32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaघाघरा थाना क्षेत्र के पौडी सारण ग्राम के समक्ष एक दर्दनाक सड़क...

घाघरा थाना क्षेत्र के पौडी सारण ग्राम के समक्ष एक दर्दनाक सड़क हादसा में दो लोगों की घटना स्थल पर ही हु इस दर्दनाक मौत

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना क्षेत्र के पौड़ी सरना के समक्ष सड़क हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है की मृतकों में पौड़ी ग्राम निवासी लगभग 20 वर्षीय दीपक खेरवार एंव 19 वर्षीय अजीत उरांव है। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह व एएसआई गणेश दास अपने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर, उपस्थित लोगों से पूछताछ करते हुए, उक्त दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया , प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पौड़ी गांव के रहने वाले बताई जा रहे है। दोनों मृतक अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर आदर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और शादी के बाद दोनों मृतक युवक वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी क्रम में पौड़ी सरना गांव के समक्ष किसी अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई , और दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, घाघरा थाना पुलिस उक्त अज्ञात वाहन की खोज में जुटी हुई है, घटना काफी दर्दनाक था, फिर भी कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह पुलिस को नहीं मिला, उक्त घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार, परिजन, और उसके गांव के लोग घटनास्थल पहुंचे, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading