27.8 C
Ranchi
Monday, July 6, 2026
Advertisement
Home Blog Page 92

नीति आयोग अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड डुमरी के विकास कार्यों की उपायुक्त द्वारा गहन समीक्षा

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड डुमरी में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ADP (Aspirational District Programme) एवं ABP (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित प्रमुख संकेतकों के आधार पर विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों से अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त कर लक्ष्यों की प्राप्ति की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतकों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, समय पर ANC-1 एवं ANC-4 जांच तथा शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कम वजन वाले नवजात शिशुओं की पहचान एवं समुचित प्रबंधन, पूर्ण टीकाकरण, टीबी उन्मूलन अभियान तथा सिकल सेल एनीमिया की शत-प्रतिशत जांच एवं उपचार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, जलमीनार एवं विद्युत आपूर्ति जैसी आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु ठोस कदम उठाने को कहा गया। उपायुक्त ने सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर बल दिया। फाउंडेशनल लर्निंग को प्राथमिकता देते हुए शिक्षकों को नवाचारी शिक्षण पद्धतियाँ अपनाने एवं बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार हेतु सशक्त प्रयास करने के निर्देश दिए।

एलडीएम/बैंक प्रबंधन को बीसी (Banking Correspondent) के माध्यम से अधिकाधिक महिलाओं के बैंक खाते खोलने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिल सके। पशुपालन विभाग को पशुओं के नियमित टीकाकरण, पशु बीमा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं पशुपालकों को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने सभी विभागों को अपने-अपने विभागीय कार्यों की अद्यतन जानकारी MIS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने डाटा की गुणवत्ता, समयबद्ध अद्यतन एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि नीति आयोग को सटीक एवं समय पर सूचना उपलब्ध कराई जा सके।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि डुमरी प्रखंड को एक आदर्श आकांक्षी प्रखंड बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित, योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनानी होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक विभाग को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करनी होगी।
इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, जिला योजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, एलडीएम गुमला, जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

जिला पुनर्वास समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को जिला पुनर्वास समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में आत्मसमर्पित उग्रवादियों को पुनर्वास नीति के तहत प्रदान किए जाने वाले सभी लाभों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान आवास संबंधी स्थिति, बीमा सुविधा, अब तक अप्राप्त लाभों के वितरण तथा रोजगार उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने कुल 8 लाभार्थियों से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिए, ताकि समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पुनर्वास संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में मुख्य रूप से डीएसपी गुमला वीरेंद्र टोप्पो, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सुशील खाका, एलडीएम गुमला पवन कुमार, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्ध है और लाभार्थियों को सभी निर्धारित सुविधाएं सुनिश्चित कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

राम भक्तों के लिए

नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों का जायजा लेने जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया 8 मतदान केंद्रों का निरीक्षण

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने आज विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने राजकीय हरिजन मध्य विद्यालय, गुमला (बूथ संख्या 9/1 एवं 9/2), चलंत बूथ संख्या 10/1 एवं 10/2 (आजाद बस्ती, गुमला), माहेश्वरी भवन, लोहरदगा रोड (बूथ संख्या 11/1 एवं 11/2) तथा लूथरन मिडिल स्कूल, दुनदुरिया (बूथ संख्या 1/1 एवं 1/2) का दौरा किया। उपायुक्त द्वारा कुल 8 मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी (AMF) के अंतर्गत पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, रैंप, बैठने की समुचित व्यवस्था, छाया एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से चलंत बूथों में पेयजल, शौचालय एवं कालीन बिछाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने रिटर्निंग ऑफिसर सह DCLR गुमला राजीव कुमार को विधि-व्यवस्था की स्थिति पर विशेष सतर्कता बरतते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए सुगम, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस दौरान DCLR गुमला, प्रशासक नगर परिषद, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता एवं तत्परता सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

उपायुक्त ने की अपील: 23 फरवरी को आयोजित होने वाले नगर निकाय निर्वाचन के अवसर पर जिले के समस्त सम्मानित नागरिकों से आग्रह है कि वे प्रातः 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे के बीच अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुँचकर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
आपका एक-एक मत लोकतंत्र की मजबूती तथा अपने नगर के विकास की दिशा तय करता है। आइए, जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

राम भक्तों के लिए

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के लिए “Run for Vote” का आयोजन, शहरवासियों ने दिया सशक्त लोकतांत्रिक संदेश

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

23 फरवरी को सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना मत अवश्य दें, आपका वोट ही आपके शहर का भविष्य तय करेगा

गुमला : – गुमला नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अवसर पर मतदाता जागरूकता बढ़ाने हेतु शुक्रवार को प्रातः 07:00 बजे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत “Run for Vote” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर भवन, गुमला से हुआ तथा डी०एस०पी० रोड होते हुए पालकोट रोड मार्ग से पटेल चौक तक उत्साहपूर्ण रैली निकाली गई।

इस जागरूकता दौड़ में उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, DCLR राजीव कुमार, नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी गुमला सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों एवं शहरवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने “Vote for Jharkhand” का संदेश देते हुए पूरे शहरी क्षेत्र में मतदान के प्रति जागरूकता का आह्वान किया।

जिला प्रशासन की ओर से अपील की गई कि 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना मत अवश्य दें, आपका वोट ही आपके शहर का भविष्य तय करेगा। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक के एक-एक मत से होती है। अतः नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 में निर्भीक, निष्पक्ष एवं उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

राम भक्तों के लिए

मधुबन में मारंग बुरु जुग जाहेर बाहा बोंगा का भव्य आयोजन: मंत्री ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की

0

जाहेर बाहा बोंगा सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, प्रकृति संरक्षण और सामूहिक सद्भाव का संदेश देनेवाला पर्व: सुदिव्य कुमार 

गिरिडीह (कमल नयन)  : मधुबन पीरटांड़ में आयोजित मरांग बुरु जुग जाहेर बाहा बोंगा के पावन अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार,  विधायक घाटशिला, सोमेश चंद्र सोरेन, राज्य मंत्री फागु बेसरा और गिरिडीह उपायुक्त  रामनिवास यादव ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ सहभागिता की।
इस अवसर पर मंत्री ने पारंपरिक संथाली रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं आदिवासी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मरांग बुरु और जाहेर की आराधना संथाल समाज की प्राचीन परंपरा का अभिन्न अंग है। बाहा बोंगा पर्व प्रकृति, फूलों और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
इस अवसर पर गांव के जाहेर थान में विधि-विधान से पूजा संपन्न की गई तथा पारंपरिक वेशभूषा धारण कर संस्कृति के प्रति सम्मान प्रकट किया। मंत्री ने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से है। मरांग बुरु जुग जाहेर बाहा बोंगा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, प्रकृति संरक्षण और सामूहिक सद्भाव का संदेश देनेवाला पर्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ग्रामीण प्रकृति के संरक्षण व सामाजिक समरसता को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं : सोमेश चंद्र

विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे प्रकृति के संरक्षण और सामाजिक समरसता को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य-गान का भी आयोजन किया गया.
राज्य मंत्री फागु बेसरा ने मरांग बुरु से क्षेत्र की उन्नति और सुख-शांति की प्रार्थना की तथा एक-दूसरे को बाहा बोंगा की शुभकामनाएं दी। कहा कि मरांग बुरु और जाहेर आयोजन की पूजा संथाल आदिवासी समाज की आस्था का केंद्र है। बाहा बोंगा पर्व प्रकृति, नवजीवन और फूलों के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व मानव और प्रकृति के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है।
मौके पर मौजूद उपायुक्त, रामनिवास यादव ने सभी को मरांग बुरु जुग जाहेर बाहा बोंगा के पावन अवसर पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, पारंपरिक स्थलों के विकास तथा युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उपायुक्त ने कहा कि बाहा बोंगा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संगठित करने और सामूहिक चेतना को सशक्त बनाने का अवसर है।
राम भक्तों के लिए

गुमला में दर्दनाक हादसा: ऑटो पलटने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, 7 वर्षीय बच्ची गंभीर घायल

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला जिला के बसिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगड़ा गांव के बड़ा टोली मोड़ के पास स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 9 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 वर्षीय एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
मृत बच्ची की पहचान आकांक्षा कुमारी (लगभग 9 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपनी मां सुषमा देवी के साथ अपने मामा के घर गंगड़ा में रहती थी। घायल बच्ची का नाम अनु केरकेटा (7 वर्ष) है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
परिजनों के अनुसार, आकांक्षा प्रतिदिन की तरह अपनी मां के साथ मदर अमृत पब्लिक स्कूल, महाराजगंज जाने के लिए ऑटो से निकली थी। बड़ा टोली मोड़ के पास पहुंचते ही ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे आकांक्षा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने आकांक्षा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनु को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है।
हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि ऑटो में 8 से 10 बच्चे सवार थे। अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

राम भक्तों के लिए

गोमिया में ‘न्यू मधुबन लाइन होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ, पूर्व विधायक बबीता देवी ने किया उद्घाटन

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया अनुमंडल स्थित गायत्री मंदिर, लेपो के समीप न्यू मधुबन लाइन होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट का शुभारंभ पूर्व विधायक ने विधिवत फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान होटल संचालक मंजू देवी ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि यह होटल न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर खानपान और पारिवारिक माहौल की सुविधा उपलब्ध कराएगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। उन्होंने विशेष रूप से महिला उद्यमिता की सराहना करते हुए कहा कि एक महिला द्वारा होटल संचालन किया जाना समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है। इससे अन्य महिलाओं में भी आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है। अंत में उन्होंने होटल संचालक को सफलता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान दिनेश महतो, स्वाति सिन्हा, मंजू देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

लाइन टेलर सड़क किनारे पेड से टकराने के फलस्वरुप आग लग गया और आग की चपेट में आने के कारण ट्रेलर चालक की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला-छत्तीसगढ़ नेशनल हाईवे सडक पर बुधवार देर रात सिलम बायपास मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। बताया गया हैं कि रात्रि लगभग एक बजे अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोगों की नींद खुल गई । जब लोग अपने अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि उक्त ट्रेलर पेड़ से भिड़ा हुआ है और उसमें आग लगी हुई है। आग की लपटें तेजी से उठ रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के तुरंत बाद उक्त ट्रेलर के केबिन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया उक्त टेलर की केबिन के ड्राइवर सीट पर फंसे चालक की जलकर घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर में एक जेसीबी मशीन लोड हैं, टेलर के टक्कर के बाद चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और केबिन में ही फंस गया, स्थानीय लोगों ने उक्त भयावा दृश्य देखने के बाद तुरंत मुक्त घटना की सूचना गुमला सदर थाना को दी। सूचना मिलते ही गुमला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। इसके बाद ट्रेलर के केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक
चालक की अबतक नहीं हो सकी है, बाद में पुलिस ने उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सुधार अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस के मोर्चरी, शीतग्रह में रखवाकर पुलिस मृत चालक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है ताकि मृतक चालक के परिजनों को उक्त घटना की सूचना दी जा सके। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है की लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चालक को झपकी आ गई होगी, जिसके कारण ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

राम भक्तों के लिए

नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु पोलिंग पार्टी का तृतीय प्रशिक्षण संपन्न, उपायुक्त ने तैयारियों की गहन समीक्षा की

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिले में पोलिंग पार्टी (Presiding Officer, P1, P2 एवं P3) का तृतीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न स्थलों पर आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत सूचना भवन सभागार एवं प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वयं उपस्थित होकर व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा की।
प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर उपस्थित कर्मियों से प्रश्न पूछे तथा उनकी तैयारी का आकलन किया। उन्होंने मतपत्र के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया, मतपत्र वितरण, गोपनीयता बनाए रखने की व्यवस्था, मतपेटी सीलिंग की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों के संधारण, मतदान प्रारंभ एवं समाप्ति की विधि तथा विशेष परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली वैधानिक प्रक्रिया पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मतदान से जुड़े सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान कर्मी अपने दायित्वों को भली-भांति समझें तथा मतदान दिवस से पूर्व सभी प्रक्रियाओं का पुनरावलोकन कर लें। आवश्यक चेकलिस्ट तैयार रखने एवं प्रत्येक चरण को सावधानीपूर्वक संपादित करने पर विशेष बल दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि नगर निकाय चुनाव पूर्णतः सुरक्षित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने दायित्वों के प्रति सजग एवं प्रतिबद्ध रहें। उन्होंने प्रेजाइडिंग ऑफिसर, P1, P2 एवं P3 सहित सभी कर्मियों पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी अपने अनुभव एवं प्रशिक्षण के आधार पर मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे।
उन्होंने सभी का मनोबल बढ़ाते हुए निर्वाचन दायित्व को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए पूरी गंभीरता, धैर्य एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम सहित अन्य वरीय पदाधिकारी, प्रशिक्षकगण, प्रेजाइडिंग ऑफिसर, P1, P2, P3 एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

 गिरिडीह नगर निगम चुनाव की सरगर्मी बढी, पार्टी मिलन समारोह में सुदिव्य कुमार ने भाजपा पर किए तीखे प्रहार, कहा- जनता को मालूूम है…समाज को बांटने की सियासत कौन करता है…?

0
गिरिडीह (कमलनयन)  :  आगामी 23 फरवरी को होनेवाले गिरिडीह नगर निगम चुनावो के धुँआधार चुनाव प्रचार, सियासी नेताओं के आरोप-प्रत्यारोपों के बीच गुरुवार को माथाडीह मैदान में राज्य में सतारूढ़ झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने भाजपा नेताओं के हालिया आरोपों-प्रत्यारोपों का अपने चिर परिचित अंदाज में जबाब दिया। मौका पार्टी के मिलन समारोह का था।
समारोह में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए मंत्री भाई सुदिव्य ने बगैर किसी का नाम लिए भाजपा पर तीखे प्रहार किये। उन्होंने कहा कि बांटने और बंटवारे की सियासत में माहिर पार्टी के लोग आज हम पर समाज को बांटने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि शुरुआत वहीं से हुई जाति और धर्म के नाम पर समाज को कौन बांटता रहा है। जागरूक जनता को बताने की जरूरत नहीं है।

मंत्री ने मतदाताओं से मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा को समर्थन देेेने की अपील की

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले धर्म के नाम पर समाज को बांटा गया और अब जाति के आधार पर विभाजन की राजनीति हो रही है। गिरिडीह नगर निगम चुनाव को लेकर कहा कि गरीब दलित के बजाय अमीर दलित को समर्थन देना इस बात का प्रमाण है कि राजनीति में सामाजिक न्याय नहीं, बल्कि वर्गीय समीकरण देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर देश को पहले से ही बहुत नुकसान हुआ है।
मंत्री ने नगर निगम के मतदाताओं से अनुरोध किया मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा को समर्थन देकर गिरिडीह के समावेशी विकास के लिए एकजुट होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर मतदान करें।
कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने मेयर पद के लिए प्रमिला मेहरा को समर्थन दिया है. बहन प्रमिला मेहरा गिरिडीह की बेटी और बहू है। लम्बे समय से वे उनका सामाजिक-राजनीतिक जीवन में सक्रिय जुड़ाव रहा है। मौके पर मौजूद मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने अपने संबोधन में नगरवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि इस बार सम्मानित मतदाता बंधु चुनाव के दिन अपना सोच-समझकर फैसला लें। आप गिरिडीह की तस्वीर बदलना चाहते हैं, तो मुझे अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर तस्वीर बदलने में महती भूमिका का निर्वहन करें।

शहर का समावेशी विकास मेरी प्राथमिकता : प्रमिला मेहरा

मंत्री ने कहा कि उन्हें जनता का समर्थन मिला, तो शहर के बुनियादी मुद्दों-पेयजल, सफाई, सड़क और प्रकाश व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम के दौरान एक और राजनीतिक संदेश गया, जब नागेश्वर दास ने भाजपा छोड़कर अपने समर्थकों के साथ पुनः झामुमो का दामन थाम कर भाई सुदिव्य कुमार पर विश्वास व्यक्त किया। मंच से ही नागेश्वर दास ने प्रमिला बहन को समर्थन की घोषणा की। सभा को झामुमो जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राकी सिंह, विकास सिन्हा, रामजी यादव, सुनील पासवान, मंगल सिंह, प्रवीण राय, महबूब आलम तूफान, मो. इम्तियाज, अजीत कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिंह, राहुल कुमार उर्फ मोनू सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। झामुमो के मिलन कार्यक्रम ने साफ संकेत दिया  कि इस बार होनेवाले गिरिडीह नगर निगम चुनाव केवल शहरी मुद्दों तक सीमित नहीं है। जाति, धर्म और सामाजिक समीकरणों की बहस के बीच तीखी चुनावी लड़ाई है।
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium