24 C
Ranchi
Sunday, July 5, 2026
Advertisement
Home Blog Page 81

अफवाहों पर विश्वास न करें, संदिग्ध स्थिति में तत्काल प्रशासन को दें सूचना

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से शांति एवं सतर्कता बनाए रखने की अपील

गुमला : – गुमला जिले में हाल के दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर कुछ स्थानों पर मारपीट एवं अप्रिय घटनाओं की सूचना प्राप्त हुई है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें तथा कानून को अपने हाथ में न लें।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या परिस्थिति की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना को सूचना दें। इसके अतिरिक्त जिला नियंत्रण कक्ष 097981 48089 भी 24×7 सक्रिय है, जहां किसी भी प्रकार की सूचना दी जा सकती है।

प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से विशेष रूप से अनुरोध किया गया है कि अज्ञात या अपुष्ट जानकारी के आधार पर किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट या किसी प्रकार की हानि न पहुंचाएं। ऐसा करना दंडनीय अपराध है तथा इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने वालों पर विधि-सम्मत कार्रवाई097981 48089 की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि अफवाहों से दूर रहें, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

राम भक्तों के लिए

जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला परिषद की सामान्य बैठक संपन्न

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला परिषद की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, गुमला दिलेश्वर महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, सिविल सर्जन गुमला शंभू नाथ चौधरी, जिला परिषद पदाधिकारी सह जिला सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक ललन कुमार रजक, जिला अभियंता सह कार्यपालक अभियंता बलि उरांव सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, तथा जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत दिनांक 21.01.2026 को आयोजित जिला परिषद की सामान्य बैठक की कार्यवाही की सम्पुष्टि के साथ की गई। साथ ही पूर्व बैठक में विभिन्न विभागों को दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।

बैठक में राजस्व मद से जनवरी 2026 से फरवरी 2026 तक हुए व्यय का अनुमोदन भी किया गया। इसके अतिरिक्त जिला परिषद, गुमला के स्टाफ क्वार्टर के समीप स्थित भूमि पर आय सृजन के उद्देश्य से नए गेस्ट हाउस के निर्माण तथा उप विकास आयुक्त, गुमला के आवासीय कार्यालय के समीप स्थित डाकबंगला की जर्जर स्थिति को देखते हुए नए रेस्ट हाउस निर्माण से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। पशुपालन विभाग अंतर्गत पशुधन बीमा लाभ, कृषि विभाग द्वारा केसीसी, बीज वितरण, धान अधिप्राप्ति एवं फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही किसानों को धान अधिप्राप्ति से संबंधित प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित PMEGP एवं PMFME योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु अधिक से अधिक लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य उपकेन्द्रों के निर्माण, डॉक्टरों की उपलब्धता, आयुष्मान कार्ड निर्माण की स्थिति एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई तथा लंबित विवादों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जिला कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति वितरण, उद्यान विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती, मधुमक्खी पालन एवं बागवानी योजनाओं, मत्स्य विभाग द्वारा डैम स्टॉकिंग, राशन कार्ड सत्यापन, हर घर नल जल योजना, लघु सिंचाई योजनाएं, शिक्षा विभाग द्वारा पीटीएम आयोजन, आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति, श्रमिक निबंधन तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा सभी विभागों को सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।

राम भक्तों के लिए

जप्त अवैध बालू भण्डारण की नीलामी से जिले को प्राप्त हुआ अतिरिक्त राजस्व

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार आज सोमवार को गुमला जिला अंतर्गत अंचल सिसई एवं गुमला के विभिन्न स्थानों पर जप्त अवैध बालू भण्डारण की नियमानुसार नीलामी कराई गई। नीलामी की प्रक्रिया अपर समाहर्ता, गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस दौरान नीलामी समिति में सदस्य के रूप में जिला खनन पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता, विशेष प्रमण्डल, गुमला उपस्थित रहे। नीलामी में कुल 11 डाकवक्ताओं ने भाग लिया।
नीलामी के अंतर्गत कुल लगभग 1,26,500 घनफीट जप्त बालू को नीलाम किया गया, जिसकी आरंभिक नीलामी राशि ₹16,19,200 निर्धारित की गई थी। प्रतिस्पर्धी बोली के पश्चात यह राशि बढ़कर ₹22,67,000 तक पहुँची, जिससे जिले को ₹ 6,47,800 का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ।

नीलामी में शामिल जप्त बालू भण्डारण का विवरण इस प्रकार है—
अंचल सिसई, मौजा जलका – लगभग 46,000 घनफीट
अंचल सिसई, मौजा पण्डरानी – लगभग 40,000 घनफीट
अंचल गुमला, मौजा कोयंजारा – लगभग 29,500 घनफीट
अंचल गुमला, मौजा सिलाफारी – लगभग 11,000 घनफीट

जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं भण्डारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राम भक्तों के लिए

पिट्स मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों का अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड मे शानदार प्रदर्शन।

0

News – Kahkashan Farooqi 

​पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया अपने छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर गर्व महसूस कर रहा है। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय रैंक और स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

​अंतर्राष्ट्रीय रैंक धारक
​निम्नलिखित छात्रों ने असाधारण अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग प्राप्त की:
​अंकित राज – कक्षा IV-D – प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) + ₹1000 मूल्य का उपहार।
​रियान अंसारी – कक्षा IV-D – प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) + ₹1000 मूल्य का उपहार।
​यश श्रीवास्तव – कक्षा IV-D – प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) + ₹1000 मूल्य का उपहार।
​सरोज महतो – कक्षा IV-D – प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) + ₹1000 मूल्य का उपहार।
​एलेक्स हेम्ब्रम – कक्षा IV-D – तृतीय स्थान (कांस्य पदक) + ₹1000 मूल्य का उपहार।
​’गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन’ विजेता
​कई अन्य छात्रों ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन’ प्राप्त किया:
​रिद्धि जायसवाल – कक्षा X-L – गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन + ₹500 मूल्य का उपहार।
​मानशी नायक – कक्षा IX-L – गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन।
​अभिशिक्ता जाना – कक्षा IV-A – गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन।
​कुमारी नीलाक्षी – कक्षा IV-B – गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन।
​दिव्यांका सिंह – कक्षा IV-C – गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन।
​अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड में गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन:
​अभिरूप चक्रवर्ती – कक्षा VII-B
​पिट्स मॉडर्न स्कूल के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और उनके समर्पण एवं कड़ी मेहनत की सराहना की। साथ ही, उन्होंने इस बड़ी सफलता के लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों को बधाई दी।
​ गोमिया विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने भी छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की और उन्हें शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
​ आई ई पी एल ओरिका, गोमिया के महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास ने छात्रों को बधाई देते हुए युवा प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए स्कूल की सराहना की।
गोमिया विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य गण ​एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

राम भक्तों के लिए

India Clinch T20 World Cup 2026 Title with Dominant Win Over New Zealand

0

India Clinch T20 World Cup 2026 Title with Dominant Win Over New Zealand

India lifted the ICC T20 World Cup 2026 trophy after a spectacular victory over New Zealand in the final, delivering an outstanding all-round performance that thrilled millions of cricket fans around the world. The high-voltage final saw India outclass New Zealand in both batting and bowling to secure a historic triumph.

Batting first, India produced a commanding performance with the bat, posting a massive total on the scoreboard. The innings was led by a brilliant knock from Sanju Samson, who played an aggressive yet composed innings and emerged as the top scorer for India. His powerful stroke play kept the scoreboard moving and put New Zealand’s bowlers under immense pressure. He received solid support from Ishan Kishan, whose quick and explosive batting helped India accelerate during the middle overs and build a formidable total.

Facing a daunting target, New Zealand struggled from the very beginning of their chase. The Indian bowling attack dominated the game with disciplined line and length. Pace spearhead Jasprit Bumrah delivered a match-winning spell, dismantling the New Zealand batting lineup with crucial wickets at key moments. His accuracy and control made it extremely difficult for the opposition to recover.

Spin also played a vital role, as Axar Patel contributed with important breakthroughs that halted any potential New Zealand fightback. The consistent pressure from India’s bowlers ensured that New Zealand could never settle into their chase.

With this emphatic victory, India once again demonstrated their strength in the shortest format of the game. The win sparked celebrations across the country, with fans praising the team’s fearless batting, disciplined bowling, and strong teamwork.

This triumph adds another glorious chapter to India’s cricket history and highlights the team’s dominance in world cricket. The players’ remarkable performance in the final will be remembered as one of the most memorable moments of the T20 World Cup 2026. 🏆🇮🇳

राम भक्तों के लिए

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

पेयजलापूर्ति योजनाओं के बेहतर संचालन एवं रखरखाव, पेयजल संरक्षण और पेयजल प्रबंधन में उकृष्ट कार्य के लिए महिलाओं की भूमिका को किया गया सम्मानित

गुमला : – गुमला महिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को सूचना भवन सभागार, गुमला में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
कार्यक्रम के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गुमला के कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार मिश्रा ने उपस्थित महिलाओं का स्वागत करते हुए जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, पेयजल की गुणवत्ता एवं उसके सतत प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर जिला समन्वयक एवं कनीय अभियंता द्वारा झारखंड राज्य पेयजलापूर्ति संचालन एवं सम्पोषण नीति-2025 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा जल जीवन मिशन के उद्देश्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि गुमला जिले की दो जलसहियाओं को पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए आगामी 11 मार्च 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने तथा सम्मानित किए जाने हेतु चयनित किया गया है। इस उपलब्धि पर उपस्थित सभी लोगों ने खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए 20 से अधिक जलसहियाओं तथा 15 मुखियाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों से आई जलसहियाएं, विभिन्न पंचायतों के मुखियागण, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सभी प्रखंड वॉश समन्वयक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक सूर्यकान्त सुमन द्वारा किया गया।
जल महोत्सव पखवाड़ा के माध्यम से जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जनजागरूकता को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।

राम भक्तों के लिए

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का हुआ सम्मान, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना से सशक्त बन रहीं ग्रामीण महिलाएं

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला की महिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के नेतृत्व में डीएमएमयू पलाश–जेएसएलपीएस, गुमला द्वारा सीएमटीसी तिर्रा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले की महिलाओं के योगदान, उनकी मेहनत, नेतृत्व क्षमता तथा समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानपूर्वक याद करते हुए कई महिला लाभुकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बारा तथा जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को समाज की आधारशिला बताते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का परिचय दे रही हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न सीएलएफ (CLF) की सदस्याएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। इसके साथ ही एनजेएस, जी-सीआरपी, एकेएम/एपीएस तथा एडब्ल्यू जैसे सामुदायिक कैडर ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। योजना की लाभुक कांति देवी और ललिता देवी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें एक वर्ष के लिए बिना ब्याज का ऋण प्राप्त हुआ, जिसके माध्यम से वे चावल प्रोसेसिंग, सब्जी विक्रय एवं डेयरी पालन जैसे वैकल्पिक आजीविका कार्यों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) गुमला शैलेन्द्र जरिका ने अपने संबोधन में कहा कि सामुदायिक संस्थाओं और सरकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और प्रेरणा से भर उठा।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और समाज के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

राम भक्तों के लिए

भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

निर्धारित मानकों के अनुरूप HLB गठन एवं दक्ष कर्मियों की तैनाती के निर्देश

गुमला : – गुमला जिला में भारत की जनगणना 2027 के तहत अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा को लेकर समाहरणालय में अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी द्वारा जनगणना से संबंधित विभिन्न तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिया कि जनगणना मकान अनुसूची (House Listing) कार्य के लिए चार्ज स्तर पर समन्वयक स्थापित करते हुए निर्धारित मानदंडों के अनुरूप HLB (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) का गठन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि HLB के गठन के दौरान क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति एवं सुगमता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि इस कार्य में लगाए जाने वाले प्रगणक (Enumerator) एवं पर्यवेक्षक (Supervisor) के रूप में दक्ष एवं जिम्मेदार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाए।

अपर समाहर्ता ने यह भी निर्देश दिया कि सभी पर्यवेक्षक एवं प्रगणक मोबाइल संचालन में दक्ष हों, ताकि जनगणना से संबंधित डिजिटल प्रक्रिया का संचालन प्रभावी ढंग से किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत की जनगणना 2027 के कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी तथा जिला जनगणना कोषांग के सभी कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

रामगढ़ से बोकारो की ओर बढ़ सकता है हाथियों का झुंड, कई गांवों में अलर्ट जारी

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया_रामगढ़ जिले के सुगिया क्षेत्र में 10 से 12 हाथियों के एक झुंड को देखे जाने के बाद आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वन विभाग के अनुसार यह झुंड बोकारो जिले की दिशा में बढ़ सकता है, जिसे देखते हुए संभावित प्रभावित गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
जानकारी के अनुसार हाथियों के बोकारो की ओर बढ़ने की स्थिति में जहरलोंग, सिमराबेड़ा, कंडेर, दरहाबेडा, धवईया, होन्हे और तिरला गांव में इनके प्रवेश की संभावना जताई जा रही है। वन विभाग और क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल) की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
इधर लुगू बुरु क्षेत्र में पहले से ही 17 हाथियों के तीन झुंड मौजूद हैं। ऐसे में यदि सुगिया से आया झुंड लुगू बुरु की दिशा में बढ़ता है तो क्यूआरटी की टीम उन्हें उसी दिशा में सुरक्षित रूप से आगे बढ़ाने का प्रयास करेगी। इसके मद्देनजर लुगू बुरु के आसपास के गांवों के लोगों को भी विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये सभी हाथी मूल रूप से 42 हाथियों के एक बड़े झुंड का हिस्सा हैं, जो कुछ समय पहले अलग-अलग समूहों में बंट गए थे। हाल के दिनों में ये झुंड फिर से एकजुट होने लगे हैं, जिससे हाथियों द्वारा नुकसान की घटनाओं में कमी आई है। विभाग का मुख्य प्रयास इन सभी हाथियों को सुरक्षित रूप से एक साथ मिलाने का है।
वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे हाथियों की मौजूदगी को लेकर सतर्क रहें और किसी भी स्थिति में उन्हें छेड़ने या भगाने का प्रयास न करें। लोगों को रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने तथा सुरक्षा के लिए पक्के घरों में रहने की सलाह दी गई है।
विभाग ने कहा है कि आम जनता की सतर्कता और सहयोग से ही हाथियों की सुरक्षित आवाजाही और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

राम भक्तों के लिए

समाहरणालय परिसर में CBRN आधारित मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

NDRF एवं जिला प्रशासन के समन्वय से बचाव एवं राहत कार्यों का किया गया प्रदर्शन

गुमला : – संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय परिसर, गुमला में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा CBRN (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर) आधारित मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस मॉक अभ्यास में NDRF की टीम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त समन्वय से विभिन्न आपदा परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।


मॉक ड्रिल के दौरान NDRF की टीम द्वारा रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल अथवा न्यूक्लियर आपदा जैसी संभावित परिस्थितियों में किस प्रकार त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाता है, इसका चरणबद्ध (स्टेप बाय स्टेप) प्रदर्शन किया गया। साथ ही आपदा की स्थिति में प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार देने तथा क्षेत्र को सुरक्षित करने की प्रक्रिया को भी दर्शाया गया।

NDRF की 9वीं बटालियन के Deputy Commandant विनय कुमार ने बताया कि गुमला में आयोजित इस मॉक ड्रिल के माध्यम से जिला प्रशासन एवं NDRF टीम के समन्वित प्रयासों तथा रेस्क्यू प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभ्यास से यह समझने में सहायता मिलती है कि समन्वित प्रयासों के माध्यम से संभावित दुर्घटनाओं से किस प्रकार प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है। साथ ही अभ्यास के दौरान जहां-जहां कमियां (गैप) सामने आती हैं, उनका आकलन कर आवश्यक सुधार के लिए भी कार्रवाई की जाती है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि मॉक ड्रिल के माध्यम से बचाव दल द्वारा विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से रेस्क्यू प्रक्रिया की जानकारी दी गई, जिससे आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस दौरान मुख्य रूप से अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज, डीएसपी मुख्यालय वीरेंद्र टोप्पो, सार्जेंट मेजर, डीसीएलआर चैनपुर, डीसीएलआर बसिया शेखर कुमार, अंचल अधिकारी गुमला, अंचल अधिकारी बसिया, कामडारा एवं चैनपुर, NDRF की टीम, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मी, आईटी मैनेजर राजीव कुमार,अलकेश कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium