23.9 C
Ranchi
Monday, July 6, 2026
Advertisement
Home Blog Page 89

शराब पीने, के क्रम में ” भगत बड़ा होने की ” बात को लेकर दो व्यक्तियों के बीच उत्पन्न मामूली विवाद में हुई लाठी डंडे से मार कर हत्या

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित कामडरा थाना क्षेत्र के रेडवा चुमाटोली कामडरा में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बैला बुधवा केरकेटा के रूप में हुई।

सूचना मिलने ही कामडरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर एसआई मुनेश तिवारी ने उपस्थित लोगों से गहराई से पूछताछ करते हुए और उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमॉर्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाए और पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौपते हुए , कामडारा थाना पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है,
मृतक के परिजन भूखनाथ केरकेट्टा ने बताया कि सोमवार को गांव में एक व्यक्ति का गमी श्रदांजलि कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें लगभग 1,000 लोग मौजूद थे, और इसी कार्यक्रम के दौरान खाना-पीना भी हुआ।
इसी क्रम में गांव के ही हास्या उर्फ शनिचरवा केरकेटा नामक युवक ने मृतक के हाथ-पैर बांधकर उसे अपने घर के पास ले गया और लकड़ी से मारपीट करने लगा, यह देख गांव के बच्चों भयभीत होकर उक्त घटनास्थल से भागकर अपनी जान बचाई।
ग्राम प्रधान टेटे केरकेटा ने बताया कि गांव में पत्थर गड़ी और गमी कार्यक्रम था। इस दौरान 60 वर्षीय बैला बुधवा केरकेट्टा और आरोपी एकसाथ दोनो व्यक्ति शराब पी रहे थे, और ‘भगत बड़ा होने’ की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने बैला बुधवा केरकेट्टा को रस्सी से बांधकर अपने घर के समक्ष ले जाकर और लाठी डंडे से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।

मृतक खेती-बाड़ी और मजदूरी का काम करता था। उसके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। वह अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था।

राम भक्तों के लिए

घाघरा थाना क्षेत्र के पौडी सारण ग्राम के समक्ष एक दर्दनाक सड़क हादसा में दो लोगों की घटना स्थल पर ही हु इस दर्दनाक मौत

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना क्षेत्र के पौड़ी सरना के समक्ष सड़क हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है की मृतकों में पौड़ी ग्राम निवासी लगभग 20 वर्षीय दीपक खेरवार एंव 19 वर्षीय अजीत उरांव है। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह व एएसआई गणेश दास अपने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर, उपस्थित लोगों से पूछताछ करते हुए, उक्त दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया , प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पौड़ी गांव के रहने वाले बताई जा रहे है। दोनों मृतक अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर आदर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और शादी के बाद दोनों मृतक युवक वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी क्रम में पौड़ी सरना गांव के समक्ष किसी अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई , और दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, घाघरा थाना पुलिस उक्त अज्ञात वाहन की खोज में जुटी हुई है, घटना काफी दर्दनाक था, फिर भी कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह पुलिस को नहीं मिला, उक्त घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार, परिजन, और उसके गांव के लोग घटनास्थल पहुंचे, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

राम भक्तों के लिए

एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार,भरनो थाना में प्राथमिक की दर्ज

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है, पीड़िता एक शादी समारोह से लौट रही थी।

भरनो थाना पुलिस के अनुसार, पीडिता एक शादी समारोह से लौट रही थी इसी क्रम में चार युवकों ने उसे घर छोड़ने का झांसा देखकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और बीच रास्ते में एक सुनसान जगह पर युवकों ने पीडिता की इच्छा के विरुद्ध चारों आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया,यह घटना रविवार शाम की है।
बाद में पीड़िता अपने परिजनों के साथ भरनो थाना पहुंची और प्राथमिक की दर्ज कराई है l पीडिता ने अपने अपनी प्राथमिक में बताई है की दुष्कर्म के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी और बाद में पीड़िता अपने परिजनों के साथ भरनो थाना पहुंची और आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, चारों अभियुक्त को रात को ही गिरफ्तार कर लिया और भरनो थाना पुलिस ने सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है। भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपितों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है l

राम भक्तों के लिए

नगर निकाय आम चुनाव 2026: मतदान उपरांत स्क्रूटनी प्रक्रिया संपन्न

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मतदान के पश्चात जनरल ऑब्जर्वर कमल कांत गुप्ता, अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, DCLR गुमला राजीव कुमार तथा सभी रिटर्निंग पदाधिकारियों (RO) की मौजूदगी में कार्तिक उरांव कॉलेज, गुमला में स्क्रूटनी (जांच) की प्रक्रिया संपन्न की गई।

स्क्रूटनी के दौरान सभी संबंधित अभ्यर्थी एवं उनके अभिकर्ता उपस्थित रहे। मतदान केंद्रवार दस्तावेजों एवं अभिलेखों की विधिवत जांच की गई। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पीठासीन पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन (रिपोर्ट) का भी परीक्षण किया गया।

जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण रही। कहीं से भी किसी प्रकार के भेदभाव, अशांति या व्यवधान की सूचना प्राप्त नहीं हुई। संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शिता एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर परिषद) सह उपायुक्त गुमला ,प्रेरणा दीक्षित ने सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु सभी अधिकारियों, कर्मियों, अभ्यर्थियों एवं मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में 44 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न, 59.79% मतदान प्रतिशत दर्ज

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में नगरपालिका आम चुनाव 2026 के अंतर्गत जिले के 44 मतदान केंद्रों पर आज प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर परिषद) सह उपायुक्त गुमला, प्रेरणा दीक्षित के दिशा-निर्देशों के आलोक में प्रशासनिक अधिकारियों एवं मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से पूरे मतदान दिवस का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक रहा।
सायं 5 बजे तक प्राप्त आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार गुमला जिले में कुल 59.79% मतदान दर्ज किया गया। सभी मतदान कर्मी अपने-अपने मतदान केंद्रों से सुरक्षित रूप से वापस लौटकर रिसीविंग सेंटर, कार्तिक उरांव कॉलेज परिसर पहुँच चुके हैं तथा मतदान सामग्री एवं अभिलेखों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत विधिवत जमा किया जा रहा है।
रिसीविंग के दौरान उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा ने संयुक्त रूप से रिसीविंग सेंटर का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं तथा मतदान सामग्री जमा करने की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी मतदान कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों की समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की समन्वित एवं सजग प्रशासनिक कार्यवाही लोकतंत्र के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रशासन द्वारा आगामी मतगणना की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतगणना 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

राम भक्तों के लिए

24 मार्च को ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान — माकपा गोमिया प्रखंड कमेटी ने बनाई रणनीति

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया |
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) — भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) — गोमिया प्रखंड कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय, स्वांग (गोमिया) में लखन महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी की केंद्रीय कमेटी द्वारा आहूत 24 मार्च की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में उपस्थित पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को दिल्ली में विशाल रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चार श्रम संहिताएं (लेबर कोड) लाकर मजदूरों को बंधुआ बनाने की साज़िश की जा रही है, मनरेगा को कमजोर कर गांवों के गरीबों से रोजगार का अधिकार छीना जा रहा है, और बिजली विधेयक के माध्यम से बिजली का निजीकरण कर आम लोगों के घरों की रोशनी छीनने की तैयारी है।
उन्होंने यह भी कहा कि बीमा क्षेत्र और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को देशी-विदेशी पूंजीपतियों के लिए खोलने के फैसलों का पार्टी कड़ा विरोध करेगी।
रामचंद्र ठाकुर ने सरकार की विदेश-नीति से जुड़े फैसलों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिका के दबाव में रूस और ईरान से सस्ता तेल आयात रोकने तथा अमेरिका व वेनेज़ुएला से महंगा तेल खरीदने के निर्णय से पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ेंगे, जिसका बोझ आम जनता पर पड़ेगा और महंगाई और बढ़ेगी। पार्टी इन तमाम नीतियों के खिलाफ दिल्ली में जोरदार आवाज़ बुलंद करेगी।
बैठक में गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने कहा कि जब संसद आम जनता, गरीब-मजदूर और किसानों की आवाज़ को दबाने का माध्यम बन जाए और नीतियां बड़े पूंजीपतियों के हित में बनाई जाएं, तब जनता को सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पार्टी गोमिया प्रखंड के सभी पंचायतों में जाकर 24 मार्च की दिल्ली रैली का आह्वान जनता तक पहुंचाएगी।
बैठक में जिला कमेटी सदस्य विनय महतो, प्रखंड कमेटी सदस्य हरिचरण सिंह, राजेंद्र प्रजापति, पुरण मांझी, भोला स्वर्णकार, भुवनेश्वर महतो, केशु कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित

राम भक्तों के लिए

बजट में गिरिडीह को मिलीं कई सौगातें…नया डेयरी प्लांट और कर्णपुरा में बनेगा आउटडोर स्टेडियम : संजय सिंह

0
गिरिडीह : झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट मंगलवार को विधानसभा में पेश किया। कुल 1, 58, 560 करोड़ के बजट में महिलाओं की बल्ले-बल्ले है। इसमें गिरिडीह को भी कई सौगातें मिली हैं। जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि गिरिडीह सदर अस्पताल को पीपीपी मोड में मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। गिरिडीह में 50 हजार लीटर क्षमता वाला एक नया डेयरी प्लांट की स्थापना की जाएगी। वहीं बेंगाबाद के कर्णपुरा में आउटडोर स्टेडियम बनेगा। उन्होंने कहा कि गिरिडीह सदर अस्पताल मेडिकल कॉलेज बनेगा तो इससे गरीबों को काफी लाभ मिलेगा। अबुआ सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है।

महिलाओं के लिए विकासोन्मुखी बजट : कृष्ण मुरारी शर्मा

झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने अबुआ बजट को महिलाओं के लिए विकासोन्मुखी बजट बताया। उन्होंने कहा कि अबुआ बजट में सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं लेकर आई है। मंईयां योजना के लिए 14000 करोड़ रू का प्रावधान किया गया है। महिला किसानों के लिए महिला किसान खुशहाली योजना लाई गई है। वहीं झारखंड में 5  बालिका आवासीय विद्यालय बनेंगे। इन योजनाओं से महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा।
राम भक्तों के लिए

गुमला में प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका मिला, इंस्टाग्राम वीडियो में परिवार की असहमति का जिक्र

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के सुरुहू गांव के आकरा गबरी टोली में एक प्रेमी युगल का शव सोमवार को पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है।

मृतक युवक की पहचान आकरा गबरी टोली निवासी रमेश चीक बड़ाईक (20) पुत्र स्वर्गीय बैधनाथ चीक बड़ाईक के रूप में हुई है। वहीं, लड़की पोढोटोली निवासी सोनी कुमारी (16) पुत्री राजू सिंह थी।
वीडियो में कहा- दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे

इस मामले में एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। मृतक रमेश चीक बड़ाईक ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उसने बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन उनके परिवार वाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे। इसी कारण उन्होंने आत्महत्या का निर्णय लिया।दोनों प्रैक्टिकल देने की बात कहकर घर से निकले थे

इधर, कामडारा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन ने बताया कि पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल से एक बैग और पानी की बोतल भी बरामद हुई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे रमेश और सोनी मैट्रिक की परीक्षा का प्रैक्टिकल देने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे।

राम भक्तों के लिए

पुलिस ने जंगल के एक पेड़ में गमछा के सहारे झुलता पाया, एक युवक का शव

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौप दिया गया, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित गुरदारी पिकेट थाना पुलिस ने चोटागंपाठ जंगल से एक 30 वर्षीय युवक का शव एक जामुन के पेड से झूलता हुआ बरामद किया हैं, फलस्वरूप पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, मृतक की पहचान चोटागंपाठ निवासी फूलदेव असुर के रूप में हुई हैं, परिजनों ने बताया हैं की मृतक युवक फूलदेवा असुर पिछले तीन दिनों से लापता था, परिजनों ने यह भी बताया की गुरुवार को उसकी पत्नी से किसी घरेलू विवाद को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गया और फिर वह वापस घर नहीं लौटा, उसके परिजनों ने पहले आसपास के गांवों और अपने रिश्तेदारों के यहां पूछताछ की, लेकिन उसका कोई अतापता या सुराग नहीं मिला, जबकि उसके परिवार, परिजन और गांव के लोग लगातार उसकी खोजबीन में , जुटे रहे ,फिर भी उसका कुछ अतापता नहीं चला, उसे खोजने में गांव के लोग भी मदद कर रहे थे।
इसी क्रम में गांव के मवेशी चराने वाले ग्रामीणों की नजर,
शनिवार दोपहर चोटागंपाट जंगल में एक जामुन पेड़ से गमछे के सहारे एक शव को झुलते देखा और नजदीक जाकर पहचान करने पर पता चला कि उक्त शव उसी गांव के फूलदेव असुर का है, यह देख ग्रामीणों ने उक्त घटना की सूचना तुरंत गांव और मृतक फूलदेव असुर के परिजनों को दिया गया, और बाद में संबंधित गुरदरी पिकेट थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही गुरदरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर उपस्थित लोगों से पूछताछ करते हुए , उक्त शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लिया, और गुरदरी पुलिस सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्ट हाउस भेजवाया , प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जताते हुई, कहां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी, वैसे अन्य सभी पहलुओं पर पुलिस गहराई से जांच कर रही है, पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौप दिया हैं l

 

:

राम भक्तों के लिए

 गिरिडीह की तीनों नगर पयायतों की 59 सीटों पर हुआ शांतिपूर्ण मतदान: गिरिडीह नगर निगम में 60.93, बड़की सरैया नगर पंचायत में 70.91 प्रतिशत और धनवार में 65.22 प्रतिशत मतदान हुआ

0

कमलनयन

गिरिडीह : गिरिडीह नगर निगम सहित जिले की दो अन्य नगर/पंचायतों की कुल 59 सीटों के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झड़प की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर 166 बूथों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस कप्तान डा. विमल कुमार ने मतदान सम्पन्न होने के बाद बताया कि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में 60.93 प्रतिशत, बड़की सरिया पंचायत में बड़की सरैया नगर पंचायत 70.91 प्रतिशत और धनवार नगर पंचायत में 65. 22  प्रतिशत मतदान हुआ।

इससे पहले आज सुबह गिरिडीह नगर निगम के 36 वाडों के 137 बूथों पर बड़की सरैया नगर पंचायत के 12 वार्डों के 15 बूथों पर और धनवार नगर पंचायत के 11 वार्डों के I4 बूथों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंधों के बीच मतदान प्रारम्भ हुआ। सुबह 11 बजे तक मतदान की गति सामान्य रही लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मतदान केन्दों पर मतदान का ग्राफ बढ़ता गया। सुबह से ही लोग लगभग मतदान केन्दों पर महिला-पुरुष वोटरों की लम्बी-लम्बी कतार देखने को मिली। मुस्लिम बहुल बूथों पर पवित्र रमजान माह के मद्देनजर लोग पूर्वाह्न में ही मतदान करने के वास्ते बूथों पर पहुंचे थे।

स्थानीय पंचायतों के चुनाव के कारण वोटरों का उत्साह चरम  रहा

मतदान में उत्साह का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है कि नये मतदाताओं के अलावा 80 -90 साल तक बुजुर्ग मतदाता-विकलांग मतदाता व्हील चेयर के जरिये लोकतंत्र की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बूथों पर जाकर मतदान किया। इस दौरान गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 वार्ड संख्या 27 में बोगस मतदान को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प-मारपीट, पत्थरबाजी की घटना हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा करनेवाले तत्वों को खदेड़कर माहौल को सामान्य किया. स्थानीय पंचायतों के चुनाव होने के कारण वोटरों में उत्साह का माहौल रहा.

झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के मतदाता सुदिव्य कुमार ने पत्नी के संग मतदान किया. इसके अलावा सभी मेयर प्रत्याशी, अध्यक्ष प्रत्याशी एवं वार्ड सदस्य प्रत्याशी जो इस चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं, उन सभी उम्मीदवारों ने अपने परिजनों के संग जाकर मतदान किया.

मेयर प्रत्याशी एवं वार्ड सदस्य प्रत्याशी से सीघा संर्पक होने के वजह से कारपोरेट घरानों के मतदाताओं ने भी इस बार खुलकर मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागिदारी सुनिश्चत की. शिक्षा, चिकित्सा, तकनीकी क्षेत्र समेत सोशल मीडिया क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी शहरी सरकार के लिए मतदान किया.

वार्ड 18 में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी की घटना हुई

इस बीच मतदान सम्पन्न होने के पश्चात वार्ड 18 में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमे दो लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार वार्ड संख्या 18 के आजाद नगर पहुंचे. मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली. घटनास्थल से खून के धब्बे भी मिले हैं. लिहाजा, डीसी और एसपी के निर्देश पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटनास्थल में कई स्थानों पर बड़ी संख्या में ईंट के टुकड़े भी पड़े मिले. इधर डीसी रामनिवास यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दो लोगों को गोली लगी है। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium