27.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeNationalसांसद जयंत सिन्हा ने मुंबई में की 2047 के भारत के विज़न...

सांसद जयंत सिन्हा ने मुंबई में की 2047 के भारत के विज़न पर चर्चा

2047 में आज़ादी के 100 वर्ष पर भारत वैश्विक सुपर पॉवर होगा: सांसद जयंत सिन्हा

हम सभी अवगत हैं कि सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा देश के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे नेताओं में से एक हैं। देश-दुनिया के विभिन्न संस्थान उन्हें अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्बोधन व डिबेट के लिए आमंत्रित करते रहते हैं।

सांसद जयंत सिन्हा को मुंबई में इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (आई.आई.एम.यू.एन.) द्वारा 2047 में भारत के विज़न विषय पर आयोजित डिबेट में आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सांसद डॉ शशि थरूर के साथ उनकी चर्चा हुई। इस डिबेट का मंच संचालन देश के वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने किया।

सांसद जयंत सिन्हा ने 2047 के भारत पर अपना विज़न बताते हुए कहा कि हमें देश में समृद्धि और स्थिरता को बनाये रखना होगा। इसके लिए हम गरीबी को कम करने, बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने व अर्थव्यवस्था को मज़बूत बनाने की दिशा में हर आवश्यक कदम उठा रहे हैं। हमें लोकतंत्र को सशक्त व देशवासियों के संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित बनाये रखना है। जलवायु परिवर्तन आज एक बड़ी समस्या है, इसके लिए पर्यावरण सम्मत विकास करने होंगे। साथ ही हमारी सेना को पर्याप्त व मज़बूत बनाने के लिए सभी साधन उपलब्ध करवाने होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में उनकी सरकार इन सभी कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों, निर्णयों व कार्यों के परिणामस्वरूप अमृत काल में भारत बेहद मज़बूत बन रहा है। पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक काम किये हैं। हमने गरीबी पर काफी नियंत्रण पाया है। आज देशवासियों को केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे वित्तीय लाभ सीधा उनके बैंक खाते में मिल रहे हैं। देश में बड़ी संख्या में रोज़गार के अवसर सृजित किये जा रहे हैं। कोरोना महामारी में जनता की सुरक्षा के लिए उठाये गए क़दमों की विश्व में प्रशंसा हो रही है। देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। सुदूरवर्ती इलाकों तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँच रही हैं। यानी मोदी सरकार 140 करोड़ भारत वासियों का जीवन बेहतर व सुरक्षित बना रही है। यह सब काम विपक्षी सरकारों में कभी नहीं हुए।

सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि विपक्ष के पास भारत के सुनहरे भविष्य को लेकर कोई विज़न नहीं है। वे सिर्फ देशवासियों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। वहीं मोदी सरकार है जो देश व जन-जन की प्रगति के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण से जुटी हुई है। मोदी जी ने कहा है कि उनकी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। अमृत काल में उनकी दूरदर्शी सोच
भारत के विकास में बड़ा परिवर्तन ला रही है। यही कारण है कि देश भर में जनता का मोदी जी पर अटूट विश्वास है। देश ने 2 बार लगातार हमें अपनी सेवा का अवसर दिया है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2024 में जनता तीसरी बार भी हमें अपना आशीर्वाद देने जा रही है।

News – Vijay Chaudhary

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments