27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariकेडीएच कांटा घर के समीप अपराधियों ने की फायरिंग 

केडीएच कांटा घर के समीप अपराधियों ने की फायरिंग 

खलारी। केडीएच कांटा घर के समीप बाइक से आये अपराधियों ने शनिवार को दिने के साढ़े 11 बजे हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दिया।  घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दो बाइक पर हेलमेट पहने हुए चार अपराधी कांटा घर के समीप पहुँचे उसके बाद अपराधी कोयला लिफटर को खोज रहे थे। इसी क्रम में अपराधियों ने पिस्टल निकाला तो वहाँ मौजूद लोग भागने लगे। उसके बाद अपराधियों ने चार गोली हवा में फायरिंग किया। फायरिंग करने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले। घटना की सुचना मिलने पर खलारी पुलिस एवं सीआईएसएफ जवान कांटा घर पहंचे और घटना की जानकारी ली। उसके बाद सीआईएसएफ एवं खलारी पुलिस के द्वारा एनके क्षेत्र पर जगह जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं घटना के एक घण्टे तक कांटा में काम बन्द रहा। उसके बाद पुलिस एवं सीआईएसएफ जवान की मौजूदगी में ट्रकों का कांटा शुरू हुआ। इधर पुलिस भी अपराधियो की धर पकड़ के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है। घटना के बाद कोयला कारोबारी में दहशत है।

powered by Advanced iFrame


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading