28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridih9 साल बेमिसाल को लेकर चल रहा है जनसंपर्क अभियान...डोर टू डोर...

9 साल बेमिसाल को लेकर चल रहा है जनसंपर्क अभियान…डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत हमलोगों को दे रहे हैं जानकारी : प्रो.विनीता

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई की ओर से शहरी क्षेत्र में बुधवार को 9 साल बेमिसाल के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान को मकतपुर चौक, कालीबाड़ी चौक, पदम चौक, टावर चौक, अंबेडकर चौक में गति दी गई। पार्टी की प्रदेश मंत्री प्रोफेसर विनीता कुमारी और नगर अध्यक्ष हरविंदर सिंह बग्गा के नेतृत्व में चलाए गए जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सभी दुकानों में जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया. साथ ही इन योजनाओं का लाभ किसे मिल रहा है, इसे भी बताया गया।

फिर मोदी के पक्ष में समर्थन देने की अपील

इस बाबत प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा प्रो.विनीता कुमारी ने बताया कि नौ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का रहा है। वर्ष 2024 में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर आसीन कराने के लिए जनता-जनार्दन के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जनता से आह्वान करते हुए कहा गया की 9090902024 नंबर डायल कर अपना समर्थन दें। नगर अध्यक्ष ने बताया कि 9 सालों में हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास हुआ है। जिसको हम सभी डोर टू डोर कार्यक्रम कर लोगों को जानकारी दे रहे हैं। अभियान में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,जिला महामंत्री संदीप दंगैच,प्रकाश दास,अमिताभ बॉस, संत कुमार लल्लू, सुरेश गुप्ता, पारस नाथ सिंह,समीर दीप, ज्योतिष शर्मा, अमित आर्या,आदित्य यादव समेत कई भाजपाई मौजूद थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading