24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaअंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का निधन, 1978 के वर्ल्ड कप में...

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का निधन, 1978 के वर्ल्ड कप में देश का किया था प्रतिनिधित्व

सिमडेगा : हॉकी की नर्सरी कहे जानेवाले जस्टिन केरकेट्टा का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड के अघरमा के रहने वाले जस्टिन केरकेट्टा के निधन के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया है. केरकेट्टा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर झारखंड की पहचान स्थापित की थी. पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा 1978 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था. इसके अलावा वे कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था।

1982 से 1998 तक मेकॉन में हॉकी खिलाड़ियों को कोचिंग दी

 जस्टिन केरकेट्टा ने हॉकी में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए देश की रक्षा में भी अपना योगदान दिया था। उन्होंने इस दौरान देश को कई शानदार खिलाड़ी दिए। हॉकी में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद वह भारतीय सेना के बिहार रेजीमेंट में शामिल हुए थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह 1982 से 1998 तक मेकॉन में हॉकी खिलाड़ियों को कोचिंग देते रहे। कोलेबिरा के बरवाडीह विद्यालय में हर साल होनेवाली प्रतियोगिता में भी वह खिलाडि़यों को हॉकी के लिए प्रेरित करते थे और उन्हें ट्रेनिंग देने का काम भी करते रहे. उम्र ढलने लगी तो कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय में मकान बना लिया और यहीं रहने लगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments