33.3 C
Ranchi
Monday, March 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihझारखंड सरकार के काले आदेश के खिलाफ जनसेवकों की हड़ताल का 64वां...

झारखंड सरकार के काले आदेश के खिलाफ जनसेवकों की हड़ताल का 64वां दिन, समर्थन में उतरा शिक्षक संगठन

गिरिडीह : झारखंड राज्य जनसेवक संघ जिला इकाई गिरिडीह द्वारा झारखंड सरकार के काले आदेश के विरुद्ध मंगलवार को 64वें दिन भी हड़ताल जारी रही। जनसेवकों के साथ हो रहे अत्याचार को देखते हुए NMOPS, झारखंड द्वारा आज पूरे राज्य में अभियान चलाया गया, जिसमें झारखंड राज्य के सभी अराजपत्रित कर्मचारी शामिल थे। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में वेतन, पेंशन पर कोई प्रहार नहीं सहेगा कर्मचारी परिवार का नारा लगाकर एकजुटता का परिचय दिया गया।

जनसेवक सहित सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मी भी हुए शामिल

बता दें कि दिन के 12 बजे से 03 बजे अपराह्न तक ट्वीटर महाअभियान चलाकर सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर का गया। जिला अध्यक्ष राहुल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि धीरे-धीरे सभी कर्मचारी संगठन हमारे साथ जुड़ रहे हैं, एक न एक दिन सरकार का चक्का जाम होगा और सरकार को अपनी गलती का एहसास होगा। कार्यक्रम में जनसेवक सहित सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मी शामिल थे.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading