषांग के नोडल सह प्रभारी पदाधिकारी जिला कृषि पदाधिकारी सुरेन्द्र सिंह को बनाया गया है. इसके अलावा ग्रुप क में  ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल के कनीय अभियंता बैजनाथ महतो प्रतिनियुक्त किया गया है। ग्रुप ख में सहायक किशोर हाड़ी, कनीय अभियंता प्रमोद कुमार, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल प्रमण्डल को प्रतिनियुक्त किया गया है। ग्रुप ग में कनीय अभियंता मुकेश कुमार एवं सहायक राजेश कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है।

कोषांग कॉल सेंटर के रूप में कार्य करेगा

अगले दिन से प्रथम दिवस मानते हुए इसी अनुक्रम में नियंत्रण कक्ष में उपरोक्त पालियों द्वारा कार्य संपादन किया जाएगा। इस कोषांग का दायित्व निम्नवत है-

(1) यह कोषांग कॉल सेंटर के रूप में कार्य करेगा। जिला नियंत्रण कक्ष, गिरिडीह में पूर्व से अधिष्ठापित दूरभाष संख्या 06532-228829 कार्यरत होगा।

(2) उक्त दूरभाष संख्या पर प्राप्त सभी शिकायतों को पंजी में संधारित किया जाएगा।

(3) नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जानी है।

(4) संलग्न प्रपत्र में दैनिक प्रतिवेदन प्रभारी पदाधिकारी विधि व्यवस्था शाखा, गिरिडीह को उपलब्ध कराया जाना है।

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/headphone1.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium