20.1 C
Ranchi
Thursday, November 5, 2026
Advertisement
Home Blog Page 785

Happy Birthday, Anil S Kapoor on his 66th birth anniversary!

0

Bollywood actor Anil Kapoor is widely adored by his fans He is noted for his charming personality, both on and offscreen. He is always quick to crack the joke or fire off a humorous retort. In one of the interviews, Anil Kapoor said that life is all about humour and fun. Here are some interesting facts about Anil Kapoor.Interesting facts about Anil Kapoor:66 & Still Jhakaas:The veteran actor, when asked about his secret behind looking so young at his age, revealed that he holds happiness inside and outside. He is also known for his unique sense of style and fashion.Evergreen dialogues of Anil Kapoor:Here are a few evergreen dialogues which made Anil Kapoor one of the famous actors in Hindi cinema:Maska hai maska… Ek dum jhakaas! (Yudh)Police ki goli mein itna loha hai, Ek baar thok di na… toh Zindagi bhar tere Khoon mein iron ki kami nahi hogi – (Shootout At Wadala)Shatranj ke Mohre wahi hai, magar baazi palat Chuki hai – (Meri Jung)Police asli ho ya nakli, aati sa**i hamesha late hi hai – (Musafir)Aaj Tak tum log baimaani aur zulm ka bazaar garam Karte rahey, Magar ab tumharey zulm aur paap ke pyale chalak uthe hai, ab tumhare ek-ek jurm ka hisaab liya jayega – (Mr.India)His debut lead role came in Woh 7 Din:Anil Kapoor made his debut lead role in the film, Woh 7 Din, which was a remake of the hit Tamil film, Antha Ezhu Naatkal, released in 1981. He appeared alongside Padmini Kolhapure in Woh 7 Din. It also had Naseeruddin Shah in a crucial supporting role.Anil Kapoor was not the first choice for Shekhar Kapur’s iconic superhero film, Mr. India:According to reports, the lead role for Mr. India was initially offered to Amitabh Bachchan but after it was turned down by Big-B, Kapoor was roped in to portray the character. It proved to be a major success in Kapoor’s career and the film is often regarded as one of the greatest Hindi movies ever made.A Trained singer:Many of us did not know that Anil Kapoor is a trained semi-classical singer and an all-rounder when it comes to talent. He has sung Pyar Kiya Nahi Jaata from Woh 7 Din in 1983 and I Love You from Hamara Dil Aapke Paas Hai in 2000.

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree5.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर साइबर क्राइम पर रोकथाम को लेकर जागरूक किया गया

0

रांची : ग्रामीण उपकार संस्थान झारखंड, इंडियन योग एसोसिएशन, दी ऑल इंडिया बॉय स्काउट्स एसोसिएशन, झारखंड लेखक संघ, अखिल भारतीय विज्ञान दल, लखनऊ  के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए उचित डिजिटल वित्तीय प्रयोग विषय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दी ऑल इंडिया बॉयज स्काउट एसोसिएशन के आयुक्त अरविंद कुमार लाल ने की. इस अवसर पर ऊर्जा संरक्षण पर प्रदर्शनी के जरिए ऊर्जा बचाने के लिए जागरूक किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा संरक्षण के लिए स्वचालित मॉडल भी प्रस्तुत किया गया।

ये लोग थे शामिल

सेमिनार के मुख्य अतिथि घनश्याम सिंह रजिस्ट्रार, झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी जबकि, सम्मानित अतिथि रामलाल, सेवानिवृत्त आचार्य मारवाड़ी कॉलेज अमित सिंह सचिव इंडियन योग एसोसिएशन चंदन प्रजापति, अध्यक्ष झारखंड राइटर एसोसिएशन सहायक, अध्यापक रांची विश्वविद्यालय रामाशंकर सिंह, वित्त पदाधिकारी, लखनऊ निरंजन कुशवाहा, नेटवर्क सिक्योरिटी प्रशासक, झारखंड सरकार, अशोक कुमार, आईटी एक्सपर्ट, कृष्णा क्यूटी मार्क्स उपरोक्त विषयों पर विशेष जानकारी किए कार्यक्रम का संचालन विक्रांत विश्वकर्मा राज्य सचिव दी ऑल इंडिया बाय स्काउट एसोसिएशन ने किया.

दो सत्र में हुआ सेमिनार का आयोजन

सेमिनार में इंडियन योग एसोसिएशन इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट तकनीकी शिक्षा परियोजना झारखंड राइटर एसोसिएशन क्यूटी मार्क्स करियर सेंटर कैंब्रियन पब्लिक स्कूल कांके रोड संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल मांडर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय उच्च रिमांडर न्यू कैंब्रियन पब्लिक स्कूल के टीचर धातु ऑल इंडिया बॉय स्काउट एसोसिएशन डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ के पदाधिकारियों-विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सेमिनार में भाग लेकर जानकारियां आदान-प्रदान की और लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संयोजक कुलसचिव ग्रामीण संस्थान के खेड़ी तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में आए प्रतिभागियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार प्रकट किया. कार्यक्रम का आयोजन रांची प्रेस क्लब के सभागार में हुई और यह सेमिनार 2 सत्र में आयोजन किया गया.

Speaker – Ashok Kumar, IT Security and Cyber crime Expert
राम भक्तों के लिए

सालखन मुर्मू ने कहा-हेमंत सरकार के षड्यंत्र को एक्सपोज करेंगे, एक जनवरी को दुमका में संथाल हूल का आगाज होगा

0

रांची :  हेमंत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का वक्तव्य कि कुरमी को एसटी सूची में शामिल करने का प्रतिवेदन भेजा जायगा, तो वह वास्तव में आदिवासियों के लिए डेथ-वारंट साबित होगा। इसके लिए जेएमएम का सोरेन खानदान दोषी है। आदिवासी विरोधी सोरेन खानदान के इस खतरनाक षड्यंत्र के खिलाफ 1 जनवरी,  2023 को सेंगेल दुमका में फिर एक संथाल हूल (विद्रोह) का आगाज करेगा। आदिवासी सेंगेल अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने शनिवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि पूरे देश के आदिवासी जुटेंगे,  मशाल जुलूस निकालेंगे,  सोरेन परिवार हटाओ आदिवासी बचाओ का शंखनाद के साथ जनसभा करेंगे। साहिबगंज में आदिवासी महिला की बर्बरतापूर्ण हत्या के खिलाफ भी आवाज बुलंद करेंगे। क्योंकि इसके पीछे भी सोरेन खानदान के वोट बैंक की राजनीति और धर्मांतरण की साजिश है।

सरकार की नियोजन नीति एक छलावा

श्री मुर्मू ने कहा कि वोट और नोट के लालच में सोरेन परिवार ने पूरे संतालपरगना को ईसाई मिशनरियों और मुसलमानों के हाथों सौंप दिया है। सोरेन परिवार ने हासा और भाषा विजय दिवस अब तक क्यों नहीं मनाया?  संताली को झारखंड की प्रथम राजभाषा क्यों नहीं बनाया? सरना धर्म कोड के मामले पर टालमटोल का रवैया क्यों अपना रहे हैं?  केवल लोभ-लालच और राजनीतिक स्टंटबाजी के लिए क्यों गलत स्थानीयता नीति और नियोजन नीति बनाकर शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों को छलने का काम किया जा रहा है?  इन सब बातों का जवाब मांगा जाएगा और विरोधस्वरूप हेमंत सरकार का पुतला दहन किया जाएगा।

राम भक्तों के लिए

शिखरजी की सेवा जेएन जैन व प्रकाश जी सासनी से सीखिये…! स्व. नागेन्द्र जैन से सामुदायिक विकास की बुनियाद को समझें जैन संस्थाएं ..!

0

रीतू जैन

वह दौर याद कीजिये, जब मधुबन शिखरजी में न तो भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी का दफ्तर था, न दिगंबर जैन महासमिति का। उस दौर में पर्वत की यात्रा करने में तीर्थयात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पैदल मार्ग कच्चा और बेहद पथरीला था। हर वर्ष पूरे मार्ग पर बारिश के उपरांत मिट्टी डाली जाती और पुनः बारिश में सब कुछ बह जाता था। उस दौर में जयनारायण जैन और प्रकाश जी सासनी ने पैदल मार्ग को पीसीसी पथ निर्माण करने का बीड़ा उठाया था। बिना किसी कार्यालय के कार्ययोजना तैयार की गयी… जब काम प्रारंभ हो गया उसके बाद कार्यालय खुला और दानदातारों ने मुक्तहस्त से दान दिया।

जरा उस दौर को याद करें…!

उस दौर को भी याद कीजिये, जब आरा के रहने वाले नागेन्द्र कुमार जैन ने बीसपंथी कोठी के ट्रस्टी रहते हुए मधुबन में सीतानाला से पानी पाइपलाइन के जरिये लाने में कड़ी मशक्कत की थी और उसमें वह सफल भी हुए थे। उनके व्यक्तिगत प्रयास से ही हर घर में टैब वाटर की व्यवस्था की गयी थी, जो 24 घंटे चला करता था। हालांकि कालांतर में जलापूर्ति की व्यवस्था अपग्रेड होती गयी। उन्होंने ही एक ग्राम स्तर की कमेटी बनाकर मधुबन की साफ-सफाई के सामुदायिक दायित्व की नींव रखी। ये उनकी सामुदायिक सोच थी और जयनारायण जैन और प्रकाश जी सासनी की शिखरजी के प्रति अगाध श्रद्धा के भाव। एक में सर्वजन और एक में बहुजन के प्रति समर्पण भाव था।

अब आज के दौर में चले आयें…! 

अब मधुबन में 50 से ज्यादा जैन संस्थाएं हैं, 100 से ज्यादा मंदिर हैं और 1000 के आसपास मंदिरों में तीर्थंकरों की मूर्तियां हैं। उस दौर में उंगलियों में जैन संस्थाओं को गिना जा सकता था। जिनमें तेरहपंथी कोठी, बीसपंथी कोठी, जैन श्वेतांबर सोसाइटी थी. इसके अलावा भोमिया जी भवन और कच्छी भवन निर्माणाधीन था। संतों का आगमन होता था तो इन्हीं संस्थाओं में उनका चातुर्मास हुआ करता था। लेकिन धीरे-धीरे नयी संस्थाएं पंथ और प्रदेश आधारित खुलने लगीं और सम्मेद शिखरजी के प्रति जो समर्पण भाव था, वह मठ निर्माण की तरफ कन्वर्ट हो गया। इसी दौर में भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी का हाइटेक कार्यालय खुला और सम्मेद शिखरजी के विवादों को लेकर चल रही अदालती लड़ाई के लिये धन एकत्रित करने की मुहिम चली। शिखरजी विकास के नाम पर एक संस्था का गठन हुआ और धन संग्रह कर उत्तर प्रदेश प्रकाश भवन का निर्माण हो गया। यह धर्मशाला काफी उस दौर में सबसे आधुनिक हुआ करती थी। उसके बाद प्रदेश, पंथ और आगम के नाम पर संस्थाएं खुलती गयीं और शाश्वत तीर्थ की रक्षा को लेकर सोच को जंग लगती चली गयी। पुरानी संस्थाएं कुछ को छोड़कर यथावत बिना अपग्रेडेशन के चलती रहीं और नित नयी संस्थाओं ने आधुनिक व्यवस्थाओं की वजह से दान दातारों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया क्योंकि नयी संस्थाएं मठ विचारों से प्रेरित थीं।

पर्यटन स्थल को लेकर जैन धर्मावलंबियों में आक्रोश

बहरहाल, वर्तमान में सम्मेद शिखरजी की पवित्रता को लेकर आन्दोलन हो रहा है। इसलिये उन विचारों का समावेश जरूरी है जिनका नाता भूतकाल और वर्तमान से है और सम्मेद शिखरजी के भविष्य को नुकसान पहुंचाने में कारक बने हैं। एक ही सवाल है कि काश! ये संस्थाएं अपने विकास के साथ सामुदायिक विकास की गवाह बनी होतीं…! जैन समुदाय की कमजोरी की वजह से ही आज सरकार पारसनाथ को इको टूरिज्म की बात कर रही है. पर्यटन स्थान बनाया जाना जैन धर्मावलंबियों को कतई स्वीकार नहीं है. आज मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से पारसनाथ पहुंची करीब एक दर्जन महिला श्रद्धालुओं ने गुणायतन परिसर पहुंचकर मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज के समक्ष सरकार के इको टूरिज्म के फैसले का विरोध करते हुए वर्तमान में पारसनाथ की सुरक्षा पर सवाल खड़ा किया है. मुनिश्री ने महिला श्रद्धालुओं का भावनाओं से सरकार को अवगत कराने का आश्वासन दिया है. दरअसल, लंबे समय रेल यातायात की सुविधा बहाल करने की मांग की जा रही है, लेकिन जैन समुदाय की इस मांग को सरकार नजरअंदाज करती आ रही है.

डीसी ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने का निर्देश दिया

इधर, भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ कमेटी की ओर से झारखंड के मुख्यमंत्री को पांच पन्ने की चिट्ठी भेजकर सम्मेद शिखर जी तीर्थक्षेत्र की तमाम सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल करने की मांग की है. चिट्ठी में कहा गया है कि आए दिनों पर्वत वंदना मार्ग में अनैतिक कार्य हो रहे हैं. इसके कारण पारसनाथ की पवित्रता व शुद्धता का सवाल उत्पन्न हो गया है. हालांकि सीएम ने इसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए विभागीय सचिव मनोज कुमार को निर्देश दिया है. सचिव के निर्देश पर गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गिरिडीह के एसपी व एसडीओ को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. डीसी ने वंदना पथ में जगह-जगह पुलिस बलों की तैनाती करने का निर्देश दिया है. श्रद्धालुओं के साथ डोली वाले की मनमानी की शिकायत पर फौरन कार्रवाई करने की बात कही गई है. हालांकि श्रद्धालुओं का मानना है कि इस निर्देश से असामाजिक तत्वों पर कोई खास असर नहीं होता है. किसी भी स्थानीय प्रशासन का नियंत्रण नहीं है. वहीं पर्यटन स्थल बनाने की बात से पारसनाथ की धार्मिक पवित्रता नष्ट होने की आशंका जैन समाज व्यथित है.

राम भक्तों के लिए

पलामू – जिले के वरीय अधिकारियों संग उपायुक्त पहुंचे सुदूरवर्ती करकट्टा पंचायत के पाल्हे गांव

0

तीन किलोमीटर पैदल चल पहाड़ पर बसे आदिम जनजाति समुदाय के लोगों संग किया सीधा संवाद,परिसंपत्तियों का किया वितरणग्रामीणों के मांग के अनुरूप होगा तालाब निर्माण,बंद पड़े स्कूल का पुनः होगा संचालन:उपायुक्तनया आंगनबाड़ी केंद्र,सड़क निर्माण का किया जायेगा प्रयास:उपायुक्तउपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे गुरुवार को जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड नौडीहा बाजार के करकट्टा पंचायत अंतर्गत हजारों फिट उपर करमा पाल्हे पहाड़ पर बसे पाल्हे,तुरकुन व करमा गांव पहुंचे।यहाँ वे कई सालों से पहाड़ पर निवास कर रहे आदिम जनजाति के लोगों संग संवाद कर उनकी जरूरतों व समस्याओं से अवगत हुए।इस दौरान स्थनीय ग्रामीणों ने उपायुक्त श्री दोड्डे के समक्ष पीएम आवास, अंबेडकर आवास,पानी,बिजली,पेंशन, शिक्षा,राशन,आंगनवाड़ी,सड़क, रोजगार आदि से संबंधित समस्याओं को रखा।इस दौरान उन्होंने कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया साथ ही बच्चों के बीच खिलौने व टॉफी का भी वितरण किया।ग्रामीणों ने उपायुक्त से तालाब निर्माण व बंद पड़े स्कूल के दोबारा निर्माण करवाने की मांग कीजिले के वरीय अधिकारियों संग पल्हे गांव पहुंचे उपायुक्त से ग्रामीणों ने गांव में बंद पड़े स्कूल को फिर से खोलवाने की मांग की साथ ही तालाब निर्माण हेतु भी अनुरोध किया।ग्रामीणों से संवाद के पश्चात उपायुक्त ने गीता कुमारी,रंजू देवी व कइल बैगा का ऑन स्पॉट पेंशन स्वीकृत किया साथ ही लोगों के बीच बढ़ती ठंड के मद्देनजर कंबल का भी वितरण किया।तालाब निर्माण की स्वीकृति,सड़क निर्माण व बंद पड़े स्कूल के दोबारा संचालन करवाने की दिशा में जल्द होगा कार्य:उपायुक्तइस अवसर पर मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा कई मांग किये गये हैं जिसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के मांग के अनुरूप शीघ्र ही तालाब निर्माण की स्वीकृति दी जायेगी साथ ही शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर स्कूल का संचालन पुनः शुरू करवाया जाएगा।उन्होंने कहा कि यहां पहुंचने का रास्ता कठिन है,रास्ते को सुगम बनाने हेतु वन विभाग से समन्वय स्थापित कर सड़क निर्माण की दिशा में जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा साथ ही बच्चे कुपोषण का शिकार ना हो इसके लिए नया आंगनवाड़ी केंद्र का भी संचालन किया जाएगा।रोजगार हेतु तीन युवाओं का किया गया चयनआदिम जनजाति बहुल पाल्हे गांव पहुंचे उपायुक्त ने रोजगार हेतु तीन युवाओं का चयन किया जिन्हें मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही यहां के स्थानीय ग्रामीणों के कोविड वैक्सीनेशन हेतु मोटर एंबुलेंस की व्यवस्था भी करवाई जाएगी।ज्ञातव्य है कि सड़क नहीं रहने के कारण इस इलाके के कई गॉंवों में एएनएम नहीं पहुंच पायी थी जिसके कारण इस क्षेत्र में वैक्सीनेशन का कार्य नहीं हो पाया था।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रवि आनंद,जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद,जिला शिक्षा सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक पीयूष,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार,नौडीहा बाजार के प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल,स्थनीय मुखिया मंजू देवी समेत अन्य उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

क्यो आज की युवा दिखावे मे परेशान हैं ?

0

जैसे जैसे मेरी उम्र में वृद्धि होती गई, मुझे समझ आती गई कि अगर मैं Rs.3000 की घड़ी पहनू या Rs.30000 की दोनों समय एक जैसा ही बताएंग..!मेरे पास Rs.3000 का बैग हो या Rs.30000 का, इसके अंदर के सामान मे कोई परिवर्तन नहीं होंगा। !मैं 300 स्क्वेयर फीट के मकान में रहूं या 3000 स्क्वेयर फीट के मकान में- “तन्हाई का एहसास” एक जैसा ही होगा।!आखिर मे मुझे यह भी पता चला कि यदि मैं बिजनेस क्लास / Ist क्लास में यात्रा करूँ या इकाँनामी क्लास / 2nd क्लास, मे अपनी मंजिल पर उसी नियत समय पर ही पहुँचूँगा !इसलिए अपने बच्चों को अमीर होने के लिए प्रोत्साहित मत करो बल्कि उन्हें यह सिखाओ कि वे खुश कैसे रह सकते हैं और जब बड़े हों, तो चीजों के महत्व को देखें उसकी कीमत को नहीं …. ..फ्रांस के एक वाणिज्य मंत्री का कहना था ” ब्रांडेड चीजें व्यापारिक दुनिया का सबसे बड़ा फरेब होती हैं जिनका असल उद्देश्य तो अमीरों से पैसा निकालना होता है लेकिन मध्यम वर्गीय परिवार इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं…..!”क्या यह आवश्यक है कि मैं Iphone लेकर चलूं फिरू ताकि लोग मुझे अमीर बुद्धिमान और समझदार मानें ? क्या यह आवश्यक है कि मैं रोजाना Mac Donald या Kfc में खाऊँ ताकि लोग यह न समझें कि मैं कंजूस हूँ ?क्या यह आवश्यक है कि मैं प्रतिदिन दोस्तों के साथ indian coffee house / बडे रेस्टोरेन्ट पर जाया करूँ ताकि लोग यह समझें कि मैं एक रईस परिवार से हूँ ? क्या यह आवश्यक है कि मैं Gucci, Lacoste, Adidas या Nike के कपड़े पहनूं ताकि जेंटलमैन कहलाया जाऊँ ? क्या यह आवश्यक है कि मैं अपनी हर बात में दो चार अंग्रेजी शब्द शामिल करूँ ताकि सभ्य कहलाऊं ? क्या यह आवश्यक है कि मैं Adele या Rihanna को सुनूँ ताकि साबित कर सकूँ कि मैं विकसित हो चुका हूँ ?नहीं दोस्तों मेरे कपड़े तो आम दुकानों से खरीदे हुए होते हैं,दोस्तों के साथ किसी ढाबे पर भी बैठ जाता हूँ,भुख लगे तो किसी ठेले से ले कर खाने मे भी कोई अपमान नहीं समझता,अपनी सीधी सादी भाषा मे बोलता हूँ। चाहूँ तो वह सब कर सकता हूँ जो ऊपर लिखा हैलेकिन …मैंने ऐसे लोग भी देखे हैं जो मेरी Adidas से खरीदी गई एक कमीज की कीमत में पूरे सप्ताह भर का राशन ले सकते हैं।मैंने ऐसे परिवार भी देखे हैं जो मेरे एक Mac बर्गर की कीमत में सारे घर का खाना बना सकते हैं।बस मैंने यहाँ यह रहस्य पाया है कि पैसा ही सब कुछ नहीं है जो लोग किसी के बाहरी हालात से उसकी कीमत लगाते हैं वह तुरंत अपना दिमागी इलाज किसी अच्छे मनोचिकित्सक से करवाएं |मानव की असली कीमत उसकी _नैतिकता, व्यवहार, मेलजोल का तरीका, सहानुभूति और भाईचारा है_। ना कि उसकी शक्ल सूरत और ऊपरी दिखावा … !!! क्या उक्त सन्दर्भ मे चिन्तन मनन की आवश्यकता महसूस नहीं की जानी चाहिए ..?

राम भक्तों के लिए

बोकारो – सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद, कोटपा कानून उल्लघंग की स्थिति में छापामारी की गई

0

बोकारो – आज दिनांक 20 दिसम्बर, 2022 को सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (COTPA-2003) की धारा 4 व 6ए, 6बी व ई-सिगरेट तहत नियमित जांच अभियान जिला छापामारी दल के सदस्य मो० असलम व सेक्टर-4 छापामारी दल के द्वारा सेक्टर 4 के सिटी सेन्टर, PNB बैंक व SBI बैंक के सामने कोटपा कानून उल्लघंग की स्थिति में छापामारी की गई, जिसमें लगभग 43 दुकानों की जांच की गई जिसमें कुल 14 दुकानदारों व व्यक्तियों से कोटपा – 2003 की धारा 4, 6ए व 6बी के उल्लंघन की स्थिति में अर्थदण्ड के रूप में 2200 रूपये की वसूली की गई और छापामारी के दौरान किसी भी दुकानदारो के पास ई-सिगरेट नही मिला।जिला परामर्शी मो० असलम द्वारा बताया गया कि जितने भी दुकानदार है जो तम्बाकू का उत्पाद बेचते है उन्हें कोटपा – 2003 के धारा 6ए के अनुसार “18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का तम्बाकू पदार्थ बेचना या बेचवाना कानूनन अपराध है।” का बोर्ड लगाना चाहिए। प्रायः देखा गया है कि अधिकतम दुकानदार इसका पालन नहीं कर रहें है। *■ कोटपा 2003 के अनुसार धारा 6ए व 6बी क्या कहता है-**धारा-6ए -* 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का तम्बाकू पदार्थ बेचना या बेचवाना कानूनन अपराध है।*धारा-6बी-* किसी भी शैक्षणिक संस्थान / कोचिंग सेन्टर के 100 गज के परिधि में सिगरेट या अन्य तम्बाकू उत्पादों के विक्रय पर प्रतिबंध ।*■ ई-सिगरेट भारत के अन्दर पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित है-*जिला तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डा० सेलिना टूडू ई-सिगरेट द्वारा बताया गया कि ई-सिगरेट को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है यदि कोई दुकानदार ई-सिगरेट की विक्री कर रहे तो वह इसको बेचना बन्द कर दें क्योकि ई-सिगरेट भारत के अन्दर पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित है। इसके अलावा बन्धित तम्बाकू उत्पाद को लेकर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है और आभ चलाया जाता रहेगे लेकिन बार बार दुकानदारो से अनुरोध करने के बाद भी यह अभी भी देखा जा रहा है कि लोग स्कूल व कोचिंग सेन्टर के पास तम्बाकू उत्पाद बेंच रहे है यह किशोर व युवा के साथ खेलवाड किया जा रहा है। मेरा सभी दुकानदारो से अपील है कि वह स्कूल व कोचिंग सेन्टर के पास तम्बाकू न बेचे अन्यथा आगे और कठिन कार्रवाई की जायेगी और जो दुकानदार ” 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का तम्बाकू पदार्थ बेचना या बेचवाना कानूनन अपराध है” वाला पोस्टर हटा दिये हैं वह अपने दुकानो में लगा लें। आगे यह चालानिंग अभियान चलता रहेगा*इस अवसर पर जिला छापामारी के सदस्य मो० असलम जिला परामर्शी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम व सेक्टर 4 थाना के छापामारी दल उपस्थित थे।*

राम भक्तों के लिए

पलामू – जनता दरबार में DC साहब ने जरूरत मंदों की मदद की

0

बोलिये बाबा बताइए आपको क्या दिक्कत है ये शब्द उपायुक्त ने वृद्ध बैजनाथ भुइयां से कही।इस पर बैजनाथ भुइयां ने इशारो में उपायुक्त को बताया कि वे बोलने में असमर्थ हैं आवेदन में समस्या को पढ़ लिया जाये।बैजनाथ भुइयां अपनी फरियाद लेकर उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंचे थे।इसपर उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने आवेदन का अवलोकन किया और पाया कि बैजनाथ भुइयां पड़वा के लामीपतरा के रहने वाले हैं व कैंसर से पीड़ित है इनका इलाज तत्काल बनारस से चल रहा है।आवेदन के माध्यम से इन्होंने उपायुक्त से आर्थिक सहायता हेतु अनुरोध किया है।आवेदन का अवलोकन के पश्चात उपायुक्त ने बैजनाथ भुइयां को रेड क्रॉस के माध्यम से 30 हज़ार रुपये देने हेतु रेड क्रॉस को आवेदन अग्रसारित कर दिया।इसी तरह जेलहाता के एसडीओ रोड निवासी मधुबाला सिन्हा ने डीसी को बताया कि वो अपनी दिव्यांग पुत्री के साथ यहां बने अपने घर में विगत 45 सालों से रहती आ रही है लेकिन कुछ दिनों से उनके मुख्यद्वार को ही कुछ दबंग किस्म के लोग बंद कर दिये हैं।उन्होंने उपायुक्त से अपने घर के रास्ते को खोलवाने को लेकर अनुरोध किया इस पर उपायुक्त ने एसडीओ को ऑन स्पॉट कॉल कर पूरे मामले की जांच करते हुए दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की बात कही।उन्होंने कहा कि ध्यान रहे कोई भी व्यक्ति शहर के सीनियर सिटीजन को तंग न करें।इसी क्रम में कल्याण विभाग से संबंधित एक मामलें में उपायुक्त ने कल्याण पदाधिकारी व संवेदक को आमने-सामने बुलाकर पूरे मामले का जल्द निपटारा हेतु निर्देशित किया।आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी,वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंशन,प्रधानमंत्री आवास व म्यूटेशन से जुड़े आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया।

राम भक्तों के लिए

बोकारो – शराब दुकानों का औचक निरीक्षण करें सीओ व थाना प्रभारी,करें कार्रवाई

0

सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुआवजा भुगतान में लाएं तेजी, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी को बनाया नोडल पदाधिकारी* – *समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी ने किया जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक*समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में *उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी* ने सोमवार को *जिला सड़क सुरक्षा समिति* की बैठक की। मौके पर *धनबाद सांसद प्रतिनिधि श्री आर एन ओझा, बेरमो विधायक प्रतिनिधि श्री मिथिलेश तिवारी, चंदनकियारी विधायक प्रतिनिधि श्री वीरभद्र सिंह,बोकारो विधायक प्रतिनिधि श्री संजय त्यागी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो श्री अनंत कुमार* समेत अन्य उपस्थित थे।बैठक में *उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी* ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की क्रमवार समीक्षा की। जिला परिवहन पदाधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में दिए निर्देशों का अनुपालन किया गया है। जिले में ज्यादातर सड़क दर्घटनाएं राष्ट्रीय राज्य मार्ग 32 एवं 23 पर हो रही है। नवंबर माह में कुल 28 दुर्घटनाएं हुई। जिसमें मृतकों की संख्या 18 एवं गंभीर रूप से घायलों की संख्या 17 है। जिले से गुजरने वाली सड़कों पर चिन्हित 16 ब्लैक स्पाट पर एक भी दुर्घटना नहीं हुई है। *उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी* ने सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को कागजी कार्रवाई जल्द से जल्द से पूर्ण करते हुए मुआवजा राशि उपलब्ध कराने को लेकर आपदा प्रबंधन एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया। समीक्षा क्रम में अंचल एवं थाना स्तर पर आवेदन लंबित होने की बात सामने आई। जिस पर अंचल स्तर से आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए जिला में उपलब्ध कराने को लेकर उपायुक्त ने *दोनों अनुमंडल पदाधिकारी चास एवं बेरमों को नोडल पदाधिकारी बनाने* का निर्देश दिया। कहा कि *दोनों अनुमंडल पदाधिकारी अपने क्षेत्र अंतर्गत अंचलों से लंबित आवेदनों का निष्पादन त्वरित कराएंगे।* इस माह अक्टूबर माह तक के सभी मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में *माह नवंबर में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के सदर अस्पताल – विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार कुल 173 लोगों* का किया गया है। जिसमें से मात्र 59 लोगों की विवरणी *आइआरएडी पोर्टल पर ऑनलाइन इंट्री* कर दिया गया हैं, जबकि 108 लोगों का ऑनलाइन इंट्री कार्य लंबित है। इस पर *उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसा नहीं करने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों को स्पष्टीकरण पूछने* का निर्देश दिया। समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने मृतकों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट लंबित होने पर भी नाराजगी जताते हुए ट्राफिक डीएसपी श्रीमती पुनम मिंज को जरूरी निर्देश दिया। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि *राष्ट्रीय राज मार्ग पर बने अवैध कट को बंद करने का कार्य किया गया है और प्रगति पर भी है। सभी अवैध कट को जल्द बंद कर लिया जाएगा।* चास के जोधाडीह मोड़ से – सिद्धोकान्हों चौक तक वाली सड़क में कट के लिए संयुक्त निरीक्षण पथ निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राज मार्ग के कार्यपालक अभियंता द्वारा किया जाएगा। समिति के समक्ष जिला परिवहन पदाधिकारी ने परिवहन विभाग द्वारा नवंबर माह में *92 ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित* किया गया है। परिवहन विभाग ने *0544 वाहनों की जांच कर दण्ड स्वरूप 11 लाख 08 हजार* का जुर्माना वसूला है। *उत्पाद विभाग* ने कार्रवाई करते हुए 28 मामलों में 17 को जेल भेजा है एवं 07 लाख 63 हजार संधान शुल्क वसूला है। *ट्रैफिक पुलिस* द्वारा अलग – अलग जांच अभियान चलाकर नवंबर माह में 06 लाख 500 रुपए का जुर्माना वसूला है। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित *ट्राफिक डीएसपी श्रीमती पुनम मिंज एवं जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार को सक्रिय वाहन जांच अभियान* चलाने को निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर जरूरी दिशा – निर्देश दिया। *बैठक में धनबाद सांसद प्रतिनिधि, बेरमो विधायक प्रतिनिधि, चंदनकियारी विधायक प्रतिनिधि आदि* ने अपने – अपने क्षेत्र में सड़क – सुरक्षा से संबंधित स्थानीय समस्याओं एवं उसके निदान का सुझाव दिया। जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ठोस कदम उठाने को कहा। प्रतिनिधियों ने सड़क किनारे संचालित शराब दुकानों के समीप ही शराब के सेवन करें जाने की बात कहीं। इस पर *उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संयुक्त औचक जांच कर कार्रवाई करने एवं शराब दुकान संचालकों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि दुकान के समीप शराब का कोई शेवन नहीं करेगा।* मौके पर *जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार, नगर परिषद चास की कार्यपालक पदाधिकारी श्री छवि बाला बरला, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह,सड़क कार्य विभाग के अभियंता, राष्ट्रीय राज्य मार्ग के कार्यपालक अभियंता, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य आदि* उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

बोकारो – सार्वजनिक स्थलों पर उच्च तीव्रता में लाउडस्पीकर/डीजे बजाने पर रोक

0

माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश का अनुपालन करें, रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक सार्वजनिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाना वर्जित*- *अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने क्षेत्र अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों/ओपी प्रभारी को सुनिश्चित करने का जारी किया पत्र*विभिन्न माध्यमों से प्रायः ऐसी शिकायत प्राप्त होते रहती है कि शादी समारोह, पार्टी एवं अन्य प्रकार के वर्थडे पार्टी में *रिहायशी इलाके में उच्च तीव्रता/देर रात तक लाउडस्पीकर एवं डीजे बजाने का प्रचलन जोरो से चल रहा* है। नये साल का आगमन होना है जिससे लोगों द्वारा पिकनिक स्पॉट एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी उच्च तीव्रता के साथ देर रात तक लाउडस्पीकर/डीजे बजाया जाता है। *माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटिशन (सि० ) संख्या-72 / 1998, फोरम फार प्रिवेन्सन ऑफ इन्वायरमेंट एण्ड साउण्ड पोल्यूसन बनाम यूनियन ऑफ इण्डिया एवं अन्य में दिये गए आदेश के आलोक में रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक सार्वजनिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाना वर्जित है।* उक्त परिप्रेक्ष्य में *अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत* ने संबंधित *थाना प्रभारी/ओ०पी० प्रभारी* को निदेश दिया जाता है कि *माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश का अनुपालन कराते हुए पिकनिक स्पॉट, पार्क, शादी समारोह एवं अन्य सार्वजनिक स्थल पर उच्च तीव्रता में लाउडस्पीकर/ डीजे बजाने पर रोक लगाना सुनिश्चित करेंगे।**अनुमंडल पदाधिकारी चास* ने माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये आदेश के आलोक में रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक *सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकर/डीजे बजाने पर लाउडस्पीकर/डीजे को जब्त करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।*

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium