25.1 C
Ranchi
Sunday, September 8, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariजनता मज़दूर संघ के तत्त्वावधान में डकरा में मनाई गई हिन्द मज़दूर...

जनता मज़दूर संघ के तत्त्वावधान में डकरा में मनाई गई हिन्द मज़दूर सभा का 76वाँ स्थापना दिवस

देश के औद्योगिक विकास में हिंद मजदूर सभा का बड़ा योगदान : जीएम

 

खलारी/डकरा। देश के औद्योगिक विकास में हिंद मजदूर सभा का बड़ा योगदान रहा है।यह संगठन प्रबंधन और ट्रेड यूनियन को पक्ष-विपक्ष के रूप में नहीं मानकर उद्योग के विकास के लिए साथ मिलकर काम करने में विश्वास रखती है इसलिए एचएमएस देश के कई औद्योगिक क्षेत्र में नंबर-वन ट्रेड यूनियन है।उक्त बातें एनके एरिया के महाप्रबंधक संचालन के.के.झा ने कही।वे शुक्रवार को डकरा जनता मजदूर संघ कार्यालय में एचएमएस के 76 वें स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि कोयला क्षेत्र में इनसे जुड़े कई श्रमिक संगठन काम कर रही है और सभी अपना साकारात्मक योगदान कंपनी के लिए दे रहे हैं। वहीं एचएमएस के झारखंड कोषाध्यक्ष सह अध्य्क्ष सीसीएल जनता मज़दूर संघ कमलेश कुमार सिंह बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद एक स्वतंत्र, स्वालंबी एवं प्रजातांत्रिक केन्द्रीय श्रमिक संगठन की आवश्यकता को महसूस करते हुए बड़े समाजवादी सोंच के नेताओं ने इसका गठन किया।इस संगठन ने हमेशा अपने को सभी राजनीतिक दलों से दूर रखते हुए सिर्फ मजदूरों के कल्याण और उधोग के विकास को प्राथमिकता दी।उन्होनें कहा कि आज का दिन मजदूर और उधोग के सर्वांगीण विकास का शपथ लेने का दिन है। समारोह को गोल्टेन प्रसाद यादव, बुटन चौहान, टुपा महतो, सुधीर चौहान, आनंद सिंह ने भी संबोधित किया।इसके पहले गोलटेंन यादव व् डी पी सिंह ने महाप्रबंधक को शाॅल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंटकर स्वागत किया।दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अंत में सभी के बीच मिठाई बांटी गई।अध्क्षता गोल्टेन प्रसाद यादव, संचालन डीपी सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन टुपा महतो  ने किया।इस अवसर पर अजय चौहान,अमिताभ बच्चन, गणेश ठाकुर शर्मा, बिरेन पासवान, संजय कुमार,ईशान किशन, बुटन चौहान, राजेश सिंह, आनंद सिंह,मीणा देवी,नागेश्वर बाई सतनामी,राजमणी उराँव, प्रतिमा कुमारी, सावित्री देवी, नीतू कुमारी, रत्नवा लोहार,ललिता देवी, बैजयंति कुमारी, चन्दन कुमार,  विजय प्रताप, कृष्ण कुमार, राजेस्वर नोनिया, बिश्राम टाना भगत, कंचन महतो, तापेश्वर यादव, विशाल कुमार, सुनील कुमार, मोहम्द सलीम आदि मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments