गिरिडीह : (कमलनयन) भारतीय जनता पार्टी की संकल्प यात्रा के अंतिम चरण में रविवार को गांधी नगर में भी जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को सम्बोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जमकर हेमंत सरकार पर शब्दों के बाण चलाए। कहा कि हेमंत सरकार पहले राज्य के थानों के जरिए बालू, कोयला और अवैध खनन की वसूली करती थी, और अब गरीबों के अनाज को बेच रही है। अब घोटाले में फंसने का उन्हें डर सताने लगा है. ईडी के भय से हेमंत सोरेन सरकारी कामकाज ढिलाई बरते रहे हैं, क्योंकि उन्हें कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाने से फुर्सत नहीं है. लेकिन हर हाल में लुटेरी सरकार को ईडी पकड़ेगा. होटवार जेल में पहले से दो आईएएस बंद हैं. उसी तरह उन्हें भी जाना होगा। उन्होंने कहा कि संथाल में आदिवासियों की लूटी गई जमीन की फाइल उनके पास भी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अब तो एक नई बात सामने आयी है. फाइलों का रेट तय होता है. बालू-कोयला चोरी का रेट अलग-अलग है।

हेमंत सरकार के एक छोटे मियां अब गिरिडीह में भी तालिबानी शासन चला रहे हैं: सुरेश साहू
जनसभा को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार के एक छोटे मियां अब गिरिडीह में भी तालिबानी शासन चला रहे हैं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के जरिए जमीन के साथ बालू और कोयला की वसूली में लगे हुए हैं। जनसभा को पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, संकल्प यात्रा जनसभा के गिरिडीह संयोजक गणेश मिश्रा, पूर्व सांसद रवींद्र पांडे, रवींद्र राय, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, दिनेश यादव, विनय सिंह समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।
हजारों बाइक के साथ भाजपा समर्थकों का निकला जुलूस
जनसभा से पहले हजारों बाइक के साथ भाजपा समर्थकों का जुलूस पूर्व मुख्यमंत्री को शहर भ्रमण कराते हुए अजीडीह मैदान पहुंचा। इस दौरान शहर भर में पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले पर पुष्प वर्षा की गयी। जनसभा में भाजपा के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा, मेयर सुनील पासवान, भाजपा महिला मोर्चा की संगीता सेठ, विनीता कुमारी, शालिनी वैशखियार, हरमिंदर सिंह बग्गा, श्याम प्रसाद, मुकेश जालान, सिकंदर हेंब्रम, भाजपा युवा मोर्चा के रंजीत राय, रंजीत राय, डॉली राय समेत हजारों की संख्या में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा था।

चुन्नूकांत के नेतृत्व में कई लोग हुए भाजपा में शामिल,महिलाओं की संख्या सबसे अधिक
उधर, अजीडीह में रविवार को संपन्न संकल्प सभा में भाजपा प्रदेश कार्समिति के सदस्य चुन्नू कात की अगुवाई में सैकड़ों लोग विभिन्न दलों को छोड़कर भाजपा का दामन थामा इसमें अधिकतर संख्या महिलाओं की है। इस अवसर पर भाजपा में शामिल होनेवाली महिलाओं ने बाबूलाल मरांडी को पगड़ी,अभिनंदन पत्र समर्पित किया. महिलाओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस तरह से महिला आरक्षण को पास कराया है, उसे नारी शक्ति के प्रति भाजपा की सोच प्रदर्शित होती है। इसी के वजह से आज जहां झामुमो एवं अन्य दलों को छोड़कर लोगों ने भाजपा का दामन थामा है। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र उर्फ विरू तिवारी भी शामिल हैं।
SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹917.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)StyleScope Women's Plain Georgette Ready To Wear One Minute Saree With Unstitched Blouse Piece (Kalki)
₹569.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Georgette Digital Printed Ready To Wear one Minute Saree With Unstitched Blouse Piece
₹966.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Champa-51)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







