26.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariजनता मजदूर संघ का चुरी परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन

जनता मजदूर संघ का चुरी परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन

डकरा। जनता मजदूर संघ का आठ सूत्री मांग पत्र को लेकर चुरी परियोजना कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना -प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीसीएल जेसीएससी सदस्य कमलेश कुमार सिंह, सीसीएल सुरक्षा समिति के सदस्य रवींद्र नाथ सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।धरना के बाद चूरी परियोजना पदाधिकारी अनुज कुमार एवं खान प्रबंधक संजय कुमार को जेसीएससी सदस्य कमलेश सिंह की उपस्थिति में आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। जिसमे चूरी के कामगारों का पदोन्नति, आवास मरम्मत, स्वच्छ पेयजल, चूरी परियोजना के कामगारों के लिए एंबुलेंस, खान सुरक्षा के नियमों की हो रही अनदेखी को दुरुस्त करने, फर्जी हाजिरी से जुड़े खबर की निष्पक्ष जांच करने, सीबीसी गाइडलाइन के तहत वर्षों से जमे कर्मियों का स्थानांतरण की मांग, चूरी के रैय्यत विस्थापितो को रोजगार से जोड़ने आदि मांग शामिल हैं। परियोजना प्रबंधन ने जल्द से जल्द सभी मांगों पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष गोल्डन प्रसाद यादव, क्षेत्रीय सचिव डी पी सिंह, चंद्रभूषण सिंह, आनंद कुमार सिंह, तपेश्वर कुमार यादव, टुपा महतो, विशाल कुमार, बटन चौहान, संजय कुमार, भुवन भुइयां, छोटन गंझु, शंकर चौहान, सुनील कुमार नाहक, नागेश्वर दुषाध, इंसान गंझू, बिरजू लोहार, गोपीचंद यादव, वीरेन कुमार पासवान, अजय चौहान, अजय कुमार भेंगरा, अनिल लोहरा, राजेश कुमार सिंह, राजेंद्र भुइयां, भगवान नाहक, अभिषेक चौहान, जी. टी. शर्मा, चूरामन दास, गणेश राम, अमृत मोदी, विजय कुमार सेठी, जितेंद्र नोनिया, जुएल प्रकाश बारा, सहबीर राम, टुनटुन नोनिया, सीटू मिस्त्री, निरंजन साव, गुर्जर महतो, शिव शंकर प्रसाद, पूरन सिंह, भीमलाल मंडल, जयलाल महतो, धिरजू गंझू, विनोद मिंज, हीरालाल  इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता एवं कामगार साथी उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments