31 C
Ranchi
Sunday, June 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaइंटर आर्ट्स परीक्षा में गुमला का परचम लहराया, राज्य में मिला चौथा...

इंटर आर्ट्स परीक्षा में गुमला का परचम लहराया, राज्य में मिला चौथा स्थान

98.32% सफलता दर, 62% छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

गुमला, 5 जून — झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा घोषित इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा 2025 के नतीजों में गुमला जिला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया है। जिले ने 98.32 प्रतिशत की सफलता दर के साथ राज्य औसत से लगभग 3 प्रतिशत अधिक प्रदर्शन किया।

इस वर्ष गुमला जिले से कुल 7511 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7459 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 7334 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए, जिनमें 3086 छात्र एवं 4248 छात्राएं शामिल हैं।

सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि जिले के 62 प्रतिशत से अधिक यानी 4554 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, जो जिले के लिए एक रिकॉर्ड माने जा रहे हैं। वहीं, 2699 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में सफल हुए हैं।

इस सफलता के पीछे जिला प्रशासन की ‘गिफ्ट ऑफ एजुकेशन’ योजना की अहम भूमिका रही, जिसके तहत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के साथ नोडल पदाधिकारी के रूप में जोड़ा गया। इन अधिकारियों ने न केवल नियमित अनुश्रवण किया बल्कि शिक्षण मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

शिक्षा विभाग ने भी इस सफलता के लिए लगातार प्रयास किए। शिक्षकों की कोर टीम की सहायता से मॉक टेस्ट, महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास, तथा रेमेडियल कक्षाओं का आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी मिली।

जिले के वरीय पदाधिकारियों, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक और झारखंड शिक्षा परियोजना के अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading