27.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomePoliticsजिला प्रशासन तुष्टिकरण और विद्वेषपूर्ण भावना से काम करना बंद करे:- दीपक...

जिला प्रशासन तुष्टिकरण और विद्वेषपूर्ण भावना से काम करना बंद करे:- दीपक प्रकाश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य श्री दीपक प्रकाश ने जमशेदपुर डीसी कार्यालय के सामने कदमा उपद्रव मामले में हिंदूवादी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन तुष्टिकरण और विद्वेषपूर्ण तरीके से काम करना बंद करे। जिला प्रशासन का काम है राज्य के हर नागरिक के साथ बिना किसी भेदभाव के एक समान व्यवहार करना और अपनी कर्तब्य का पालन ईमानदारीपूर्वक करना। जिला प्रशासन को किसी राजनीतिक दल और सरकार के टूल के रूप में काम करना बंद करना चाहिए।
श्री प्रकाश ने कहा कि जमशेदपुर में जो कुछ हुआ है वह राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के इशारे पर हुआ है। आज यहां राज्य सरकार के अन्याय और अनैतिक कार्यों के खिलाफ मजबूत लड़ाई की पहला अध्याय की शुरुआत हुई है। हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन के इशारे और जिला प्रशासन की कठपुतली बनकर काम करने के कारण ऐसे मामलों की पूरे राज्य में वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि देश मे भाजपा एक मात्र ऐसी राजीनीतिक दल है जो जब जब हिंदू समाज मे तुस्टीकरण के कारण अन्याय हुआ है तब तब भाजपा हिन्दू समाज के साथ खड़ी रही है।
श्री प्रकाश ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस दिन भाजपा सत्ता में आएगी उस दिन राज्य के भ्रष्ट अधिकारियों को सबक सिखाएगी। उन्होंने मनमानी तरीके से प्रशासन चलाने वाले अधिकारियो से अपने कार्यप्रणाली में सुधार कर लेने की हिदायत दी और कहा कि कई अधिकारी सलाखों के पीछे जाएंगे। आज कई अधिकारी जेल में बन्द है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर जुल्म भाजपा बर्दास्त नहीं करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं को कदमा उपद्रव में बेवजह फंसाया गया है।इस मामले में फंसाये गए सभी कार्यकर्ता निर्दोष है अतः प्रशासन उन्हें बिना शर्त के रिहा करे।
उन्होंने कहा कि एफआईआर की कॉपी को पढ़ने से साफ पता चलता है कि दोषी कौन है और निर्दोष कौन।यह भी पता चलता है कि प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता इन गीदड़ भभकियों से नही डरने वालें हैं। अगर जल्द भाजपा के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को अविलंब रिहा नही किया गया तो इसके खिलाफ आंदोलन कोल्हान से लेकर पूरे झारखंड़ में किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो भाजपा के एक एक कार्यकर्ता जेल जाने के लिए भी तैयार है।
आज के धरने के कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विधुतबरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश के मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए।

News Source – Suraj Shahdeo

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments