32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसुदूरवर्ती पाट गांवों तक पहुंची स्वास्थ्य सुविधा, गांव में ही हुआ इलाज

सुदूरवर्ती पाट गांवों तक पहुंची स्वास्थ्य सुविधा, गांव में ही हुआ इलाज

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा सुदूरवर्ती पाट क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में माह में एक दिन एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा पाट क्षेत्रों का भ्रमण कर गांवों में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन गांवों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है, जहां से निकटतम स्वास्थ्य केंद्र की दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को उपचार में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सीधे गांव में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है तथा आवश्यक परामर्श, उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
गांवों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों के दौरान बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच की गई। साथ ही सामान्य बीमारियों का प्राथमिक उपचार करते हुए जरूरतमंद मरीजों को दवाएं भी प्रदान की गईं।
आज निर्धारित कैलेंडर के अनुसार बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत केचकी, कठोपानी एवं गोरपहाड़, चैनपुर प्रखंड अंतर्गत लिगिरपाठ एवं भड़ियापाड़, घाघरा प्रखंड अंतर्गत बरांग पाट, भेलवाडीह एवं तिलमखैर तथा डुमरी प्रखंड अंतर्गत गुरुन्दकोन गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई।
ग्रामीणों ने गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा मिलने पर संतोष व्यक्त किया। जिला प्रशासन द्वारा पाट क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, समयबद्ध एवं मानवीय बनाने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है।।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading