27.1 C
Ranchi
Sunday, July 5, 2026
Advertisement
Home Blog Page 74

सरयू राय ने गैर-सरकारी विधेयक पेश नहीं होने पर निराशा जताई, कहा-झारखंड की भू विरासत के संरक्षण के बारे में राज्य में कोई कानून नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण

0

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड विधानसभा में उनके गैर सरकारी विधेयक (झारखंड भू विरासत (जीवाश्म) विधेयक 2026) को विधानसभा में पुरःस्थापित नहीं करने पर निराशा जताई है।

सरयू राय ने बुधवार को कहा कि वह विधानसभा के अंतिम दिन तक इस आशा में थे कि उनका गैर सरकारी विधेयक विधानसभा में पुरःस्थापित होगा लेकिन झारखंड विधानसभा के समापन के दिन तक यह हो न पाया।

राय ने स्पीकर को दो पत्र लिखे थे

इस संबंध में श्री राय ने विधानसभाध्यक्ष को दो पत्र लिखे थे। पहला पत्र उन्होंने 20 जनवरी 2026 को लिखा था जिसमें उन्होंने उनके गैर सरकारी विधेयक झारखंड भू विरासत (जीवाश्म) विधेयक 2026 को सदन पटल पर पुरःस्थापित करने की सूचना दी थी। दूसरा पत्र उन्होंने 13 मार्च 2026 को लिखा था जिसमें उन्होंने लिखा कि गैर-सरकारी विधेयक को पुरःस्थापित करने की प्रक्रिया के संबंध में ‘‘कौल एण्ड शकधर की संसदीय पद्धति और प्रक्रिया’’ पुस्तक के ‘विधान’ खंड में विस्तार से उल्लेख है।

तद्नुसार उनके इस गैर-सरकारी विधेयक को सदन पटल पर पुरःस्थापित करने के बारे में अब तक निर्णय हो जाना चाहिए था, परन्तु डेढ़ माह से अधिक की अवधि बीत जाने के बावजूद इस संबंध में आसन की तरफ से किसी ठोस निर्णय की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

13 मार्च के पत्र में उन्होंने लिखा था कि उनकी अपेक्षा है कि उपर्युक्त विषयक उनका गैर सरकारी विधेयक षष्ठम झारखण्ड विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र में पुरःस्थापित करने की अनुमति प्रदान की जाए। ऐसी अपेक्षा करना सदन के सदस्य के नाते उनका अधिकार है, जिसका संरक्षण संसदीय पद्धति और प्रक्रिया के अनुरूप सभा अध्यक्ष द्वारा किया जाना चाहिए परन्तु इस संदर्भ में ऐसा होने में अप्रत्याशित विलम्ब निराशाजनक है।

उल्लेखनीय है कि श्री राय ने 20 जनवरी के पत्र में इस बात का जिक्र किया था कि प्रदेश के कतिपय जिलों में दुर्लभ श्रेणी के जीवाश्म का पता चल रहा है, जो एक महत्वपूर्ण भू-विरासत है। राजमहल की पहाड़ियों में कई स्थानों पर भू-विरासत (जीवाश्म) बहुतायत में मिल रहे हैं।

साहेबगंज जिला में सरकार ने एक जीवाश्म पार्क भी बनाया है। इस दुर्लभ भू-विरासत (जीवाश्म) के ऊपर मानव जनित गतिविधियों से खतरा पैदा हो रहा है। इसके संरक्षण के बारे में कोई भी कानून राज्य में नहीं है, जबकि इसके संरक्षण के लिए स्पष्ट कानून बनाने की आवश्यकता है।

राम भक्तों के लिए

Decoration Planet, Hazaribagh: 20 Years of Transforming Events into Memorable Celebrations

0

Decoration Planet, Hazaribagh: 20 Years of Transforming Events into Memorable Celebrations

Hazaribagh’s event industry continues to shine with the remarkable journey of Decoration Planet, a trusted name in event decoration for over two decades. With 20 years of experience, the company has built a strong reputation for delivering stunning and creative decoration solutions for all types of occasions.

From grand weddings and elegant anniversaries to lively birthday parties and professional corporate events, Decoration Planet has consistently impressed clients with its innovative designs and attention to detail. Their services include balloon decoration, theme-based setups, stage design, and premium lighting arrangements, ensuring every event looks unique and unforgettable.

What sets Decoration Planet apart is its commitment to quality, creativity, and customer satisfaction. Over the years, the company has successfully handled hundreds of events across Hazaribagh and nearby regions, earning the trust of countless happy clients.

As celebrations become more personalized and visually appealing, Decoration Planet continues to evolve with modern trends while maintaining its signature touch of elegance.

For those looking to make their special occasions truly memorable, Decoration Planet remains a reliable and experienced choice in Hazaribagh.

📞 Contact: +91-6203058453

राम भक्तों के लिए

आईसेक्ट युनिवर्सिटी में ‘वर्ल्ड कंज्यूमर डे, कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0

न्यूज डेस्क 

हजारीबाग। आईसेक्ट युनिवर्सिटी के प्रधान कैंपस में ‘वर्ल्ड कंज्यूमर डे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग शहर के महापौर अरविंद कुमार राणा उपस्थित समेत समाजसेवी मनोज कुमार, डॉ रितेश लाल, डॉ विनोद कुमार,डॉ उपाध्याय उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लॉ कॉलेज के छात्र सोहेल ने किया। इस कार्यक्रम मे विधि विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर कोमल पल्लवी भेंगरा ने कहा कि

आज का दिन हमें प्रेरणा देती है तथा इसी प्रकार हमारे विधि विभाग को और आगे ले जाने की शक्ति भी प्रदान करती है। आज हमें याद आ रही है कि ,जब हमने अपने विभाग की दीवारों को बनते देखा था और इसके प्रांगण में सुंदर छोटे-छोटे पेड़-पौधे लगाए गए थे, जो आज सुंदरता के रुप में दिखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम में महापौर श्री राणा ने कहा कि उपभोक्ता मामलों के विभाग के अभियान में उपभोक्ता अधिकारों और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के बारे में जागरूकता बढ़ाए जाते हैं। ‘जागो ग्राहक जागो’ जैसे अभियान उपभोक्ताओं को जागरूक और सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम में डीन फैकल्टी ऑफ लॉ डॉ जयदीप सांयाल ने कहा कि विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस – 2026 विश्व में 15 मार्च को मनाई जाती है । इस दिन का उद्देश्य उपभोक्ता संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को उत्पाद और सेवाएं खरीदते समय अपने अधिकारों को समझने के लिए प्रोत्साहित करता है। लॉ डिपार्टमेंट के पूजा एवं संजना ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विधि विभाग के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ की भी प्रस्तुति की। धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक अमीना खातून ने किया।

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी आमजन की समस्याएँ, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया।

इस दौरान तिजराज बिल्डकॉन (पार्टनर विकास कुमार साहू एवं दीपक प्रसाद) द्वारा मौजा दलमादी में प्रदत्त पत्थर खनन पट्टा के संदर्भ में रैयत सहमति पत्र की अपूर्णता एवं त्रुटिपूर्ण प्रस्तुतीकरण के आधार पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 19 के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने का आवेदन प्रस्तुत किया गया।
इसी क्रम में रामवृत साहु, पिता स्व० शिव शंकर साहु द्वारा कचहरी परिसर में किए गए निर्माण कार्य के एवज में शेष ₹1,00,000/- भुगतान नहीं होने, विभागीय स्तर पर अनियमितता होने तथा लघु सिंचाई,विभाग गुमला के कार्यपालक अभियंता द्वारा भुगतान में विलंब किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई।
वहीं ग्राम भरनो, थाना भरनो, जिला गुमला निवासी स्व० हीरालाल मारवाड़ी से संबंधित प्रकरण में आवेदक द्वारा ऑनलाइन परिसोधन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने के बावजूद तकनीकी त्रुटि के कारण खतियान एवं रजिस्टर-2 में नाम अंकित नहीं होने तथा आवेदन लंबित रहने की समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी गई।

इसके अतिरिक्त मौजा भरनो, थाना भरनो, जिला गुमला स्थित भूमि के वैध स्वामित्व के बावजूद अंतर्गत म्यूटेशन (नामांतरण) लंबित रहने के संबंध में भी आवेदन प्रस्तुत किया गया।
साथ ही ग्राम पंचायत लुंगटू, प्रखंड बसिया की मुखिया द्वारा कुलुसेरा तानालोया स्थित कोयल नदी के बालू घाट को पुनः जिला सर्वेक्षण प्रतिवेदन (DSR) में शामिल करने एवं 100 CFT बालू चालान स्वीकृत करने की मांग की गई, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्य एवं रोजगार को गति मिल सके।
उपायुक्त ने सभी प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां प्रत्येक आवेदन पर त्वरित कार्रवाई प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

राम भक्तों के लिए

अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन जब्त

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त, गुमला के निर्देशानुसार जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त किया गया है तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
दिनांक 14.03.2026 को बिशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध बालू खनिज लोड एक हाईवा वाहन (रजि० सं० JH07N-7865) को पकड़ा गया। जांच के दौरान वाहन चालक द्वारा परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके पश्चात वाहन को जब्त करते हुए वाहन एवं चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।
इसी क्रम में दिनांक 16.03.2026 को बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। वहीं दिनांक 17.03.2026 को सिसई थाना क्षेत्र से एक ट्रैक्टर एवं गुमला थाना क्षेत्र से तीन ट्रैक्टरों को अवैध बालू परिवहन करते हुए पकड़कर जब्त किया गया। सभी ट्रैक्टरों पर लगभग 100-100 घनफीट बालू लोड पाया गया। जब्त सभी वाहनों को संबंधित थानों को सुपुर्द करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि बिना वैध पट्टा अथवा अनुज्ञप्ति के किसी भी प्रकार का खनिज उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन करना दण्डनीय अपराध है। यह कृत्य खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 4 एवं 21 तथा झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 के नियम 4 एवं 54 के तहत दंडनीय है।
अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व की क्षति होती है, बल्कि यह राष्ट्रीय संपदा को भी नुकसान पहुंचाता है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

राम भक्तों के लिए

झारखंड में अंडर-17 क्रिकेट चयन प्रतियोगिता 2 अप्रैल को

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2025-26 के तहत अंडर-17 बालक वर्ग के लिए क्रिकेट खुली चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

डीएसई नूर आलम खां ने बताया कि राज्य स्तर से जारी पत्र के अनुसार, अंडर-17 बालक वर्ग की क्रिकेट चयन प्रतियोगिता 2 अप्रैल 2026 को रांची स्थित साउथ रेलवे मैदान, हटिया में आयोजित होगी। प्रतियोगिता सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलेगी।
इस चयन प्रतियोगिता के प्रबंधक के रूप में चंद्रदेव सिंह को नामित किया गया है। सभी जिलों से योग्य खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि राज्य स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जा सके। इस आयोजन से राज्य के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और खेलों के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा मिलेगा।

राम भक्तों के लिए

जिला नियोजनालय द्वारा रोजगार मेला आयोजित, 87 अभ्यर्थियों का चयन

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, गुमला द्वारा मंगलवार को नगर भवन परिसर, गुमला में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। यह मेला सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त, गुमला दिलेश्वर महत्तो एवं जिला नियोजन पदाधिकारी, गुमला अनामिका तिर्की द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया।
रोजगार मेले में गुमला सहित झारखण्ड के कुल 14 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कुल 3,17 अभ्यर्थियों ने सहभागिता की, जिसमें से 187 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया तथा अंतिम रूप से 87 युवक-युवतियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त, गुमला ने अपने संबोधन में जिला नियोजनालय, विभिन्न नियोजकों, विभागीय प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों एवं रोजगार की तलाश में आए युवक-युवतियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला नियोजनालय द्वारा प्रत्येक तीन माह में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर युवा अपने भविष्य को सशक्त बना सकते हैं।
उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन गुमला, झारखण्ड एवं अन्य राज्यों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हैं। साथ ही स्थानीय नियोजकों द्वारा उपलब्ध कराए गए रिक्त पदों के माध्यम से जिले के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में रवि कुमार गहलोत (यंग प्रोफेशनल), प्रवीण सुरीन (उ०व०लिपिक), विजय लकड़ा, संदीप राम, कृष्णा राम, मंजूला लकड़ा, सीता कुमारी एवं शैलेन्द्र साहु का योगदान रहा।

राम भक्तों के लिए

जन शिकायत निवारण दिवस बना नन्हे शिवांश के जीवन में नई रोशनी का माध्यम

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

उपर्युक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के सहयोग से बच्चे की आंखों में आई रोशनी, मां ने आभार व्यक्त किया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा न केवल समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद भी जगाई जा रही है। इसका एक भावुक उदाहरण आज उस समय देखने को मिला, जब पूनम देवी अपने 13 माह के पुत्र शिवांश साहू के साथ उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित से मिलने पहुंचीं और उन्होंने भावुक होकर आभार व्यक्त किया।
पूनम देवी ने बताया कि उनके पुत्र शिवांश का जन्म समय से पूर्व (लगभग 6 माह में) हो गया था, जिसके कारण उसके आंखों के रेटीना में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी और वह देखने में असमर्थ था। बच्चे के इलाज के लिए वे चेन्नई तक गईं, जहां काफी आर्थिक खर्च के बावजूद भी समुचित उपचार संभव नहीं हो पाया। इस स्थिति में परिवार अत्यंत निराश और परेशान था।
उन्होंने बताया कि एक परिचित के सुझाव पर वे जन शिकायत निवारण दिवस में अपनी समस्या लेकर उपायुक्त गुमला से मिलीं। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पहल की और अगले ही दिन बच्चे के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।

उपायुक्त के सहयोग से रांची स्थित IRIS अस्पताल में बच्चे का समुचित उपचार प्रारंभ हुआ। बच्चे के दोनों आंखों के रेटीना का पहला ऑपरेशन 14 अक्टूबर 2025 को तथा दूसरा ऑपरेशन दिसंबर माह में सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन के पश्चात अब बच्चा रोशनी को पहचानने लगा है, जो परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।
पूनम देवी ने बताया कि पूरे उपचार में लगभग 1.5 लाख रुपये का खर्च आया, जिसमें उपायुक्त द्वारा सहयोग मिलने से उन्हें आर्थिक चिंता नहीं करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यदि समय पर सहायता नहीं मिलती, तो उनके बच्चे का भविष्य अंधकारमय हो सकता था।
आज पुनः जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त से मुलाकात के दौरान पूनम देवी भावुक हो उठीं और उन्होंने उपायुक्त के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
उपायुक्त ने भी परिवार को आश्वस्त किया कि बच्चे के आगामी लेंस ऑपरेशन सहित सभी आवश्यक उपचार की व्यवस्था कराई जाएगी तथा उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

यह पहल दर्शाती है कि जन शिकायत निवारण दिवस केवल समस्याओं के समाधान का मंच नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

राम भक्तों के लिए

जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों की समीक्षा, 1 सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट देने के सख्त निर्देश

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल आपूर्ति योजनाओं की प्रगति एवं लंबित कार्यों की समीक्षा को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में संचालित पेयजलापूर्ति योजनाओं के विलंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित कार्यकारी एजेंसियों की कार्यशैली, कार्य में हो रहे विलंब के कारणों एवं जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी बाधाओं का त्वरित समाधान करते हुए कार्यों को अविलंब पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
जिला पंचायती राज एवं पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर बताया गया कि जिले में लगभग 2,600 जलमीनार खराब हैं, जिन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। वहीं लगभग 2,600 चापाकल भी खराब पाए गए, जिनकी मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने को कहा गया।
उपायुक्त ने बैठक के दौरान विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों से सीधे संवाद कर कार्यों में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली। समीक्षा में यह भी सामने आया कि कुछ क्षेत्रों में भूमि संबंधी समस्याओं एवं विद्युत आपूर्ति से जुड़ी बाधाओं के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले के किसी भी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। सभी खराब जल स्रोतों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर करते हुए आम नागरिकों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का निष्पादन करते हुए एक सप्ताह के भीतर अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विद्युत एवं भूमि से संबंधित प्रमुख समस्याओं का अविलंब समाधान कर कार्यों में तेजी लाने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी , विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

जनजातीय क्षेत्रों को सशक्त संपर्क सुविधा की ओर बड़ी पहल – गुमला में पीएम जनमन योजना अंतर्गत 4 सड़कों एवं 10 ब्रिज के निर्माण को स्वीकृति मिली

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गुमला जिले में कुल 4 सड़क एवं 10 ब्रिज निर्माण योजनाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कुल लागत का 60 प्रतिशत व्यय केंद्र सरकार तथा 40 प्रतिशत व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा, जिससे जिले के दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा सकेगा।

स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य में बिशुनपुर प्रखंड के समंदरी से अपर लोधपाठ होते हुए लोधपाठ मार्ग (लंबाई 5.800 किमी, कुल लागत ₹560.65 लाख), जाहूपमोड़ से जाहूप मार्ग (लंबाई 0.736 किमी, कुल लागत ₹69.13 लाख) तथा अम्बाकोना से बरपाठ मार्ग (लंबाई 1.903 किमी, कुल लागत ₹180.18 लाख) का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त घाघरा प्रखंड के खुखराडीह से भेलवाडीह मार्ग (लंबाई 4.813 किमी, कुल लागत ₹454.87 लाख) को भी स्वीकृति दी गई है, जिससे इन क्षेत्रों के निवासियों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।
इसी क्रम में ब्रिज निर्माण योजनाओं के अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड में चैनेज 1.635 किमी पर स्थानीय नाला पर 58.12 मीटर लंबाई का ब्रिज (कुल लागत ₹300.56 लाख) तथा चैनेज 1.810 किमी पर 38.76 मीटर लंबाई का ब्रिज (कुल लागत ₹206.72 लाख) का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सेरका से जालीम (हनरूप मार्ग) पर चैनेज 350 मीटर पर 15.11 मीटर लंबाई का उच्च स्तरीय ब्रिज (₹143.03 लाख), चैनेज 3700 मीटर पर 51.37 मीटर लंबाई का उच्च स्तरीय ब्रिज (₹256.90 लाख) तथा चैनेज 8155 मीटर पर 31.46 मीटर लंबाई का उच्च स्तरीय ब्रिज (₹179.77 लाख) का निर्माण किया जाएगा।
डुमरी प्रखंड में दिना महुआटोली से बेलटोली मार्ग पर चैनेज 1200 मीटर पर 15.11 मीटर लंबाई का उच्च स्तरीय ब्रिज (₹170.31 लाख) तथा चैनेज 3150 मीटर पर 31.48 मीटर लंबाई का उच्च स्तरीय ब्रिज (₹190.95 लाख) का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं घाघरा प्रखंड में खुखराडीह से भेलवाडीह मार्ग पर चैनेज 3625 मीटर पर 19.36 मीटर लंबाई का उच्च स्तरीय ब्रिज (₹170.96 लाख), चैनेज 3925 मीटर पर 25.36 मीटर लंबाई का उच्च स्तरीय ब्रिज (₹172.00 लाख) तथा चैनेज 4400 मीटर पर 25.36 मीटर लंबाई का उच्च स्तरीय ब्रिज (₹201.70 लाख) का निर्माण भी किया जाएगा।

इन सभी योजनाओं के क्रियान्वयन से जिले के सुदूरवर्ती एवं जनजातीय क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सुदृढ़ होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। साथ ही, यह परियोजनाएं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए गुमला जिले के समग्र एवं सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium