16.1 C
Ranchi
Sunday, November 8, 2026
Advertisement
Home Blog Page 748

जयनगर ब्लॉक में भ्रस्टाचार व टॉल प्लाजा के खिलाफ होगा आंदोलन-

0

कल बरकट्ठा विधानसभा बाघमारा, रूपसिडीह, मध्वाटांड़,पातीसालय, आल्हो, गोहाल,तिलोकरी,पिपचो शर्माटाण्ड,बेको,पिपराडीह इत्यादि गाँव का दौरा किए।गौतम कुमार ने कहा कि जयनगर ब्लॉक में चाचा भतीजा के राज में भरस्टाचार चरम सीमा पर छू गया।इसके लिए ब्लॉक स्तर पर आन्दोलन किया जाएगा।साथ ही कोडरमा जिला में जयनगर के वासियों को टोल न लगे इसलिए कोडरमा जिला स्तर पर आंदोलन की रूप रेखा तैयार हो रही।मैंने ने यह भी कहा कि बाँझएडीह पवार प्लांट में कंपनी चाचा भतीजा के इशारा पर काम कर रही ।वहाँ के विस्थापित मजदुर को काम से निष्कासित कर दिया गया।विस्थापितों के द्वारा नौकरी के लिए आंदोलन भी चला लेकिन 10 दिन का अल्टीमेटम देकर हड़ताल तोड़ दिया गया।अगर कंपनी दस दिन के अंतर्गत निर्णय नही लेती व नौकरी नही देती तो हम भी विस्थापितों के साथ आन्दोलन पर डटे रहेंगे।क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्व श्रीकांत यादव जी के पिता शुभाष यादव,बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी सुखदेव यादव,शुभाष सोनी,आशीष कुमार,रूपायदीह पंचायत के उप मुखिया चंदन कुमार,जोगियाटील पंचायत के पूर्व मुखिया स्यामसुंदर यादव,जोगियाटील पंचायत के उप मुखिया संजीव कुमार दास इत्यादि दर्जनों लोग मौजुद थे।
News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

चंदवारा प्रखंड के कांको प्लस टू उच्च विद्यालय में

0

चंदवारा प्रखंड के कांको प्लस टू उच्च विद्यालय में और जयनगर प्रखंड के तामय पंचायत अंतर्गत सोनपुरा विद्यालय में एक करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न विकास कार्यों का माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी ने शिलान्यास किया। जिसमें से चन्दवारा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, जयपुर कांको में अनुसूचित जाति छात्रावास का मरम्मति कार्य का शिलान्यास किया गया। जो प्रा.राशि-24,75,800/- लागत से निर्मित होना है। तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय +2 जयपुर कांको का चाहरदीवारी एवं मेनगेट का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जो प्रा.राशि :- 24,97,756/- लागत से किया जाएगा। साथ ही उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जयपुर कांको में तीन अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जो प्रा.राशि-24,96,999/- लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार विधायक ने प्रखंड जयनगर अन्तर्गत उच्च विद्यालय सोनपुरा में चहारदीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जो प्रा.राशि-24,98,500/- लागत से निर्माण किया जाएगा।

मौके पर विधायक ने कहा कि पूरे क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर सभी कार्य करवाए जा रहे है। लोग आगे आएं और अपने क्षेत्र में हो रहे कार्यों की मानिटरिंग करें। तब जाकर कार्य तय मानकों के अनुसार होंगे। साथ ही विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि कांको प्लस टू उच्च विद्यालय झारखंड के 402 उत्कृष्ट विद्यालय में से एक है और यहां पर स्मार्ट क्लासेस भी होते है और यहां पर बच्चों को स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से ही शिक्षा दी जाती है। यह विद्यालय निरंतर आगे बढ़ रहा है उसी का फलस्वरूप है की लगभग दो हजार बच्चे इसमें अध्ययनरत है। आज इन्ही विद्यालय के बदौलत कोडरमा जिला स्तर पर झारखंड में मैट्रिक और प्लस टू में सबसे अव्वल रहा है। उसी प्रकार सोनपुरा में सोनपुरा के बच्चे जो कोडरमा को पूरे राज्य में एक नंबर पर रिजल्ट रखने का काम किए है। यहां के तीन बच्चे कोडरमा जिले के मैट्रिक परीक्षा में टॉप तीन में अपना स्थान बनाए जिसके बदौलत कोडरमा जिला पूरे एक नंबर पर रहा है।

इस मौके पर कंको के स्थानीय मुखिया श्यामदेव यादव जी, तामय पंचायत के स्थानीय मुखिया सीमा यादव जी, पूर्व मुखिया सुनीता गिरी जी, उप मुखिया समसुल अंसारी जी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा जी, बिनोद यादव जी, विक्की यादव जी, धानेश्वर ठाकुर जी, सिदेश्वर गिरी जी, श्यामदेव गिरी जी, कामेश्वर गिरी जी, पवन यादव जी समेत अन्य गणमान्य एवं स्थानीय ग्रामीन उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह जिले में जन्म-मृत्यु के निबंधन के लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने लक्ष्य : DC ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

0

गिरिडीह : जन्म-मृत्यु के निबंधन के लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने एवं निबंधन से संबंधित विषय का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु शुक्रवार को जागरूकता रथ को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उपायुक्त ने कहा कि आज से 14 अगस्त तक जिले भर में जिला जन सम्पर्क कार्यालय की ओर से समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ चलेगा. इस जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर लोगों को जन्म एवं मृत्यु के निबंधन हेतु जागरूक करने का कार्य करेगा।

सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगा जागरूकता रथ

उल्लेखनीय है कि झारखण्ड राज्य में जन्म-मृत्यु निबंधन का स्तर वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत के आसपास है, जिसे संतोषजनक नहीं माना जा सकता। सरकार द्वारा निबंधन के लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके निमित्त महीने भर राज्य में जिला स्तर एवं प्रखण्ड स्तर पर कोविड-19 अवधि के दौरान छुटे हुए एवं अन्य वंचित लोगों के शत-प्रतिशत निबंधन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जागरूकता हेतु एवं आमजनों में जन्म, मृत्यु की घटना के निबंधन के महत्व को समझाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे.

राम भक्तों के लिए

कार्मेल स्कूल में कार्मेल डे सेलिब्रेशन धूमधाम से मना, जूनियर-सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

0

गिरिडीह : कार्मेल स्कूल के दोनों स्कूलों, जूनियर और सीनियर विंग में कार्मेल डे का कार्यक्रम शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया. दोनों ही स्कूलों में वहां के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई. कार्मेल डे सेलिब्रेशन समाज में सिस्टर द्वारा दी जानेवाली सेवा, चाहे वह शिक्षक या फिर स्वास्थ्य सेवी के तौर पर हो, हर जगह इनका योगदान महत्वपूर्ण होता है. इसीलिए उन्हें बच्चों ने अनोखे ढंग से वेलकम करते हुए स्टेज पर उन्हें लाया गया. स्टेज पर शिक्षिका राखी झुनझुनवाला, अंशु, नवनीता ने फूलों से बनाए गए क्राउन पहनाकर उनका वेलकम किया गया. किंडर गार्टेन के बच्चों ने कई आकर्षक कार्यक्रम पेश किए.

छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया

इधर, सीनियर विंग में भी 10-12 के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर विंग की शिक्षिका मिस नवनीता, सीमा, जीवना, सीजा, पूनम, श्वेता और दिवाकर सर, निर्मल सर और एलेक्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा. जूनियर विंग में मंच संचालन मिस मोहिनी और सिमरन ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुष्मिता, राखी झुनझुनवाला, रीमा, नवनीता, अंशु,  ईलू, मार्था, प्रियंका आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. अंत में कार्मेल स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर ट्रेसीलडा और सिस्टर आशा ने सभी शिक्षकों को और बच्चों को कार्मेल डे की बधाई दी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया.

राम भक्तों के लिए

चन्द्रयान-3 की लॉन्चिंग पैड का डिजाइन मेकॉन ने व लॉन्चिंग पैड का निर्माण एचईसी ने किया: बंधु तिर्की ने कहा-लॉन्चिंग गौरव का क्षण…पर केंंद्र कम करे हमारे उद्योगों का गम…रांची में स्थित सार्वजनिक उपक्रमों के साथ उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है केंद्र सरकार

0

रांची : पूर्व मंत्री व झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पूरे देश के लिये गर्व की बात है, लेकिन झारखण्ड के परिप्रेक्ष्य में हमारी खुशियां बहुत ही खास है. चन्द्रयान-3 को जिस एसएलपी-सेकेंड लॉन्चिंग पैड से अंतरिक्ष में सफलता के साथ भेजा गया है, उसकी डिजाइन टर्न-की प्रोजेक्ट के आधार पर रांची के मेटालर्जिकल एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (मेकॉन) द्वारा तैयार किया गया था. जबकि उसका निर्माण रांची में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मदर इंडस्ट्री हेवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन लिमिटेड (एचईसी) में किया गया. उन्होंने कहा कि देशहित में एचईसी और मेकॉन ने आज फिर से अपनी सार्थकता एवं उपयोगिता सिद्ध कर दी है.

एचईसी और मेकॉन की टीम ने रचा इतिहास 

श्री तिर्की ने कहा कि झारखण्ड के सवा तीन करोड़ लोगों के साथ ही झारखण्ड में अवस्थित सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के सभी उपक्रमों, उसके अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, अभियंताओं आदि के लिये भी यह बेहद खुशी का क्षण है, क्योंकि यह हमारे झारखण्ड की कर्मठता को साबित करता है. न केवल रांची एवं झारखण्ड के सार्वजनिक बल्कि निजी क्षेत्र के उद्योगों-उपक्रमों ने कई बार अपने कार्यों, गतिविधियों व उपलब्धियों से यह बताया है कि अनुसंधान एवं कर्मठता के साथ वे देश के खाते में कई उपलब्धियां जोड़ सकते हैं पर सही नीति, भरोसा और संसाधन बहुत जरूरी है.

एचईसी पर केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए

श्री तिर्की ने कहा कि भाजपा शासनकाल में यह और भी निराशा भरी बात है कि केन्द्र न केवल रांची या झारखण्ड बल्कि देश भर में सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों-उपक्रमों के साथ उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है, जिसका खमियाजा झारखण्ड के औद्योगिक क्षेत्र को भुगतना पड़ रहा है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्तमान समय में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजी क्षेत्र से तीव्र प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है और केन्द्र सरकार की सकारात्मक एवं अनुकूल औद्योगिक नीति नहीं होने के कारण कुल मिलाकर देश में आर्थिक एवं औद्योगिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इस स्थिति में भी वही एचईसी देश का गौरव और अभिमान बढ़ा रहा है, जिसके पास अपने अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को वेतन देने तक की राशि का अभाव है.

 

राम भक्तों के लिए

Mrunal Thakur: A rising star in Bollywood

0

Mrunal Thakur is a rising star in Bollywood. She is known for her versatile acting skills and her ability to portray a wide range of characters. She has also starred in several successful television shows, including Kumkum Bhagya and Naagin 3.

Early life and career

Mrunal Thakur was born on August 1, 1992, in Dhule, Maharashtra. She attended St. Joseph’s Convent School, Jalgaon, and Vasant Vihar High School, near Mumbai. Thakur left KC College without graduating as she was pursuing a television career at the time.

Thakur made her acting debut in 2012 with the television show Kahaani Ghar Ghar Ki. She then went on to star in several other television shows, including Kumkum Bhagya, Naagin 3, and Rishton Ka Chakravyuh.

In 2017, Thakur made her Bollywood debut with the film Love Sonia. The film was a critical and commercial success, and it earned Thakur several awards, including the Filmfare Award for Best Female Debut.

Thakur has since starred in several other Bollywood films, including Batla House, Super 30, and Jersey. She has also starred in the web series The Gone Game and The Test Case.

Personal life

Mrunal Thakur is currently single. She is a fitness enthusiast and loves to travel. She is also a social media influencer and has a large following on Instagram.

Awards and recognition

Mrunal Thakur has won several awards for her acting, including:

  • Filmfare Award for Best Female Debut (2017)
  • Zee Cine Award for Best Female Debut (2017)
  • Screen Award for Best Female Debut (2017)
  • Stardust Award for Best Newcomer (Female) (2017)

Future projects

Mrunal Thakur has several upcoming projects, including the films Panipat, Toofan, and Mission Majnu. She is also set to star in the web series The Railway Men.

Conclusion

Mrunal Thakur is a rising star in Bollywood. She is a talented actress with a bright future ahead of her. She is sure to continue to entertain audiences with her versatile acting skills and her charming personality.

Contribution to Indian cinema

Mrunal Thakur is a rising star in Bollywood, and she is already making a significant contribution to Indian cinema. She is a versatile actress who can portray a wide range of characters. She is also a talented dancer and singer.

Thakur is breaking stereotypes in Bollywood by playing strong and independent characters. She is also promoting body positivity and encouraging young women to be confident in themselves.

Thakur is an inspiration to many young women, and she is sure to continue to be a role model for years to come.

  

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/brapanty3.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त के हाथों आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव किए गए सम्मानित

0

हजारीबाग के नगर भवन में गुरूवार को आयोजित निक्षय मित्र सम्मान समारोह में हजारीबाग आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, झारखंड सरकार की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र हजारीबाग उपायुक्त नैन्सी सहाय के हाथों देकर सम्मानित किया गया। दरअसल प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र बन टीबी मरीजों को गोद लिया जाता है, जिसमें हर माह पोषण किट उन टीबी मरीजों को 6 महीने तक मुहैया कराई जाती है। इसी कड़ी में अपने सामाजिक दायित्वों को ध्यान में रखते हुए आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से भी गोद लिए गए टीबी मरीजों को हर माह पोषण किट प्रदान किया जा रहा है, जिसके लिए गुरुवार को उपायुक्त ने कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

बदलाव संकल्प महासभा को लेकर बरही प्रखंड के गुडियो विजैया में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

0

बदलाव संकल्प महासभा को लेकर बरही प्रखंड के गुडियो विजैया में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता एवं भुवनेश्वर यादव ने लोगों को संबोधित किया।

संजय मेहता ने जनता के समक्ष अपने विचारों को रखा। आगामी 16 जुलाई को गांधी मैदान हज़ारीबाग में आयोजित हो रहे बदलाव संकल्प महासभा को लेकर लोगों को जागरूक किया।

उन्होंने ने कहा कि स्थानीय नीति, नियोजन नीति, खनन नीति, पुनर्वास नीति, निजी कंपनियों में स्थानीय को नौकरी में 75 प्रतिशत आरक्षण एवं स्थानीय नेतृत्व के मसले पर हम सबको एकजुट होने की जरूरत है। बदलाव संकल्प महासभा इसी का महाजुटान है जिसमें हज़ारीबाग और चतरा लोकसभा क्षेत्र के हज़ारों युवा साथी और जनता शामिल होंगे।

संजय मेहता ने बरही विधानसभा से भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस महासभा में आने का आह्वान किया।

इस दौरान भुवनेश्वर यादव ने लोगों के समक्ष अपनी जनभावना को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकारों के लिए लड़ना होगा। स्थानीय मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करना होगा। उन्होंने लोगों से भारी संख्या में बदलाव संकल्प महासभा में पहुंचने को कहा।

जनसंवाद कार्यक्रम में पुर्व सरपंच बैजनाथ यादव, पुर्व मुखिया दशरथ यादव, पुर्व जिला परिषद प्रतिनिधी मोहम्मद क्युम अन्सारी, डॉक्टर दिनेश यादव, विजय कुमार, सुनील कुमार यादव, विरेन्द्र कुमार, परवेज आलम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

प्रखण्ड सभागार बरकट्ठा में 20 सूत्री बैठक

0

प्रखण्ड सभागार बरकट्ठा में 20 सूत्री की बैठक 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद के अध्यक्षता में की गई तथा संचालन 20 सूत्री उपाध्यक्ष कुदुश अंसारी के द्वारा की गई, बैठक में सभी विभागों के समीक्षा बारी-बारी से की गई।

  1. PHED :में जल-जल योजना के तहत PHED Engineer प्रदीप तिर्की ने कहा इस योजना से ग्रामीण को भरपूर लाभ मिलेगा अगर किसी को भी कोई शिकायत है तो हमसे बात करें। 2000 लीटर में 5,50,000/- (पाँच लाख पच्चास हजार रुपये) खर्च होगा 5000 लीटर में लगभग 7,00000/- खर्च होगा तथा 8000 लीटर में लगभग 9,00,000/- खर्च होगा। ठिकेदार के द्वारा प्रखण्ड में खराब पड़े चापाकल शीघ्र बनाने का निर्देश दिया गया।

  2. प्रधानमंत्री आवाश:- 2016 से 2022 तक 4516 आवाश ग्रामीण को दिया गया था उसमे 280 आवाश में कार्य चल रहा है। बाकी सब पूर्ण हो गया। 2023 में 37 अम्बेदकर आवाश चयन करके उपायुक्त महोदय को भेजा गया। पूर्व में मिले 20 अम्बेदकर आवास में कार्य चल रहा है। बाकी सब पूर्ण है।

  3. मनरेगा:- में 300 सौ डोभा में कार्य चल रहा है जिसमें 15 जुन से कार्य बंद है। डोभा एवं
    कुआ कमिटि बनाकर जाँच करने का निर्देश दिया गया है। 4. कृषि विभागः- किसान मित्र के बारे में कहा गया कि जो कार्य करने में शिथिरता बरतता है उसके जगह पर किसी और का चयन किया जाए। मंडुआ का बीज प्रखण्ड में 2 किवंटल किसानो के बीच वितरण किया गया।

  4. शिक्षा विभागः- कौन सी गाड़ी से चावल स्कूल तक भेजा जाता है। उसका विवरण 20 सूत्री कार्यालय में उपलब्ध कराया जाए। प्रखण्ड में 13 ऐसे सरकारी स्कूल है जहाँ सरकारी शिक्षको की कमी है। वहाँ सरकारी शिक्षक भेजा जाए।

  5. आपुर्ति विभागः- रविवार को गोदाम से चावल डिलवरी बंद किया जाए। धोबारी में चावल लाभुको को दिया जाए किसी अन्य जगह से न देकर धोबारी ग्राम के कार्ड धारियों को उसी गाँव में ही वितरण किया जाए।

  6. CDPO :- सावित्री बाई फुले योजना में 2000 का लक्ष्य है उस पर चर्चा किया गया । प्रखण्ड के सभी पंचायत में संचालित आँगनबाड़ी केन्द्र में सुधार की आवश्यता है।

    8. पशुपालन विभाग:- बकरी, सुकर, ब्यॉलर मुर्गा, बतख चुजा इत्यादी का वितरण किसानों के बीच
    किया गया। पशु का टीका प्रत्येक पंचायत में लगाया जाएगा।

    9. सरकारी स्वास्थ केंद्र:- इस बरसात में साँप काटने तथा कुत्ता काटने का दवा उपलब्ध हैं। प्रखण्ड में सभी कुआँ में बिलीचिंग पाउडर छिडकाव करने का निर्देश 20 सूत्री अध्यक्ष द्वारा दिया गया।

  7. अंचल:- 20 सूत्री उपाध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया कि जो खाता प्लॉट ऑनलाईन नहीं हुआ है उसे 15 दिनों के अन्दर किया जाए। उपस्थितः-
    20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद, 20 सूत्री उपाध्यक्ष कुदुश अंसारी, 20 सूत्री सदस्य राजाराम मांझी, मुनीया खातुन, राधा देवी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कृतिबाला लकड़ा, अचल अधिकारी श्रीकांतलाल मांझी आपुर्ति विभाग गंगाधर प्रसाद, शिक्षा विभाग से धीरज कुमार शर्मा, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग से श्रीनाथ होनहागा, प्रखण्ड बडाबाबु श्रीकर चौधरी, उद्योग विभाग, पी०एच०ई०डी० विभाग, जे०एस०एल०पी०एस विभाग, सी०डी०पी०आ०मटिलडा टोपो, कुमारी अनुश्री, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० जसीम खान उपस्थित रहे एवं तीन विभाग उपस्थित नहीं रहे। 15वीं वित्त, वन विभाग एवं बिजली विभाग बदलाव संकल्प महासभा को लेकर बरही प्रखंड के गुडियो विजैया में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता एवं भुवनेश्वर यादव ने लोगों को संबोधित किया।

संजय मेहता ने जनता के समक्ष अपने विचारों को रखा। आगामी 16 जुलाई को गांधी मैदान हज़ारीबाग में आयोजित हो रहे बदलाव संकल्प महासभा को लेकर लोगों को जागरूक किया।

उन्होंने ने कहा कि स्थानीय नीति, नियोजन नीति, खनन नीति, पुनर्वास नीति, निजी कंपनियों में स्थानीय को नौकरी में 75 प्रतिशत आरक्षण एवं स्थानीय नेतृत्व के मसले पर हम सबको एकजुट होने की जरूरत है। बदलाव संकल्प महासभा इसी का महाजुटान है जिसमें हज़ारीबाग और चतरा लोकसभा क्षेत्र के हज़ारों युवा साथी और जनता शामिल होंगे।

संजय मेहता ने बरही विधानसभा से भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस महासभा में आने का आह्वान किया।

इस दौरान भुवनेश्वर यादव ने लोगों के समक्ष अपनी जनभावना को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकारों के लिए लड़ना होगा। स्थानीय मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करना होगा। उन्होंने लोगों से भारी संख्या में बदलाव संकल्प महासभा में पहुंचने को कहा।

जनसंवाद कार्यक्रम में पुर्व सरपंच बैजनाथ यादव, पुर्व मुखिया दशरथ यादव, पुर्व जिला परिषद प्रतिनिधी मोहम्मद क्युम अन्सारी, डॉक्टर दिनेश यादव, विजय कुमार, सुनील कुमार यादव, विरेन्द्र कुमार, परवेज आलम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उपायुक्त के हाथों आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव किए गए सम्मानित

हजारीबाग के नगर भवन में गुरूवार को आयोजित निक्षय मित्र सम्मान समारोह में हजारीबाग आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, झारखंड सरकार की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र हजारीबाग उपायुक्त नैन्सी सहाय के हाथों देकर सम्मानित किया गया। दरअसल प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र बन टीबी मरीजों को गोद लिया जाता है, जिसमें हर माह पोषण किट उन टीबी मरीजों को 6 महीने तक मुहैया कराई जाती है। इसी कड़ी में अपने सामाजिक दायित्वों को ध्यान में रखते हुए आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से भी गोद लिए गए टीबी मरीजों को हर माह पोषण किट प्रदान किया जा रहा है, जिसके लिए गुरुवार को उपायुक्त ने कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

महेशलुंडी में ग्रामीणों से सीसीएल की जमीन को जिला प्रशासन ने खाली कराया, यहां होना है जजों के आवासों का निर्माण 

0

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना अन्तर्गत महेशलुंडी में सीसीएल की जमीन पर मूल निवासियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को गुरुवार जिला प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कर दिया। इस बाबत सदर एसडीएम विशालदीप खलखो ने बताया कि सीसीएल की अधिग्रहित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा रातों-रात स्ट्रक्चर का निर्माण कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि जिस जमीन को अतिक्रमण किया किया था उसका थाना संख्या 197, प्लॉट नंबर 444 और 445 खाता संख्या 396, कुल रकबा करीब 5 एकड़ है। बताया गया कि इस जमीन को पूर्व से कोर्ट के न्यायाधीशों के आवास के लिए चिन्हित किया गया है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से जमीन को कब्जा करने का प्रयास किया गया।

ब्रिटिश हुकूमत ने मूलवासियों को माइनिंग के लिए जमीन उपलब्ध कराई थी

मौके पर स्थानीय मुखिया शिवनाथ साव ने बताया कि ईस्ट इंडिया कंपनी के तहत ब्रिटिश शासन में मूलवासियों को माइनिंग के लिए यह जमीन उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन आज हमारे कागजातों को गलत बताया जा रहा है। उन्होंने कहा की सीसीएल की अन्य जमीन है, लेकिन हमलोगों के इलाके को प्रशासन टारगेट किए हुए है। सीसीएल द्वारा प्रशासन को सूचना देने के बाद सदर एसडीओ विशालदीप खलको, अंचलाधिकारी रवि भूषण प्रसाद, सीसीएल मैनेजर अनिल पासवान, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण कर तैयार किए गए स्ट्रक्चर को ध्वस्त कर दिया गया।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium