23.3 C
Ranchi
Monday, July 6, 2026
Advertisement
Home Blog Page 95

गुमला-रांची मार्ग पर DTO का चला चाबुक: नागफेनी में सघन जांच, ₹1.82 लाख का जुर्माना, ‘फटफटिया’ साइलेंसर और ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला – रांची नेशनल हाईवे 23 पर , जिला में सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने अब आर-पार के मूड में कार्रवाई शुरू कर दी है, उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आज सोमवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल ने गुमला – रांची मुख्य मार्ग पर स्थित नागफेनी ग्राम के समक्ष एक व्यापक वाहन जाँच अभियान चलाया गया।
उक्त सघन अभियान में कुल *₹1,82,000 (एक लाख बयासी* *हजार रुपये)* का भारी-भरकम जुर्माना वसूला गया, जिसमे नियम तोड़ने वाले चालकों में हड़कंप मचा दिया।

*’फटफटिया’ बाइकर्स पर गिरी गाज: साइलेंसर निकलवाकर ,,,,, वसूला जुर्माना*

आज की जाँच का सबसे प्रमुख आकर्षण उन मनचले बाइक चालकों पर कार्रवाई हुई , जिन्होंने अपनी *मोटरसाइकिलों के साइलेंसर को मॉडिफाई करवा रखा था।*
*कानफोड़ू आवाज पर रोक: ऐसी बाइक्स जो ‘फट-फट’ की तेज आवाज या कानफोड़ू ध्वनि प्रदूषण (Blast sound) कर रही थीं, उन्हें तुरंत रोका गया।*

*और ऑन- द – स्पॉट एक्शन: DTO ने न केवल इन बाइकों पर जुर्माना लगाया, बल्कि मौके पर ही मैकेनिक को बुलाकर या खुद टीम की मदद से उन मॉडिफाइड साइलेंसरों को गाड़ी से निकलवा दिया।*

*अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कंपनी फिटेड साइलेंसर के साथ छेड़छाड़ कर ध्वनि प्रदूषण फैलाना और दहशत का माहौल बनाना अब गुमला जिले की सड़कों पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।*

*ओवरलोडिंग पर कड़ा प्रहार*
जांच अभियान के दायरे में बड़ी *गाड़ियां और मालवाहक वाहन भी रहे।*
*क्षमता से अधिक माल लोड* *(Overloading) करके चलने वाले हाईवा और ट्रकों पर भारी जुर्माना लगाया गया।*

*DTO ने चालकों को सख्त चेतावनी दी कि ओवरलोडिंग से न केवल सड़कें टूटती हैं, बल्कि यह बड़ी दुर्घटनाओं का मुख्य कारण भी है।*

*हेलमेट और दस्तावेजों की अनिवार्यता*

*अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों की भी बारीकी से जाँच की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई* करते हुए डीटीओ ने कहा, “जिले में हर दिन सड़क हादसों में होने वाली मौतों का मुख्य कारण सुरक्षा मानकों, विशेषकर हेलमेट का उपयोग न करना है। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं, इसलिए सख्ती जरूरी है।”
*इसके अलावा, वाहनों के दस्तावेजों (लाइसेंस, परमिट, बीमा, फिटनेस) की भी जाँच की गई। नंबर प्लेट छुपाकर चलने वाले और एक्स्ट्रा LED लाइट लगाने वाले वाहन भी रडार पर रहे।*

*आज की जाँच में बिना हेलमेट के दोपहिया चालकों और बिना सीट बेल्ट (Seat Belt) के चार पहिया वाहन चालकों पर समान रूप से सख्ती बरती गई।*

*DTO का संदेश: “दुर्घटना और बाद की परेशानी, दोनों से बचें”*
*जिला परिवहन पदाधिकारी ने जाँच के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया:*

“जाँच अभियान का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं है। हेलमेट और सीट बेल्ट आपको दुर्घटना में जान जाने से बचाते हैं, जबकि आपके पास मौजूद पर्याप्त दस्तावेज (बीमा, परमिट आदि) दुर्घटना के बाद होने वाली कानूनी और आर्थिक परेशानियों से आपके परिवार को बचाते हैं।”

राम भक्तों के लिए

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गुमला में एक दिवसीय ‘कबाड़ से जुगाड़’ कार्यक्रम का आयोजन

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गुमला में एक दिवसीय ‘कबाड़ से जुगाड़ (Best out of Waste)’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालक एवं बालिका), कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, गुमला तथा राजेंद्र मध्य विद्यालय, गुमला के कक्षा 6, 7 एवं 8 के लगभग 80 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुपयोगी वस्तुओं से अत्यंत आकर्षक एवं रचनात्मक सामग्री तैयार कर अपनी नवाचार क्षमता का परिचय दिया। सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
निर्णायक मंडली में डायट के सभी संकाय सदस्य शामिल रहे। मंच संचालन डायट संकाय सदस्य सर्वश्री कुमार सुन्दरम भारद्वाज, सिकन्दर नाथ प्रजापति एवं इन्द्रदेव उरांव द्वारा किया गया। चयनित विद्यालयों के विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डायट की प्राचार्य प्रियाश्री भगत, डॉ. रंजना सिंह, सतीश कुमार पांडेय एवं घनश्याम महतो सहित सभी गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

सुदूरवर्ती पाट गांवों तक पहुंची स्वास्थ्य सुविधा, गांव में ही हुआ इलाज

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा सुदूरवर्ती पाट क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में माह में एक दिन एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा पाट क्षेत्रों का भ्रमण कर गांवों में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन गांवों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है, जहां से निकटतम स्वास्थ्य केंद्र की दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को उपचार में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सीधे गांव में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है तथा आवश्यक परामर्श, उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
गांवों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों के दौरान बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच की गई। साथ ही सामान्य बीमारियों का प्राथमिक उपचार करते हुए जरूरतमंद मरीजों को दवाएं भी प्रदान की गईं।
आज निर्धारित कैलेंडर के अनुसार बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत केचकी, कठोपानी एवं गोरपहाड़, चैनपुर प्रखंड अंतर्गत लिगिरपाठ एवं भड़ियापाड़, घाघरा प्रखंड अंतर्गत बरांग पाट, भेलवाडीह एवं तिलमखैर तथा डुमरी प्रखंड अंतर्गत गुरुन्दकोन गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई।
ग्रामीणों ने गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा मिलने पर संतोष व्यक्त किया। जिला प्रशासन द्वारा पाट क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, समयबद्ध एवं मानवीय बनाने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है।।

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में 16 फरवरी, 2026 को सड़क सुरक्षा को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया गया

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार मोटरयान निरीक्षक (MVI) रॉबिन अजय सिंह एवं प्रदीप कुमार तिर्की* के द्वारा रायडीह में यह अभियान चलाया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाना था। अभियान के दौरान पकड़े गए वाहनों से 1,10,000 (एक लाख दस हजार का जुर्माना वसूला गया।

अभियान का लक्ष्य और दायरा
इस अभियान का प्राथमिक लक्ष्य उन चालकों पर लगाम कसना था, जो लगातार यातायात नियमों को तोड़ रहे थे, जिससे दुर्घटनाएं हो रही थीं। इस जाँच अभियान का मुख्य फोकस कई उल्लंघनों पर था:

दोपहिया वाहनों से संबंधित उल्लंघन: बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना और ‘ट्रिपल राइडिंग’ (एक बाइक पर तीन लोगों का सवार होना)।

अमान्य कागज़ात: वाहन के ज़रूरी दस्तावेज़ जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट और रोड टैक्स के बिना गाड़ी चलाना।

मालवाहकों में ओवरलोडिंग: टेंपो और पिकअप वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सामान लादकर सड़क को जोखिम में डालना।

अनाधिकृत हॉर्न: प्रेशर हॉर्न और मल्टी-टोन हॉर्न का उपयोग करना, जो ध्वनि प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है।

कड़ी कार्रवाई और जन जागरूकता
अभियान के दौरान, नियम तोड़ने वाले लोगों को पकड़ा गया। उन पर सिर्फ जुर्माना ही नहीं लगाया गया, बल्कि उन्हें यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। मोटरयान निरीक्षक ने व्यक्तिगत रूप से चालकों को लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में समझाया और उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

राम भक्तों के लिए

आदि फूल सुपोषित अभियान के तहत अति गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान, निगरानी एवं उपचार की प्रक्रिया सतत जारी

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के पहल से जिला प्रशासन द्वारा बच्चों को कुपोषण से मुक्त कर स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आदि फूल सुपोषित अभियान के अंतर्गत जिले में चिन्हित 295 अति गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों के घर-घर जाकर नियमित निगरानी की जा रही है।
जिला पोषण नियंत्रण इकाई द्वारा इन बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण स्तर, वृद्धि, आहार, देखभाल एवं चिकित्सकीय आवश्यकताओं पर लगातार नज़र रखी जा रही है। आवश्यकता अनुसार बच्चों को पोषण परामर्श, उपचारात्मक सहायता, पोषण कीट का वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने एवं समय-समय पर फॉलोअप सुनिश्चित करने की कार्यवाही की जा रही है, ताकि कुपोषण की स्थिति से बच्चों को सुरक्षित रूप से बाहर लाया जा सके।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा कुपोषण के कारण अपने शारीरिक एवं मानसिक विकास से वंचित न रहे। इस अभियान के माध्यम से विशेषकर जनजातीय एवं संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों पर फोकस करते हुए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। आदि फूल सुपोषित अभियान के तहत यह कार्य निरंतर जारी है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ संचालित किया जाएगा।

जिले के नागरिकों/ स्वयं सहायता समूहों/ कार्यकर्ताओं से अपील है कि यदि आपके आसपास कोई ऐसा अति गंभीर कुपोषित बच्चा है, जिसकी जानकारी अभी तक प्रशासन के संज्ञान में नहीं आई है, तो उसकी सूचना जिला समाज कल्याण विभाग, महिला पर्यवेक्षिकाओं अथवा सीडीपीओ या उपायुक्त, गुमला से भी सीधे संपर्क कर उनके आधिकारिक नंबर पर सूचना दें, इस पर त्वरित कारवाई की जाएगी। आपकी एक जागरूक पहल किसी मासूम बच्चे के जीवन को नई दिशा देने में सहायक हो सकती है।
स्वस्थ बचपन से ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

राम भक्तों के लिए

गोमिया प्रखण्ड में Revamped RGSA के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया।
Revamped Rashtriya Gram Swaraj Abhiyan (RGSA) के अंतर्गत मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों का प्रखण्ड स्तरीय चार दिवसीय प्रशिक्षण (बैच–3) सोमवार से प्रखण्ड सभागार, गोमिया में प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 16 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित प्रखंड विकासपदाधिकारमें महादेव कुमार महतो व पंचायत के जनप्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से किया तत्पश्चात प्रशिक्षण कार्यक्रम2 पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को पंचायती राज व्यवस्था, प्रशासनिक दायित्व, वित्तीय प्रबंधन, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना है, ताकि ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
प्रशिक्षण सत्रों का संचालन प्रकाश चन्द्र झा (मास्टर ट्रेनर) एवं सुनीता देवी (रिसोर्स पर्सन) द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान पंचायतों की भूमिका, योजनाओं की तैयारी, क्रियान्वयन एवं निगरानी, जनभागीदारी, रिकॉर्ड संधारण तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी जा रही है।
प्रशिक्षण में शामिल पंचायतें
बाँध, टीकाहारा, तुलबुल, कण्डेर, साडम पूर्वी, महुआटाड, होशिर पूर्वी, हेशिर पश्चिमी, ललपनियां, कुंदा, बारीडारी एवं बड़की पुन्नू पंचायत के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी प्रशिक्षण में शामिल हैं।
प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को व्यवहारिक एवं उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे पंचायत स्तर पर सुशासन को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण विकास कार्यों में गति आएगी। स्थानीय स्तर पर इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से पंचायतों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंच

राम भक्तों के लिए

गोमिया में विकास और खेल प्रोत्साहन का संगम मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो जी ने किया पुल, कब्रिस्तान घेराबंदी का शिलान्यास और खेल सामग्री का वितरण

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया | सोमवार को मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद महतो ने गोमिया प्रखंड में विकास और खेल प्रोत्साहन से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।
प्रथम कार्यक्रम के तहत मंत्री जी ने गोमिया प्रखंड शास्त्रीनगर में शास्त्रीनगर एवं तुइयो के बीच खीराबेड़ा नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत चुट्टे शास्त्रीनगर में कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण कार्य का विधिवत शुभ शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
अपने संबोधन में मंत्री जी ने कहा कि ये दोनों निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उच्चस्तरीय पुल के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और बरसात के दिनों में लोगों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास को गति देना सरकार की प्राथमिकता है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इसी क्रम में माननीय मंत्री जी ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, तेनुघाट में आयोजित खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में भी सहभागिता की। विद्यालय परिवार द्वारा मंत्री जी का अंगवस्त्र, स्मृतिचिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से 25 विद्यार्थियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया गया। अपने प्रेरक संबोधन में मंत्री जी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मंत्री जी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप में से ही भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी, अधिकारी और राष्ट्रनिर्माता निकलेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
दोनों कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विद्यालय परिवार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में महाशिवरात्रि त्योहार पर गुमला जिला के समस्त मंदिरों और शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़, भक्तो ने किया जलाभिषेक

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में महाशिवरात्रि के पावन त्योहार पर जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त मंदिरों और शिवालयों में शिव भक्तों का श्रद्धा और अद्भुत उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रातः होते ही नदी, तालाब और सरोवरों में अस्नान करने के बाद, विभिन्न शिव मंदिरों और शिवालयों में शिव भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। शिव भक्तों और श्रद्धालुओं ने श्री श्री 108 श्री, देवों के देव महादेव, भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर शिवभक्तोंश ने सुख- शांति और समृद्धि की कामना की।
जिला मुख्यालय के विभिन्न मंदिरों और शिवालयों सहित गोपाल मंदिर, लोहरदगा रोड नौनियार मंदिर, पालकोट रोड, बुढ़वा महादेव मंदिर , करमटोली गुमला, पंचमुखी मंदिर, विंध्याचल नगर गुमला, रानी सती मंदिर, हर के सहारे श्रीश्याम मंदिर डीएसपी रोड गुमला, सहित विभिन्न मंदिरों और शिवालयों में लगातार पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। वहीं, टांगीनाथ धाम, गुमला सदर प्रखंड स्थित अंजन ग्राम में राम भक्त हनुमान की जन्मस्थली अंजन धाम, घाघरा प्रखंड स्थित देवकी धाम शिव मंदिर देवकी ग्राम, सहित विभिन्न मंदिर और शिवालयों में भी भारी संख्या में भक्त पहुंचे।
मंदिर परिसर शिव भजनों से हर हर महादेव, हर हर गंगे, ओम नमः शिवाय आदि नारों से गंजे मन होता रहा गुमला जिला और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा, इस अवसर पर मुक्तिधाम गुमला पगु नदी पालकोट रोड से और पांच मुखी मंदिर विंध्याचल नगर से श्री श्री 108 श्री देवों के देव महादेव, ( माता पार्वती ) की भव्य और आकर्षक बरात निकल गई जिसमें बारातियों के रूप में भूत पिच्चास की की टोलियां आकर्षण का केंद्र रहा, इस अवसर पर जिला प्रशासन के गुमला उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस प्रशासन के गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां के निर्देश पर समस्त गुमला जिला में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

राम भक्तों के लिए

गोमिया के सीसीएल स्वांग कोल वाशरी में आग, बी-6 कन्वेयर बेल्ट जलकर राख

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया | रविवार दोपहर करीब डेढ़ से 2:00 बजे के बीच गोमिया प्रखंड अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की स्वांग कोल वाशरी में अचानक आग लग गई। आग प्लांट के डीसेलिंग ओवर साइज बिल्डिंग में लगे बी-6 कन्वेयर बेल्ट में भड़क उठी।
परियोजना पदाधिकारी बैकुंठ मोहन ने बताया कि घटना के समय कन्वेयर बेल्ट पर मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। चूंकि यह समय श्रमिकों के शिफ्ट चेंज का था, इसलिए प्रारंभिक क्षणों में आग पर तुरंत नजर नहीं पड़ सकी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फॉग मशीन और दमकल विभाग की टीम पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक बी-6 कन्वेयर बेल्ट पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल क्षति की सटीक राशि बताना संभव नहीं है। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।
प्रबंधन द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा

राम भक्तों के लिए

ब सख्त अपील: अफवाहों से रहें दूर, हिंसा कानूनन अपराध

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया__बच्चा चोरी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार मेहता ने आम जनता से शांति, संयम और समझदारी बनाए रखने की अपील की है।
थाना प्रभारी ने संदेश जारी करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सत्यापित सूचना पर ही भरोसा करें। यदि किसी स्थान पर कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति नजर आता है तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि खुद कानून हाथ में लेना, भीड़ बनाकर किसी व्यक्ति के साथ मारपीट करना या उसे बंधक बनाना गंभीर अपराध है, जिस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। केवल शक के आधार पर किसी अनजान व्यक्ति पर हमला करना भी कानूनन दंडनीय अपराध है।
थाना प्रभारी रवि कुमार मेहता ने सोशल मीडिया को लेकर भी चेतावनी देते हुए कहा कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह का संदेश, फोटो या वीडियो वायरल करना कानून का उल्लंघन है। इससे समाज में भय, अशांति और अराजकता फैलती है।
पुलिस प्रशासन की अपील:
अफवाहों पर ध्यान न दें, सत्यापित सूचना पर ही विश्वास करें
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112 या थाना को दें
सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी साझा न करें
कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें
अंत में थाना प्रभारी ने कहा कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि यह अपराध है। आमजन की सजगता और सहयोग से ही समाज में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium