32.1 C
Ranchi
Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghहजारीबाग में शहीद स्मारक पर जय हिन्द सैनिक सम्मान समारोह का भव्य...

हजारीबाग में शहीद स्मारक पर जय हिन्द सैनिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

हजारीबाग के ऐतिहासिक शहीद स्मारक परिसर में रविवार को एक अत्यंत गरिमामयी और भावनात्मक आयोजन के अंतर्गत जय हिन्द सैनिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना के सेवानिवृत्त वीर सैनिकों, सूबेदारों और हवलदारों को उनके साहस, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्रसेवा के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी एवं नगर निगम पर्यवेक्षक मुन्ना सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने सैनिकों को पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इन वीरों की वर्दी भले आज उनके शरीर से अलग हो चुकी हो, परंतु उनके हृदय में भारत माता के प्रति वही ज्वलंत समर्पण आज भी जीवंत है।

देश की सीमाओं पर बिताया गया उनका हर क्षण हम सबके लिए प्रेरणा है। वहीं सम्मान प्राप्त करने वाले वीरों में कप्तान डी.डी. सिंह (अध्यक्ष), एच.एफ.ओ. एस.पी. सिंह, कप्तान पी.के. पांडेय, एस.एम. ए.के. राणा, एस.एम. एच.एच. प्रसाद, एस.एम. ए.के. पांडेय, सूबेदार जी.के. सिंह (उपाध्यक्ष), सूबेदार जोसेफ बस्ता, सूबेदार फादर मिंटो, सूबेदार मुरारी प्रसाद, सूबेदार केशव प्रसाद मेहता, सूबेदार डी.डी. मिश्रा,‌ एचएनबी अनील सिंह, हवलदार बी.पी. मेहता, हवलदार सोनजय सिंह, हवलदार मुरारी जी, हवलदार बिंदेश्वरी सिंह, हवलदार विष्णुदेव राणा, सार्जेंट आर.पी. सिंह, सार्जेंट यशेश कुमार, एन.के. प्रमोद साहू, एन.के. विवेक कुमार सिंह, एन.के. राजीव सिंह, एन.के. प्रदीप कुमार साव, एन.के. रामलखन सिंह, रितेश सिंह, हवलदार श्याम सुंदर सिंह, हवलदार सिद्धनाथ तिवारी, हवलदार सुरेंद्र उरांव, हवलदार उपेंद्र सिंह, हवलदार चक्रधारी प्रसाद, हवलदार शकील राय, हवलदार सुमित उरांव,केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा, अवध कुमार भारती, रामानंद मिश्रा , अजय प्रसाद, भोलनाथ प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, मधुसूदन प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, महेंद्र गोप, नीरज ओझा, पुर्व उप सचिव सुरेश दांगी, वरिष्ठ सलाहकार राजदेव प्रसाद, निरंजन सिंह, अरुण कुमार ओराव, शिव शंकर कुमार, अशोक राणा, सुरेश दांगी, रविन्द्र प्रसाद सिंह, मनोज गोप, नीरज कुमार, किशोर यादव, विवेक तिवारी, मालेश्वर पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र मेहता, शत्रुघ्न यादव, राजेंद्र प्रसाद, मनोज भारती, लालमन राणा, सुनिल कुमार, अशोक दांगी, सहजाद आलम व मालेश्वर पांडे शामिल हैं जबकि मीडिया से बातचीत के दौरान मुन्ना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रारंभ से ही राष्ट्र की सुरक्षा, सैनिकों की गरिमा और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है।

उन्होंने यह आश्वासन दिया कि ऐसे वीरों के अनुभवों, योगदान और सामाजिक पुनर्वास को सदैव प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि सेना की सेवा से निवृत्त हो चुके वीरों के अनुभवों को समाज और राष्ट्र निर्माण में उपयोग करना हमारी अगली जिम्मेदारी है। आज के युवा इनसे सीखें, प्रेरणा लें और देश की सेवा के लिए संकल्पित हों। कार्यक्रम का समापन शहीदों को मौन श्रद्धांजलि, राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों के साथ किया गया।

पूरे आयोजन के दौरान शहीद स्मारक परिसर देशभक्ति के उल्लास, सम्मान और भावनात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव, अवधेश कुमार सिंह, विरेन्द्र कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, मनोज नरायण भगत, निसार खान, सुरजीत नागवाला, गोविंद राम, अजीम खान, ओमप्रकाश झा, जावेद इकबाल, अजय सिंह, धीरेन्द्र कुमार दुबे, कजरू साव, मो. वारिस, कौशल कुमार सिंह, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी , देव चौहान, पप्पू यादव, पवन यादव, बबलू सिंह, विक्की कुमार धान के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।

न्यूज़ – विजय चौधरी 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading