25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariअस्थायी कब्जाधारियों पर चला खलारी प्रसासन का डंडा

अस्थायी कब्जाधारियों पर चला खलारी प्रसासन का डंडा

खलारी/डकरा। खलारी क्षेत्र में स्थानीय लोगों के द्वारा सार्वजनिक स्थानों में अवैध कब्जा पर खलारी प्रशासन का डंडा चला। क्षेत्र के पहाड़ी मंदिर, केडी हिन्दू गढ़ी चौक,बैंक चौक चौराहों पर अंचलाधिकारी शिशुपाल आर्या के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया साथ ही अन्य अतिक्रमण को तय समय पर हटाने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि कई दिनों से अस्थायी जगहों पर अतिक्रमण की सूचना मिल रही थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए राजस्व उपनिरीक्षक, सहायक व खलारी पुलिस के मदद से अतिक्रमण हटाया गया। वहीं इसके लिए कुछ अतिक्रमण धारी को 24 घंटे का समय दिया गया। आगे भी खलारी प्रशासन के द्वारा समय समय पर कार्रवाई जारी रहेगी।

राम भक्तों के लिए स्पेशल ऑफर  खरीदने के लिए लिंक पर जाएँ

https://www.meesho.com/s/p/6946li?utm_source=s_w

 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments