27.1 C
Ranchi
Monday, June 9, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariखलारी प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना एवं निर्वाचन से संबंधित बैठक...

खलारी प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना एवं निर्वाचन से संबंधित बैठक का आयोजन

खलारी। खलारी प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना एवम् निर्वाचन से संबंधित बैठक  का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी लेखराज नाग की अध्यक्षता में किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा विस्तृत रूप से मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना 2022 के बारे में बतलाया गया जिसके अंतर्गत  बस परिचालन हेतु ग्रामीण रूटों को चिन्हित किया जाना है। वहीं साथ ही साथ मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी भी दी गई। बताया गया मतदाता पुनरीक्षण का कार्य 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर 2023 तक चलेगा। मतदाता पुनरीक्षण हेतु   28 और 29 अक्टूबर एवं 04 और 05 नवम्बर को विशेष कैंप का आयोजन करना है। इस कैंप के तहत जितने वी मतदाता छूट गए हैं उन सभी मतदाता का शत- प्रतिशत सत्यापन करते हुए छूटे हुए पात्र नागरिकों का निबंधन करवाना सुनिश्चित किया जाएगा।

इस बैठक में प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा, प्रखंड उपप्रमुख सुमन देवी, विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर, शैलेंद्र शर्मा, साबिर अंसारी एवं खलारी प्रखंड अंतर्गत सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, सभी पंचायत समिति सदस्य, खलारी प्रखंड से विभिन्न बैंक के मैनेजर व कर्मी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अजीत कुमार सिन्हा, प्रखंड समन्वय असित कुमार एवं खलारी प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के मुखिया उपस्थित हुए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments