16.1 C
Ranchi
Sunday, November 8, 2026
Advertisement
Home Blog Page 749

डिग्री कॉलेजों में इंटर में एडमिशन के मामले में सीएम के आदेश के बाद भी शिक्षा विभाग ने 14 दिन का समय लिया,विद्यार्थियों को राहत मिली, अब शुरू होगा नामांकन

0

रांची : आखिरकार डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई जारी रखने का आदेश दिया गया, पर उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए 14 दिन का समय लिया. गुरुवार को इसपर मुहर लग गई. सीएम हेमंत सोरेन ने 29 जून को डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई को लेकर बनी असमंजस की स्थिति पर विराम लगा दिया था। दरअसल, नयी शिक्षा नीति के तहत डिग्री कॉलेजों इंटर की पढ़ाई नहीं होनी है। इसी प्रावधान के अनुरूप अंगीभूत कॉलेजों में सरकार ने इंटर की पढ़ाई बंद कराने को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि इस बीच मैट्रिक का रिजल्ट निकलने के लगभग एक महीने तक छात्र परेशान रहे कि आखिर वे इंटर की पढ़ाई कहां करेंगे।

विभाग की ओर से चिट्ठी जारी होने के इंतजार में थे कॉलेजों के प्रिंसिपल

बता दें कि राज्य में 21 संबद्धता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई होती है। नियम के अनुसार इंटर की पढ़ाई के लिए अलग व्यवस्था करने का प्रावधान है। डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई हो या नहीं, इसे लेकर 28 जून को एक बैठक हुई थी। बैठक में वर्तमान सत्र से ही नामांकन नहीं लेने की बजाय धीरे-धीरे कर सीटों की संख्या कम करते हुए एडमिशन रोकने पर विचार हुआ। इस बैठक के आलोक में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर किसी जिला या क्षेत्र में माध्यमिक परीक्षा-2023 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट कक्षा में नामांकन लेने में कठिनाई हो, तो पूर्व के वर्षों की भांति अंगीभूत एवं डिग्री संबद्ध कॉलेजों में नामांकन ले सकते हैं। लेकिन सीएम के आदेश के बाद भी राज्य के कई विश्वविद्यालयों के कॉलेज विभाग की ओर से चिट्ठी जारी होने के इंतजार में थे।

राज्य के इंटर कॉलेजों में नौवीं से पढ़ाई शुरू करने व कॉलेजों के नाम बदलने की तैयारी

हालांकि इस बीच नीलांबर-पीतांबर विवि के कई कॉलेज और जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज की ओर से नामांकन की प्रकिया शुरू की जा चुकी थी. रांची विवि के तहत आनेवाले जेएन कॉलेज ने नामांकन के लिए नोटिस निकाला था, पर बाद में उसे वापस ले लिया गया था। इस वर्ष जैक की मैट्रिक परीक्षा में चार लाख से ज्यादा परीक्षार्थी सफल रहे हैं। इन विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट में नामांकन लेने में समस्या आ रही थी। इसी वजह से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए अंगीभूत एवं डिग्री संबद्ध कॉलेजों में इंटरमीडिएट में छात्र-छात्राओं का नामांकन जारी रखने का फैसला किया। दरअसल नयी शिक्षा नीति में नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई को एक साथ रखा गया है। जबकि, कॉलेजों में इंटर की 11वीं व 12वीं की पढ़ाई होती है। नयी शिक्षा नीति के तहत राज्य के इंटर कॉलेजों में नौवीं से पढ़ाई शुरू करने व कॉलेजों का नाम बदलने की तैयारी हो रही है।

राम भक्तों के लिए

मनरेगा पर कार्यशाला: रामदेव विश्वबंधु ने कहा-मनरेगा में कम से कम एक तिहाई महिला मजदूर होना चाहिए

0

गिरिडीह : गिरिडीह सदर प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत भवन में मनरेगा योजना पर गुरुवार को एक कार्यशाला आयोजित की गयी. विषय था मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना एवं काम मांगों अभियान पर जोर देना। यह कार्यक्रम एक्शन एड पटना द्वारा आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव विश्वबंधु ने मनरेगा योजना पर विस्तार से बताया। प्रत्येक गुरुवार को पंचायत भवन में रोजगार दिवस मनाया जाता है।

मनरेगा के बारे में लोगों को जागरूक किया गया

उन्होंने कहा कि 15 दिन में जॉब कार्ड, 15 दिन में काम तथा 15 दिन में काम का भुगतान सुनिश्चित करना है। कम से कम एक तिहाई महिला मजदूर होना चाहिए। हर अकुशल मजदूर को गांव में ही, रोजगार उपलब्ध कराना है। वजीर दास ने योजनाओं की धरातल पर मापी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बागवानी मित्र सीमा देवी, जुली देवी, रूबी देवी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस बार ग्रामसभा में स्थानीय योजना पारित करने तथा बिरसा बागवानी को अपने गांव में लगाने की बात की गई। इस अवसर पर, कंचन देवी, सहदेव राणा, शांति मुर्मू, सुनीता देवी आदि कई लोग शामिल थे।

राम भक्तों के लिए

राहुल गांधी जी के संसद की सदस्यता समाप्त किए जाने पर विरोध

0

आज दिनांक 12 जुलाई 2023 को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के संसद की सदस्यता समाप्त किए जाने एवं भाजपा के द्वारा किए जा रहे षड्यंत्र के खिलाफ एवं लोकतंत्र एवं संविधान बचाने के विरोध मे झारखंड कांग्रेस कमेटी सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री Rajesh Thakur जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक #मौन_सत्याग्रह बापू वाटिका रांची में हुआ कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सह हजारीबाग प्रभारी श्री अजय सिंह जी, बरही विधायक उमा शंकर अकेला जी, बड़कागांव विधायक सुश्री अंबा प्रसाद जी सहित हजारीबाग जिला कांग्रेस के नेतागण महानगर कमिटी, प्रखंड कमिटी,मंडल अध्यक्ष व यूवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश यादव और यूवा कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए।
News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

भाई के आत्महत्या में संलिप्त डेढ़ वर्ष से फरार दो अपराधियों को भेजा गया जेल

0

नवादा बस्ती तिलैया कोडरमा निवासी स्व०. फिरोज अहमद खान के आत्महत्या में संलिप्त मृतक के दो चचेरे भाई असद खान एवं सरवर खान को डेढ़ वर्ष के लम्बे समय अवधि के बाद पुलिस द्वारा आखिरकार आज दिनांक-10.07.2023 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि मृतक फिरोज अहमद खान के दो चचेरे भाई असद खान एवं सरवर खान द्वारा तिलैया में ही स्थित 19 डिसमिल जमीन धोखे से लिखवाकर की गई ठगी से प्रताड़ित होकर दिनांक – 09.10.2021 को आत्महत्या कर कर लिया गया। जिसका जिक मृतक द्वारा अपने सोसाईट नोट किया गया है। इस बाबत लोहिसिंघना थाना में उपरोक्त दोनो आरोपित व्यक्ति के विरूद्ध मृतक के छोटा बेटा वारिश हुसैन जो जमशेदपुर में दरोगा के पद पर है के द्वारा लोहसिंघना थाना में काण्ड सं0-131/2021, धारा – 306 / 34 भा0द0वि० दर्ज कराया गया। दोनो आरोपियों करीब डेढ़ वर्ष से फरार थे । गुप्त सुत्रो से पता चला है कि दोनो आरोपियों को जब भी पुलिस पकड़ने जाती तो उन दोनो को अंदर से ही पहले ही भनक मिल जाता जो अपने आप सवालिया निशान खड़ा करता है। दोनो आरोपियों दबंग प्रवित्ति के है तथा दोनो का अग्रिम जमानत माननीय उच्य न्यायालय झारखण्ड राँची से खारिज है ।
News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

9 साल बेमिसाल को लेकर चल रहा है जनसंपर्क अभियान…डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत हमलोगों को दे रहे हैं जानकारी : प्रो.विनीता

0

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई की ओर से शहरी क्षेत्र में बुधवार को 9 साल बेमिसाल के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान को मकतपुर चौक, कालीबाड़ी चौक, पदम चौक, टावर चौक, अंबेडकर चौक में गति दी गई। पार्टी की प्रदेश मंत्री प्रोफेसर विनीता कुमारी और नगर अध्यक्ष हरविंदर सिंह बग्गा के नेतृत्व में चलाए गए जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सभी दुकानों में जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया. साथ ही इन योजनाओं का लाभ किसे मिल रहा है, इसे भी बताया गया।

फिर मोदी के पक्ष में समर्थन देने की अपील

इस बाबत प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा प्रो.विनीता कुमारी ने बताया कि नौ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का रहा है। वर्ष 2024 में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर आसीन कराने के लिए जनता-जनार्दन के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जनता से आह्वान करते हुए कहा गया की 9090902024 नंबर डायल कर अपना समर्थन दें। नगर अध्यक्ष ने बताया कि 9 सालों में हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास हुआ है। जिसको हम सभी डोर टू डोर कार्यक्रम कर लोगों को जानकारी दे रहे हैं। अभियान में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,जिला महामंत्री संदीप दंगैच,प्रकाश दास,अमिताभ बॉस, संत कुमार लल्लू, सुरेश गुप्ता, पारस नाथ सिंह,समीर दीप, ज्योतिष शर्मा, अमित आर्या,आदित्य यादव समेत कई भाजपाई मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में सीएम हेमंत सोरेन के 19 जुलाई के संभावित आगमन की तैयारी को लेकर बैठक, डीसी ने अधिकारियों से तैयारी में जुटने को कहा

0

 गिरिडीह : समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित आगमन को लेकर एक बैठक हुई. बैठक के दौरान कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। फिलहाल 19 जुलाई को सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह के डुमरी स्थित केबी सहाय उच्च विद्यालय मैदान में कार्यक्रम निर्धारित की गई है। कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार आज गिरिडीह उपायुक्त ने जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

डीसी ने सभी अधिकारियों को दिए कई निर्देश 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित परिसम्पति विवरण, उद्घाटन/शिलान्यास विविध पत्र वितरण तथा स्टॉल से संबंधित विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारी को कार्यक्रम के दौरान लाभान्वित होनेवाले लाभुकों को समय पर लाने के लिए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित स्टॉल लगाना सुनिश्चित करेंगे। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी को निर्देश दिया गया कि वे डुमरी अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

ये पदाधिकारी थे उपस्थित

बैठक में उपविकास आयुक्त शशि भूषण मेहरा, आईएएस प्रशिक्षु उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलखो, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा, जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी जेपी मेहरा समेत सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

शिक्षिका से अपमानित छात्रा के सुसाइड केस मामले में झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन ने बाल संरक्षण आयोग से जांच की मांग की

0

रांची : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष काजल यादव एवं सदस्य उज्जवल तिवारी को पत्र प्रेषित कर इस घटना को गंभीरतापूर्वक लेते हुए एक जांच कमेटी बनाकर मामले की जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। अपने ईमेल के माध्यम से भेजे गए पत्र में अजय राय ने कहा कि पूरे मामले की लीपापोती की जा रही है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है.

प्रिंसिपल के खिलाफ सरकार कार्रवाई करे

उल्लेखनीय है कि शिक्षिका से अपमानित होने के बाद धनबाद संत जेवियर्स स्कूल तेतुलमारी की दसवीं की छात्रा उषा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की हृदयविदारक घटना ने सभी लोगों को झकझोर कर रख दिया है। झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय सर्राफ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सिर्फ शिक्षिका सिंधु की गिरफ्तारी से बात नहीं बननेवाली है. ऐसी शिक्षिका को ब्लैक लिस्टेेड किया जाए. उसे नौकरी से भी बर्खास्त किया जाए. राज्य सरकार से इस घटना पर गंभीरतापूर्वक कड़ा कदम उठाते हुए तथा कठोर कार्रवाई करते हुए संत जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल आर.के. सिंह के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए.

मां ने शिकायत की तो, प्रिंसिपल ने उषा को टीसी थमा दिया था

उन्होंने कहा कि ऐसे निजी स्कूलों की तानाशाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 10वीं की छात्रा उषा कुमारी माथे पर छोटे से बिंदी लगाकर असेंबली में उपस्थित हुई थी। जिसे देखकर शिक्षिका सिंधु भड़क गई और उन्होंने सभी छात्रों के बीच उषा कुमारी को थप्पड़ से मारते हुए कैंपस से बाहर निकाल दिया। उसकी मां द्वारा शिकायत करने पर प्रिंसिपल ने उसे टीसी देकर स्कूल से निष्कासित कर दिया। जिससे आहत होकर छात्रा उषा कुमारी ने भविष्य को अंधकारमय एवं भरी असेंबली में शिक्षिका द्वारा बेइज्जती सहन ना कर पाई एवं आत्महत्या कर ली। मृतका छात्रा ने शिक्षिका के खिलाफ एक सुसाइड नोट भी छोड़ गई है।

राम भक्तों के लिए

Heavy Rainfall Expected in Jharkhand in Next 24 Hours

0

The India Meteorological Department (IMD) has issued a red alert for heavy rainfall in Jharkhand, effective from 11:00 AM on July 11, 2023 to 11:00 AM on July 12, 2023. The alert covers all 24 districts of the state.

The IMD has forecast isolated heavy to extremely heavy rainfall in several districts, including East Singhbhum, West Singhbhum, Seraikela Kharsawan, Khunti, Ranchi, Gumla, Bokaro, Hazaribag, Palamu, Chatra, Latehar, Lohardaga, Ramgarh, and Koderma.

The IMD has also warned of the possibility of localized flooding, waterlogging, and disruption of traffic in low-lying areas. Residents of these districts are advised to take precautions and stay safe during the heavy rainfall.

The IMD has said that the heavy rainfall is being caused by a low-pressure area over northwest Bay of Bengal off Odisha-West Bengal coasts. The low-pressure area is likely to intensify into a depression in the next 24 hours.

The heavy rainfall is expected to bring much-needed relief to the people of Jharkhand, who have been facing a drought-like situation for the past few months. The rainfall is also expected to boost the state’s agricultural production.

However, the IMD has also warned of the possibility of landslides and flash floods in hilly areas. Residents of hilly areas are advised to stay away from rivers and streams, and to be cautious while travelling.

The IMD has also advised fishermen to stay away from the rivers during the next 24 hours.

The IMD will continue to monitor the situation and issue updates as required.

Impact of Heavy Rainfall

The heavy rainfall is expected to have a significant impact on the people of Jharkhand. The following are some of the likely impacts:

Localized flooding and waterlogging in low-lying areas
Disruption of traffic in affected areas
Damage to infrastructure, such as roads, bridges, and culverts
Loss of crops and livestock
Landslides and flash floods in hilly areas
Precautionary Measures

The following are some precautionary measures that people can take to stay safe during the heavy rainfall:

Stay indoors if possible. If you must go out, be careful and avoid walking or driving in flooded areas.
Be aware of the signs of a landslide or flash flood and evacuate immediately if necessary.
Do not cross flooded rivers or streams.
Keep an eye on the weather forecast and be prepared for the possibility of power outages and other disruptions.
Helpline Numbers

The following are some helpline numbers that people can call in case of emergency:

State Emergency Operation Centre: 1070
National Disaster Response Force (NDRF): 1079
State Disaster Management Authority (SDMA): 0651-225-1709
Conclusion
State Emergency Operation Centre: 1070
National Disaster Response Force (NDRF): 1079
State Disaster Management Authority (SDMA): 0651-225-1709


Conclusion

The heavy rainfall is expected to have a significant impact on the people of Jharkhand. However, by taking precautionary measures, people can stay safe and minimize the damage caused by the rain.

राम भक्तों के लिए

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पर महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

0

Hazaribagh के झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिला के बिष्णुगढ़ थाने में महिला के आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में महिला ने आरोप लगाया है कि रांची आने के दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव से जान पहचान हुई और उन्होंने मुझे अब तक कुंवारा बिना शादीशुदा बताया। जिसके बाद उनसे फोन पर लगातार बातचीत होने लगी और जब भी हजारीबाग से शंभू लाल यादव रांची आते तो वह मुझे मिलने के लिए बुला लेते। इस दौरान कई बात उनसे शारीरिक संबंध भी किसी व्यवसायिक प्रतिष्ठान में हुआ है।

जब नजदीकियां बढ़ी तो 3000000 रूपए व्यवसाय करने के नाम पर उन्होंने मुझसे लिया। जब उनके बारे में पता किया तो उनका घर बिष्णुगढ़ प्रखंड बताया गया और शादीशुदा होने के बावजूद मेरे साथ यौन शोषण किया। घर पहुंचने पर मेरे साथ मारपीट किया और गले से सोने के आभूषण कान से सोने के आभूषण छीन लिया। घटना के संबंध में हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चौथे ने कहा कि एक महिला के आवेदन पर विष्णुगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच हो रही है। इधर आरोपी झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शंभू लाल यादव अपने आप को निर्दोष बता रहे हैं और फंसाने की साजिश कह रहे हैं।
News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग पुलिस द्वारा आयोजित अपराध गोष्ठी का आयोजन

0

दिनांक 11.07.2023 को आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा सभी थाना प्रभारीयों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशानिर्देश दिया गया

  1. पिछले माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधिक कांडों की समीक्षा की गयी तथा सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए.
  2. 4 वर्षों से अधिक पुराने लंबित कांडों के अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया. सभी पुराने लंबित कांडों की समीक्षा कर उनके अविलंब निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया
  3. आगामी मोहर्रम को लेकर सुरक्षा से संबंधित दिशानिर्देश दिए गए.
  4. सिविल कोर्ट के सुरक्षा की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया.
  5. अवैध शराब की चुलाई एवम् बिक्री तथा अवैध पोस्ता एवं अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया तथा उनके विरुद्घ सीसीए का प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया.
  6. महिला प्रताड़ना एवं हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.
  7. नशाखोरी के पदार्थ खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया.
  8. विभिन्न सोशल मिडिया की मोनिटरिंग करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया.

    साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कड़ी कानूनन कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया.
  9. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलीयों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.
  10. संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
  11. सरकारी जमीन से संबंधित जितने भी मामले थाना में लंबित है उन्हें यथाशीघ्र संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसका निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.
  12. अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया. इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवम् जिला
    खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया.
  13. जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.
  14. विभिन्न आयोगों से प्राप्त विभिन्न परिवादों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया.

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium