रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए धार्मिक मूल्यों, नैतिकता और सामाजिक समरसता को अपनाना आवश्यक है- मुन्ना सिंह
सनराइज ग्रुप को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई, ऐसे कार्यक्रम समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं- मुन्ना सिंह
हज़ारीबाग बुधवार को सनराइज ग्रुप, हज़ारीबाग के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ श्री रामराज्य महोत्सव झंडा शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस भव्य यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा नगर राममय हो उठा। शोभायात्रा का उद्देश्य श्रीराम के आदर्शों, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रचार-प्रसार करना था। यात्रा का शुभारंभ काली बाड़ी, दुर्गा मंडप और भगत सिंह चौक से हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से भगवान श्रीराम का स्मरण कर जयकारे लगाए। शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने रामनाम संकीर्तन करते हुए पूरे हज़ारीबाग को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। इस आयोजन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह इस शोभायात्रा के प्रमुख आकर्षण रहे। उन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और श्रद्धालुओं को संबोधित किया। मुन्ना ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमें एक न्यायपूर्ण और समरस समाज की ओर ले जाते हैं। उन्होंने इस आयोजन को सामाजिक एकता और संस्कृति का प्रतीक बताते हुए सनातन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। जबकि उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पदयात्रा कर भक्ति और आस्था का परिचय दिया। उनके नेतृत्व में यात्रा ने धार्मिक समरसता और एकता का अनूठा संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने मुन्ना सिंह के साथ मिलकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए, जिससे नगर भक्तिमय वातावरण में रम गया। उन्होंने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए धार्मिक मूल्यों, नैतिकता और सामाजिक समरसता को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने इस आयोजन को धार्मिक मूल्यों और संस्कृति को मजबूत करने वाला बताते हुए सनराइज ग्रुप को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर मुन्ना सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष के साथ शोभायात्रा का समापन किया।
न्यूज़ – विजय चौधरी
SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Vichitra Silk Saree with Embroidered Border| Latest Sarees Bollywood Sari | New Sarees | Saree Blouse| Designer Saree (AZ-YS-OG-LADYQUEEN-Parent)
₹1,099.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Champa-51)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)StyleScope Women's Plain Georgette Ready To Wear One Minute Saree With Unstitched Blouse Piece (Kalki)
₹569.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







