23.3 C
Ranchi
Monday, July 6, 2026
Advertisement
Home Blog Page 96

तेनुघाट जेल में जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया___रविवार को तेनुघाट जेल परिसर में जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बंदियों को बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) सहित कानूनी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला द्वारा बंदियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देकर की गई।
शिविर की अगुवाई करते हुए दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला ने बंदियों को बताया कि किसी मामले का निष्पादन किस प्रकार किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुकदमा थाना या न्यायालय में किस तरह दर्ज होता है, उसके बाद जांच, सुनवाई और निर्णय तक की पूरी प्रक्रिया क्या होती है। उन्होंने बंदियों से अपील की कि वे कानूनी जानकारी को समझें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।
इस अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल, तेनुघाट के चिकित्सक डॉ. शंभू कुमार ने बंदियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर बल दिया। वहीं पैनल अधिवक्ता प्रशांत पाल ने बताया कि जब भी पैनल अधिवक्ता या पीएलवी (पैरालीगल वॉलंटियर) जेल में आते हैं, तो बंदी उनसे अपने न्यायालय में चल रहे मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जेल प्रशासन बंदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंच संचालन एवं स्वागत भाषण करते हुए अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने कहा कि कई बार लोग आवेश या आपसी विवाद में आकर अपराध कर बैठते हैं। ऐसे में संयम बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बंदियों से आग्रह किया कि रिहाई के बाद स्वयं भी अपराध से दूर रहें और समाज में दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जेलर नीरज कुमार ने बताया कि प्रतिमाह जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर के साथ-साथ मेडिकल कैंप भी आयोजित किया जाता है, ताकि सभी बंदियों को नियमित स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर विजय कुमार, मदन प्रजापति सहित जेल के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

मदरसा गुलशन मख़दूम सिमनाँ, इदारा अहले सुन्नत जामे मस्जिद आई ई एल गोमिया में शैक्षिक जागरूकता सम्मेलन आयोजित

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया__मदरसा गुलशन मख़दूम सिमनाँ, इदारा अहले सुन्नत जामे मस्जिद आई ई एल गोमिया में शैक्षिक जागरूकता सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता हज़रत मुफ़्ती काशिफ़ रज़ा मरकज़ी ने की, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में हज़रत मौलाना कौसर रज़ा मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनारस से तशरीफ़ लाए हज़रत मौलाना महबूब अहमद क़ादरी साहब थे। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों से कई उलेमा और शायर भी शामिल हुए और महफ़िल की शोभा बढ़ाई।
ख़ास तौर पर इस महफ़िल में उन बच्चों को सनद (प्रमाण पत्र) से नवाज़ा गया, जिन्होंने अल्लाह की मुक़द्दस किताब क़ुरआन पाक का नाज़िरा मुकम्मल किया। साथ ही इन बच्चों को इनाम और अन्य उपहार भी दिए गए।मदरसे में आयोजित परीक्षा में 70 से 80 बच्चों ने हिस्सा जिस मे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी इनाम से सम्मानित किया गया, और सभी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।
इस सम्मेलन के अवसर पर विशेष रूप से मुबारकबाद के पात्र हैं मस्जिद मोहल्ला के सम्मानित लोग और आई ई एल व क़सवा गढ़ के सम्मानित नागरिक, जिन्होंने दिल खोलकर इस सम्मेलन में हर तरह से सहयोग किया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इदारा अहले सुन्नत जामे मस्जिद आई ई एल सरपरसत हाजी अब्दुल कादिर भाटी, मोहम्मद गुलाब हसैन, मोहम्मद सलीमुद्दीन, मोहम्मद गुलाम रसूल, इडारे अहले सुन्नत जमा मस्जिद के सभी सदस्य सहित गोमिया के गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

राम भक्तों के लिए

फाइलेरिया उन्मूलन हेतु MDA अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से संचालित मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) अभियान के तहत आज दिनांक 15 फरवरी 2026 को मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कुछ स्थानों पर दवा सेवन को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने के दृष्टिगत एमडीएम समन्वयक शर्मिला शर्मा (VBD सलाहकार) द्वारा अंजुमन सदर के साथ बैठक कर व्यापक जन-जागरूकता एवं सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यह तय किया गया कि रमजान माह के आरंभ से पूर्व हुसैन नगर एवं गौस नगर में विशेष बूथ स्थापित कर मुस्लिम समुदाय के नागरिकों को फाइलेरिया से मुक्ति हेतु दवा खिलाई जाएगी। इसी क्रम में आज अंजुमन सदर द्वारा स्वयं दवा का सेवन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिससे समुदाय में सकारात्मक संदेश गया। आज मुस्लिम समुदाय के 160 से अधिक नागरिकों ने दवा का सेवन किया।
कार्यक्रम के दौरान हुसैन नगर की दो सहियाओं की सक्रिय सहभागिता रही। एमडीएम समन्वयक शर्मिला शर्मा द्वारा उपस्थित नागरिकों को फाइलेरिया के कारण, बचाव एवं दवा सेवन की आवश्यकता के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया।
ज्ञात हो कि MDA कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी चिन्हित बूथों-जिनमें विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र शामिल हैं-पर फाइलेरिया से बचाव हेतु दो प्रकार की दवाएं डाइएथाइलकार्बामाजीन (DEC) एवं एल्बेंडाजोल (Albendazole) खिलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त डोर-टू-डोर कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मी प्रत्येक घर जाकर पात्र लाभार्थियों को दवा खिलाएंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति इस अभियान से वंचित न रह जाए।
उल्लेखनीय है कि गुमला जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक फाइलेरिया उन्मूलन हेतु MDA अभियान संचालित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन समस्त जिला वासियों से अपील करता है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है, जिससे बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय निर्धारित दवाओं का सेवन है। अतः सभी पात्र नागरिक दवा का सेवन कर स्वयं एवं समाज को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग करें।

राम भक्तों के लिए

चार कंधों पर जिंदगी और मौत – के बाद 10 किमी दूर सड़कहीन लालमाटी तक जाने की जंग की दर्द और दर्दनाक कहानी

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – किराये के शरीर पर जीवन किसी की निजी वसीयत नहीं जिस पर कोई अपना अधिकार जमा,,,,, मौत तो आनी जानी है, फिर चार कंधों पर जिंदगी की जंग, चार कंधों पर अंतिम विदाई की शव यात्रा और उसपर 10 किलोमीटर दूर लालमाटी गांव आज भी सड़क से वंचित हैँ और अपनी कहानी अपनी जुबानी बोलता आ रहा है , फलस्वरूप अस्पताल पहुंचने से पहले और दम तोड़ने के बाद, उक्त शव को भी खाट पर लाना और ले जाना पड़ाता हैं यह कहानी है
झारखंड के गुमला जिला स्थित रायडीह प्रखंड क्षेत्र के लालमाटी गांव की, जहाँ आज भी सड़क नहीं है, प्रखंड मुख्य मार्ग से करीब 10 किलोमीटर दूर बसे उक्त गांव तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को पगडंडियों, पहाड़ी और उबड़-खाबड़ रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। आजादी के कितने सालों बाद भी यहां एंबुलेंस और वाहन का आना दुर्लभ है , और एक मात्र और मंत्र एक सहारा है, अपने शरीर के कंधे ही हैं,
शनिवार को 48 वर्षीय भीमसाई मुंडा की दर्दनाक कहानी ने इस हकीकत को एक बार फिर उजागर कर दिया। तबीयत बिगड़ने पर गांव के चार ग्रामीणों ने उन्हें खाट पर लिटाया और कंधे पर उठाकर करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। वहां से उन्हें गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज मिलने में देरी हुई। लगातार हालत बिगड़ती गई और अंततः सदर अस्पताल गुमला में ही उसकी मौत हो गयी, परिवार – परिजनों की
दर्द यहीं खत्म नहीं हुई, उसके मौत के बाद भी उन्हें सम्मानजनक तरीके से घर नहीं पहुंचाया जा सका, एंबुलेंस उक्त शव को रायडीह प्रखंड मुख्य मार्ग तक ही लाया जा सका , क्योंकि उक्त गांव तक सड़क नहीं होने के कारण एम्बुलेंस आगे नहीं बढ़ सका और वापस लौट गया। इसके बाद एक बार फिर चार कंधों ने जिम्मेदारी संभाली और खाट पर उक्त शव को रखकर ग्रामीणों ने पथरीले, पहाड़ी और कठिन रास्तों से 10 किलोमीटर पैदल चलकर उसे उसके गांव तक पहुंचाया।
ग्रामीणों का कहना है कि लालमाटी गांव में आज भी एंबुलेंस का मतलब कंधे हैं, चाहे कोई गंभीर रूप से बीमार हो या किसी की मौत हो जाए, अस्पताल तक पहुंचाने और वापस लाने का एकमात्र साधन खाट और कंधा का एम्बुलेंस ही है।
करीब 150 की आबादी वाले इस गांव में अधिकतर आदिवासी परिवार रहते हैं, और आदिवासी सरकार के रहते , भी प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, कई बार गर्भवती महिलाओं को भी बहंगी के सहारे अस्पताल ले जाना पड़ता है, जिससे उनकी और शिशु की जान पर खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब सरकार गांव-गांव सड़क और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का दावा करती है, तो रायडीह प्रखंड के लालमाटी गांव तक सड़क आखिर कब तक पहुंचेगी,,,,,?????
मृतक की जिंदगी और मौत का यह सफर केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि उक्त समस्त लोगों के व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है, जहां आज भी 10 किलोमीटर की दूरी चार कंधों पर तय करनी पड़ती है, यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और सरकारी दावों की वास्तविकता को उजागर करती है और कई प्रश्न चिन्ह खड़े करते हैं ????? देखना है यह जनता की आवाज कब तक सरकार तक पहुंचती है, जय झारखंड l

राम भक्तों के लिए

महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात का आयोजन, श्रद्धा–भक्ति और संस्कृति का अनुपम दृश्य

0

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया | महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन युवा शक्ति मंच के तत्वावधान में भव्य शिव बारात का आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। शिव बारात का शुभारंभ संध्या 5 बजे गवर्नमेंट कॉलोनी काली मंदिर से हुआ, जो नगर भ्रमण करते हुए आइ ई एल शिव मंदिर पहुँची।
शिव बारात में भगवान शिव एवं माता पार्वती की आकर्षक झांकी, ढोल-नगाड़ों की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया।
विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठान
आइ ई एल शिव मंदिर परिसर में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। रुद्राभिषेक, जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक के माध्यम से भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। पंडितों ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए धर्म, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारा
पूजा-अर्चना के पश्चात मंदिर परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति गीतों एवं धार्मिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
आयोजन में मंच के सदस्यों की सक्रिय भूमिका
इस संपूर्ण आयोजन को सनातन युवा शक्ति मंच के समर्पित सदस्यों—उपेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, बजरंग शाह, विनोद शाह, पंकज गुप्ता, विनय कुमार कुशवाहा, साहिल कुमार एवं अमित कुमार बरनवाल—द्वारा सक्रिय सहभागिता और सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। मंच के सदस्यों ने नगरवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सनातन संस्कृति को मजबूती मिलती है।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर आयोजित शिव बारात एवं कार्यक्रम ने क्षेत्र में आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया।

राम भक्तों के लिए

गोमिया में हाथी हमले से प्रभावित परिवारों से मिले मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मुआवजा व राहत सामग्री वितरित

0

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया | शनिवार
माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़कीपुन्नू (करमाली टोला) एवं गांगपुर में हालिया हाथी हमले से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। मंत्री जी ने पीड़ितों की स्थिति का जायजा लिया और जान-माल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
मौके पर ही क्षति के आकलन के अनुसार मुआवजा राशि के चेक प्रदान किए गए। हादसे में घायल व्यक्तियों के आश्रितों तथा जिन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें नियमानुसार राहत दी गई। साथ ही, तत्काल सहायता के रूप में राशन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई, ताकि प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि हाथियों के बढ़ते हमलों को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वन विभाग के साथ समन्वय कर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि न हो। राज्य सरकार हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
इन घायलों व मकान-क्षति प्रभावितों को दिया गया मुआवजा
घायल प्रकरण:
25 जनवरी को दरहाबेड़ा में घायल सत्यम सोरेन की आश्रित रूनवा कुमारी
6 फरवरी को गांगपुर घटना में घायल राहुल कुमार की आश्रित बलवा देवी एवं सुषमा कुमारी
मकान-क्षति प्रभावित:
दरहाबेड़ा: रूनवा देवी, सगुण करमाली
बड़कीपुन्नू (करमाली टोला): करमी देवी, बीरबल करमाल
गांगपुर: तालेश्वरी देवी, खूबियां देवी, पूनम देवी
इसके अतिरिक्त, कई अन्य मकान-क्षति प्रभावितों व घायलों को पूर्व में ही मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है।
इस अवसर पर नीतीश कुमार, संदीप शिंदे, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष लुदु मांझी, झामुमो नेता मदन महतो सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित

राम भक्तों के लिए

कल्याण गुरुकुल, गुमला से 9 अभ्यर्थियों को रोजगार हेतु दुबई रवाना किया गया

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिले के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षित एवं संगठित रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला कल्याण विभाग के नेतृत्व में संचालित कल्याण गुरुकुल, गुमला के माध्यम से आज शनिवार को 9 चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार हेतु दुबई भेजा गया। सीलम स्थित कल्याण गुरुकुल परिसर से उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो एवं जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर अभ्यर्थियों को रवाना किया गया।
यह पहल कल्याण गुरुकुल में संचालित अंतरराष्ट्रीय ट्रेड्स प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत की गई है। उक्त कार्यक्रम प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के सहयोग से संचालित है, जिसके तहत युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण, सॉफ्ट स्किल्स, साक्षात्कार की तैयारी तथा प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम का संचालन प्रेझा फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है।
रोजगार हेतु चयनित अभ्यर्थियों को दुबई में प्रतिमाह 1,400 दिरहम (दुबई मुद्रा) मानदेय के अतिरिक्त आवास, भोजन एवं ओवरटाइम का भुगतान भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके इन युवाओं को पेशेवर कार्य वातावरण में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आय में स्थायित्व आएगा तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
उल्लेखनीय है कि कल्याण गुरुकुल, गुमला में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय रोजगार से जुड़ा यह प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के युवाओं के लिए लक्षित है, ताकि उन्हें कौशल आधारित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
इच्छुक अभ्यर्थी कल्याण गुरुकुल, गुमला से सीधे संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन हेतु प्रेझा फाउंडेशन की हेल्पलाइन संख्या 6204800180 पर संपर्क किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए app.prejha.org लिंक उपलब्ध है।

राम भक्तों के लिए

एसबी रांची की टीम ने लधु सिंचाई प्रमंडल गुमला के कार्यालय में कार्यरत अकाउंटेंट को 20,000 हजार रूपये के रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया और अपने साथ रांची ले गई

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में 20, हजार रूपया घूस लेते रंगे हांथ पकड़ा, लधु सिंचाई प्रमंडल गुमला के कार्यालय में कार्यरत लिपिक ( अकाउंटेंट ) राहुल प्रताप को बताया जाता है कि एसीबी रांची की टीम ने आरोपी अकाउंटेंट राहुल प्रताप को उसके आवास पर घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया , बताया जाता है कि संबंधित ठेकेदार से कार्य करने के बदले मांगी थी 20, 000 हजार रुपए की रिश्वत , तब संबंधित ठेकेदार , आरोपी अकाउंटेंट राहुल प्रताप के व्यवहार से तंग आकर और बिना पैसा कार्य नहीं करने की उसकी जिद्द ने संबंधित ठेकेदार को मजबूर होकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी से संपर्क स्थापित कर , अपनी सभी समस्याएं एसीबी के समक्ष रखा, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसीबी ने संबंधित ठेकेदार को रिश्वत के पैसे देने की योजना बनाते हुए और एसीबी के फैलाये जाल में अकाउंटेंट राहुल प्रताप फंस गया, जिसे एसीबी ने अकाउंटेंट राहुल प्रताप को ₹20,000 रुपया घूस लेते रंगे हांथ गिरफ्तार किया गया और एसीबी की टीम ने अपने साथ रांची ले गई हैं , जहां आरोपी अकाउंटेंट राहुल प्रताप पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

राम भक्तों के लिए

लक्ष्मणनगर श्री बजरंगबली मंदिर का पांचवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला l गुमला लक्ष्मणनगर श्री बजरंगबली मंदिर का पांचवां वार्षिकोत्सव शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर शनिवार को सुबह से ही मंदिर और प्रांगण का साफ सफाई किया गया तथा लगभग 11 बजे विधि विधान से प्रभु बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर लड्डू और खिचड़ी का भोग लगाया गया, आरती के बाद श्री हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ किया गया तथा लगभग 1:30 बजे से भंडारा प्रसाद वितरण शुरू हुआ , दोपहर लगभग तीन बजे से महिला संकीर्तन के पश्चात श्री महावीर कीर्तन मंडली ग्रुप द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें भोजपुरी और नागपुरी का एक से बढ़कर एक धार्मिक भजन का गायन हो रहा है जिसमें लोग भाव विभोर हो रहे हैं जो भजन-कीर्तन देर रात तक चलेगा l मंदिर का इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला – पुरुष और बच्चे जुटे l मंदिर का वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में रामजी तिवारी, रवि गुप्ता, गुड्डू पासवान, राजेश पंडित, शंतु बैठा, मनोज साहू, ललन कुमार, जोगेंद्र गोप, दीपलाल गोप, सुर्य सुगंध तिर्की , चंदन कुमार , सुदामा बडाईक, रामाशीष शर्मा, आनंद पंडा, राजेश सिंह, बबलु कुमार, बिजय बैठा, अमरनाथ, झिंगडू, सुनील कुमार यादव आदि ने योगदान दिया l

राम भक्तों के लिए

बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर जिले में संघन वाहन जांच अभियान तेज

0

News – Kahkashan Farooqi 

बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर जिले में संघन वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गोमिया–कथारा मुख्य मार्ग स्थित छिलका पुल के समीप शनिवार, 14 फरवरी 2026 को सघन जांच अभियान चलाया गया।
यह अभियान ट्रैफिक एएसआई अर्जुन महतो के नेतृत्व में संचालित हुआ, जिसमें ट्रैफिक पुलिस के शैलेश कुमार, अमित कुमार, विकास कुमार, मृत्युंजय कुमार सहित अन्य जवानों ने भाग लिया। अभियान के दौरान दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।
जांच के दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा (इंश्योरेंस), प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) और सीट बेल्ट की सख्ती से पड़ताल की गई। विशेष रूप से चारपहिया वाहनों में चालक के साथ-साथ आगे की सीट पर बैठे यात्रियों के सीट बेल्ट की भी जांच की गई।
कार्रवाई का नतीजा साफ रहा—कुल 41 वाहनों पर नियम उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई करते हुए ₹91,650 का जुर्माना वसूला गया। कई मामलों में नियमों का पालन न करने पर ऑनलाइन चालान भी काटे गए।
ट्रैफिक एएसआई अर्जुन महतो ने स्पष्ट कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना है। उन्होंने दोपहिया चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और चारपहिया चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि ऐसे जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। जांच के दौरान कई दोपहिया वाहन चालक पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करते नजर आए, हालांकि जिनके पास आवश्यक कागजात नहीं थे, उन पर मौके पर ही कार्रवाई कर ऑनलाइन फाइन लगाया गया।
पुलिस का सख्त संदेश साफ है—नियमों का पालन करें, कागजात पूरे रखें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें, वरना कार्रवाई तय

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium