26.1 C
Ranchi
Monday, September 23, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariतुमांग पंचायत के भूतपूर्व पंचायत समिति सदस्य महेश महली का निधन

तुमांग पंचायत के भूतपूर्व पंचायत समिति सदस्य महेश महली का निधन

खलारी। तुमांग पंचायत के भूतपूर्व पंचायत समिति सदस्य धमधमिया निवासी महेश महली का मंगलवार को निधन हो गया है।महेश महली सोमवार को अपने पुत्र को पहुँचाने पतरातू बाइक से जा रहे थे कि पालु गांव के समीप सड़क पर एक बाइक ने टक्कर मार दिया जिसके बाद दोनो पिता पुत्र घायल हो गए। ईलाज के लिए दोनो को रांची रिम्स भेजा गया। उंसके बाद परिजनों को भी सूचना दी गई। रिम्स से बेहतर इलाज के लिए परिजन गुलमोहर अस्पताल ले गए जहाँ मंगलवार की सुबह दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। महेश महली को दुर्घटना में काफी गंभीर चोट लग गया था। मृतक महेश महली के एक पुत्र एक पुत्री है उनके निधन पर मुखिया संतोष कुमार महली,पंचायत समिति सदस्य सहदेव महली,राजकिशोर सिंह,विजय सिंह, राजेन्द्र साव,अजय सिंह,विनय उरांव, जफरुद्दीन अंसारी, शशि उरांव, प्रदीप कुमार सिंह,गोपाल सिंह, मनोज साहू,अजय चौहान,मुन्ना भुइयां, सोनू खान, सुरेंद्र गंझू ,विनोद कुमार,शंकर सिंह,जदुवा महतो,विजय कुमार गुप्ता,भदवा महतो, भुनेश्वर मिस्त्री,गणेश मोदी,भरत रजक,जीतू बाउरी, राजू पासवान, भोला चौहान, शिव चौधरी, संतोष महतो, अशोक महली,धर्मेंद्र पासवान आदि ने शोक व्यक्त किया है।

News – Kumar Prakash

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments