25.1 C
Ranchi
Sunday, September 8, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariखलारी के राशन डीलर एक जनवरी से हड़ताल पर जाएंगे

खलारी के राशन डीलर एक जनवरी से हड़ताल पर जाएंगे

खलारी/डकरा। खलारी के राशन डीलर एक जनवरी से हड़ताल पर जाएंगे। इस संबंध में जनवितरण प्रणाली विक्रेता संघ खलारी प्रखंड द्वारा खलारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया है। जिसमे कहा गया है कि ऑल इंडिया फेयर फ्रायस के आह्वान पर एक जनवरी से अपनी लंबित मांगो को लेकर खलारी प्रखंड के पीडीएस दुकानदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। केन्द्र सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में अपनी मांगों के समर्थन में खलारी के सभी जनवितरण प्रणाली की दुकान एक जनवरी से बन्द रहेगा। ज्ञापन सौपने वाले में मनोज कुमार गिरी, नारायण सिंह, देवेंद्र प्रसाद गुप्ता, संजय चौधरी, दिनेश कुमार सिंह, मुंशी प्रसाद साहू, उपेंद्र कुमार, विवेकानंद गिरी, शिवनंदन साहू, सत्यनारायण प्रसाद, श्याम प्रसाद, पंचम प्रसाद, चंदन कुमार प्रसाद दीपक कुमार, धनेश्वर महतो, कन्हाई प्रसाद साहू, फुल कुमारी सहित कई राशन डीलर शामिल है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments