25.1 C
Ranchi
Sunday, September 22, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariअंबेडकर पार्क डकरा में रैयत विस्थापित मोर्चा का 13वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक...

अंबेडकर पार्क डकरा में रैयत विस्थापित मोर्चा का 13वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मना

खलारी। रैयत विस्थापित मोर्चा का 13वां स्थापना दिवस अंबेडकर पार्क डकरा में गुरुवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता तथा संचालन रामलखन गंझू एवं रंथू उरांव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राज्य मंत्री फागु बेसरा तथा विशिष्ट अतिथि महासचिव सैनाथ गंझू, केंद्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार महतो, जयनारायण महतो, बृजकिशोर पासवान, इकबाल हुसैन, मनोज चंद्रा, रामचन्द्र उरांव, अब्दुल्ला अंसारी, जिप सदस्य निशा हेम्ब्रम, जिप सदस्य सरस्वती देवी सहित कई जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे। सबसे पहले सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उंसके बाद सभी अतिथियों के द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, नीलाम्बर पीताम्बर एवं बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद मुख्य अतिथि फागु बेसरा ने मोर्चा का झंडोतोलन किया। वहीं मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस दौरान चिंता देवी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा महावीर नायक, इगनेश एवं चिंता देवी ने नागपुरी गीत प्रस्तुत किया। मोर्चा की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फागु बेसरा ने कहा कि रैयत विस्थापित मोर्चा लगातार 12 वर्षों से रैयत और विस्थापितों के हक की लड़ाई लड़ रहा है। विस्थापितों की लड़ाई का देन है कि 2013 में विस्थापितों को उनका अधिकार देने के लिए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लाया गया। लेकिन आज हम देख रहे है कि विस्थापितों के हक और अधिकार जो मिलना चाहिए वो कोल इंडिया प्रबंधन नही दे रही है। प्रबंधन न तो सही से नियोजन दे रही और न ही सही से मुआवजा दे रही है। साथ ही प्रबंधन विस्थापितों का सही रूप से पुनर्वास भी नही कर रही है। नियम के विपरित कोल इंडिया प्रबंधन कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि अगर प्रबंधन नियमों के अनुसार विस्थापितों को उनका और अधिकार नही देती है तो मोर्चा आने वाले दिनों में कोयला उद्योग का चक्का जाम करने का काम करेगी। साथ ही उन्होने कोयला इंडिया प्रबंधन से स्थानीय लोगों को रोजगार के लिए रोड़ सेल में कोयला उत्पादन का 40 प्रतिशत देने का भी मांग किया। ताकि विस्थापितों और स्थानीय लोगों को रोजगार के माध्यम से इसका लाभ मिल सके। वहीं उन्होने बताया की उनके द्वारा विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार से एक आयोग भी गठन करने तथा विस्थापितों के लंबित मामलों का भी शीघ्र निश्पादन करने का मांग किया है। उन्होने कहा कि उक्त मांग पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से पहल भी किया है। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

वहीं कार्यक्रम में विभिन्न गांव के जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी एवं पुरुषों को गमछा वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुखिया पुतुल देवी, पुष्पा ख़लखो, शांति देवी, दीपमाला कुमारी, ललिता देवी, पारसनाथ उराँव, मलका मुंडा, सेवा उरांव, एतो बास्के, रामकिशोर मुर्मू, ओमप्रकाश राम, जेपी महाराज, मोर्चा के एरिया सचिव जगरनाथ महतो, रामलखन गंझू, जालिम सिंह, विनय ख़लखो, अमृत भोगता, सुनील कुमार सिंह, गोल्डेन प्रसाद यादव, नागेसर महतो, कन्हाई पासी, नरेश गंझू, अर्जुन गंझू, जुल्फान असारी, इस्माइल अंसारी, देवपाल मुंडा, इंदिरा देवी, अनिता गंझू, सुनीता देवी, सुरेश महतो, प्रभाकर गंझू, दामोदर गंझू, राजेंद्र उरांव, सुनील यादव, शिवनारायण लोहरा, रामधारी गंझू, शिवनाथ भोगता, राजेश तुरी, इदरीस, इंद्रजीत उरांव, श्यामजी महतो, प्रकाश महतो, सलामत अंसारी, अमर भोगता, दिनेश प्रसाद, प्रेम गुप्ता, रवि उरांव, कुलदीप साहू, नरेश यादव, सूरज मुंडा, मधु गंझू,हेमलाल गंझू, रमेश गंझू, रवि उराँव, पप्पू, फूलों देवी, रुक्मिणी देवी सहित काफी संख्या में कोयलांचल क्षेत्र के महिला पुरूष उपस्थित थे।

 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments