25.1 C
Ranchi
Sunday, September 8, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariश्री राम मंदिर अयोध्या से आए पूजित अक्षत, कलश, एवं पत्रक को...

श्री राम मंदिर अयोध्या से आए पूजित अक्षत, कलश, एवं पत्रक को नगर भ्रमण के बाद जानकीरमण मंदिर में स्थापित किया गया

खलारी/डकरा। श्री राम मंदिर अयोध्या से आए पूजित अक्षत, कलश, एवं पत्रक को शुक्रवार को खलारी प्रखण्ड बजरंगदल संयोजक की अध्यक्षता में  बूकबूका पंचायत के विभिन्न मंदिरो में दर्शन कराया गया। शुरुआत में पहले खलारी पहाड़ी मंदिर से कलश को विधिवत पूजा अर्चना कर उठाया गया औऱ बजरंगी सहित दुर्गावाहिनी नारी शक्ति के द्वारा पैदल चलकर महावीर नगर  स्थित सभी  मंदिरों का भ्रमण किया गया। इस दौरान सभी जय जय श्री राम औऱ एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम का नारा लगाते हुए   थाना रोड ओवरब्रिज से होते हुए सीधे जानकीरमण मंदिर पहुंचे। वहीं मंदिर में कलश की  पूजा  अर्चन कर  स्थापित किया गया। मौके पर राँची जिला बजरंगदल संयोजक एवं पूजित अक्षत कार्यक्रम जिला सह संयोजक ने कलश भ्रमण के दौरान सभी से 22जनवरी को अपने अपने घरो एवं मंदिरो में दीप जलाने और मंदिर में एकत्रित होकर पूजा कर भजन कीर्तन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बड़े भाग्य से ऐसा अवसर हमारे जीवन में आया है जो दुबारा नही आने वाला। इस ऐतिहासिक छन का सभी हिसा बने और राम लल्ला जो  वर्षो बाद अपने घर विराजमान हो रहे है इसकी खुशी और दीपावली समूचे सनातन धर्म प्रेमी मनाए। इस दौरान दुर्गावाहिनी प्रखण्ड संयोजिका सुनीता महतो,खलारी प्रखण्ड विहिप  उपाध्यक्ष नितेश तिवारी, भरत रज्जक, दीपक लोहार ,विक्की कुमार ,राहुल कुमार,दीपक तूरी, किशन राम, सचिन, शुभम, रोहित तुरी ,अमित तुरी, दीपक कुमार, सत्यम कुमार, रोहन कुमार, अमन, रोहित कुमार, बंटी राम ,दीपू कुमार ,lविनीत कुमार, मिक्की सिंह.मनीष कुमार, छोटू कुमार, रवि कुमार, श्रीकांत, लकी लोहरा,  सर ,पन्नू ,आर्यन कुमार, ममता देवी, संगीता देवी, नीरा देवी  ,संगीता देवी, उमा देवी, मौसमी देवी, रूपा देवी, ज्योति देवी, गीता देवी ,रुक्मिणी देवी, रानू कुमारी, छोटी कुमारी, सिद्धि कुमारी, निशु कुमारी ,आंती देवी, सोनी देवी, ममता देवी, शालू देवी, किरण देवी, सरस्वती देवी के अलावे काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments