20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया में विकास और खेल प्रोत्साहन का संगम मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो...

गोमिया में विकास और खेल प्रोत्साहन का संगम मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो जी ने किया पुल, कब्रिस्तान घेराबंदी का शिलान्यास और खेल सामग्री का वितरण

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया | सोमवार को मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद महतो ने गोमिया प्रखंड में विकास और खेल प्रोत्साहन से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।
प्रथम कार्यक्रम के तहत मंत्री जी ने गोमिया प्रखंड शास्त्रीनगर में शास्त्रीनगर एवं तुइयो के बीच खीराबेड़ा नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत चुट्टे शास्त्रीनगर में कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण कार्य का विधिवत शुभ शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
अपने संबोधन में मंत्री जी ने कहा कि ये दोनों निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उच्चस्तरीय पुल के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और बरसात के दिनों में लोगों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास को गति देना सरकार की प्राथमिकता है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इसी क्रम में माननीय मंत्री जी ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, तेनुघाट में आयोजित खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में भी सहभागिता की। विद्यालय परिवार द्वारा मंत्री जी का अंगवस्त्र, स्मृतिचिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से 25 विद्यार्थियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया गया। अपने प्रेरक संबोधन में मंत्री जी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मंत्री जी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप में से ही भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी, अधिकारी और राष्ट्रनिर्माता निकलेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
दोनों कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विद्यालय परिवार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading