अबुआ आवास के प्रथम चरण में गिरिडीह के लिए 17860, धनबाद के लिए 8973 और बोकारो के लिए 8608 यानी कुल 35441 पक्के आवास की सौगात मिलेगी
गिरिडीह (कमलनयन) : झारखंड में आवासहीन गरीब परिवारों को तीन कमरों का पक्के मकान बनाकर देनेवाली राज्य सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना का मंगलवार को शुभारंभ करने गिरिडीह पधारे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का बोडो हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मुख्यमंत्री एवं सभी मंत्रियों का मंच पर अभिनंदन और आभार प्रकट किया। समारोह में सीएम ने कहा कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वारा विभिन्न जिलों में हुए कार्यक्रम के तहत 35 लाख आवेदन आये, जिसमें 20 लाख सूची को स्वीकृत किया गया है। आनेवाले दिनों में 20 लाख अबुआ आवास दिया जायेगा।

छात्रवृत्ति राशि में तीन गुना तक वृद्धि की गई
सीएम ने कहा कि झारखंड में शिक्षा-व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर बेहतर कार्य किए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव लाने का कार्य कर दिखाया है। हमारी सरकार ने झारखंड के सरकारी स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि में तीन गुना तक वृद्धि की है। पूर्व सीएम हेमन्त सोरेन ने राज्य के सरकारी स्कूलों को स्कूल आफ एक्सीलेंस के रूप में अपग्रेड करने का काम किया है। आनेवाले समय में भी बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। अब हमारे बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए पैसा बाधा नहीं बनेगी, यहां के बच्चे इंजीनियरिंग, मेडिकल, डिप्लोमा इत्यादि की डिग्री हासिल करें, इस निमित्त गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना संचालित की गई है। हमारी सरकार ने हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य के साथ कार्य करना प्रारंभ कर दिया है।
संताल प्रमंडल, कोल्हान प्रमंडल तथा पलामू प्रमंडल के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन के माध्यम से किसान भाइयों के खेत तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई विभिन्न डेमों एवं बराजों के माध्यम से सिंचाई हेतु पाइपलाइन बिछाकर किसान भाइयों के खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है। शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी बढ़ने पर निरंतर कार्य हो रहा है। पूर्व सीएम हेमन्त सोरेन ने राज्य में रोड का जाल बिछाने का कार्य किया है। हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को जोड़ने के लिए 15000 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण का कार्य कर रही है। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अच्छी सड़कों का होना बहुत जरूरी है। हमारी सरकार सड़क निर्माण का कार्य निरंतर कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त की राशि करीब 106 करोड़ रुपए हस्तांतरित की जाएगी : डीसी
गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड सरकार ने सभी योग्य लाभुकों के लिए पक्का आवास का निर्माण करने करने के लिए अबुआ आवास योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत तीन कमरों का पक्का मकान, रसोईघर एवं शौचालय बनाने के लिए सहयोग राशि के रूप में प्रत्येक आवास ₹2, 00000 दिया जाएगा। कार्यक्रम के इस विशेष शिविर में सीएम के कर कमलों द्वारा गिरिडीह, धनबाद एवं बोकारो जिला में अबुआ आवास योजना का शुभारंभ एवं स्वीकृति पत्र वितरण किया जा रहा है। समारोह में सीएम की उपस्थिति में अबुआ आवास, सबका आवास के प्रथम चरण में गिरिडीह के लिए 17860, धनबाद के लिए 8973 और बोकारो के लिए 8608 कुल 35441 पक्का आवास की सौगात लेकर आई है।
लाभुकों के खाते में अबुआ आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त की राशि लगभग 106 करोड़ रुपए हस्तांतरित की जाएगी। साथ ही 50 वर्ष एवं अधिक उम्र की सभी महिलाएं एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष लाभुक जो 50 वर्ष से अधिक उम्र के हों, उन्हें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। इस जिले में आगामी वर्षों में गिरिडीह जिले के लिए 178602 धनबाद के लिए 89730 और बोकारो के लिए 86106 कुल 354448 लागू को पक्का आवास से लाभान्वित किया जाएगा।

‘अब 100 के बजाय 125 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी’
उन्होंने कहा कि विरोधी बौखलाकर सरकार को अपदस्थ करने का खेल खेला, जिससे हेमंत बाबू को जेल जाना पड़ा, जिसमें राज्य की जनता में रोष है और जनमानस दुखी है. कहा कि अब पार्ट टू की जिम्मेवारी हमें मिली है. हम हेमंत बाबू के समावेशी विकास को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. सीएम ने कहा कि कुछ लोग हमारी सरकार पर काम नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं ये वही लोग हैं, जो हमेशा से झारखंड को चरागाह मानते रहे हैं।
वैसे लोग झूठ फैलाकर झारखंड का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में जितना विकास हेमंत सरकार ने किया, उतना तो 23 सालों में किसी सरकार ने नहीं किया. कहा कि विकास योजनाओं की सूची में आज से हमारी सरकार ने 50 साल उम्र वाले झारखंडियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देनेवाली योजना की भी शुरुआत की है। इसके अलावा 100 के बजाय 125 यूनिट फ्री बिजली का लाभ अब 30 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा. सीएम ने कहा कि गरीबों के बच्चों को शिक्षा मिलती रहे. इसके लिए छात्रवृत्ति राशि तीन गुणा बढ़ा दी गई है.

55 हजार महिला समूह सखी मंडल को 8 हजार 227 करोड़ की सहायता राशि दी गई
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से जोड़ने के लिए 15 हजार किलोमीटर नई सड़कें बनायी जा रही है। 55 हजार महिला समूह सखी मंडल को 8 हजार 227 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की गई है। निजी कंपनियों में स्थानीय लोगों को नियोजित करने के मकसद से 50 फीसदी स्थानीय युवाओं को नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा झारखंडियों को नशापान से दूर करने के लिए स्वरोजगार की योजना चलाई जा रही है.
इसके अलावा गिरिडीह जिले के 7165, धनबाद जिले के 5931 और बोकारो जिले के 5550 गरीब और ज़रूरतमंद लाभुक शामिल हैं। इस दौरान सभी लाभुकों के बैंक खाते में डीवीटी के जरिए 106 करोड़ की धनराशि ऑनलाइन प्रथम किस्त ट्रांसफर किये गये। गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान 196.51 करोड़ की लागत से 104 योजनाओं का शिलान्यास और 3.33 करोड़ से कुल 6 योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन बाद में किया जाएगा। इस दौरान 74 लाभुकों में 7.69 करोड़ की लागत की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

कई मंत्री, विधायक व अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए
कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना अंतर्गत तीनों जिले (गिरिडीह, धनबाद एवं बोकारो) के 5–5 कुल 15 लाभुकों को मंच से स्वीकृति पत्र एवं सर्वजन पेंशन में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत गिरिडीह जिले के 3 लाभुकों (50 वर्ष से ऊपर) को मंच से स्वीकृति पत्र दिया गया एवं विशेष पेंशन शिविर के लिए 3 प्रचार वाहनों को फ्लैग ऑफ किया गया। समारोह को राज्य सरकार के मंत्रियों में बन्ना गुप्ता, सत्यानंद भोक्ता, बेबी देवी, विधायक सुदिव्य कुमार, लम्बोदर महतो, विनोद सिंह व अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की शुरुआत सीएम एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर हुई।
इस दौरान गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सीएम को बुके देकर अभिनंदन किया एवं स्वागत उदगार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सीएम के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, ग्रामीण विकास सचिव, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिले के उपायुक्त एवं आरक्षी अधीक्षक, पूर्व विधायक डा. सरफराज अहमद, जयप्रकाश वर्मा, राजकुमार यादव तथा तीनों जिलों के सैकड़ों पंचायतों से आए हजारों लाभुक व आम नागरिक मौजूद थे। इससे पहले सीएम का स्वागत संताली परम्परागत रीति-रिवाज से ढोल-नगाड़ों के साथ किया.
Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Shirt | Casual | Plain | Full Sleeve | Summer - Regular Fit (Available in Plus Sizes)
₹349.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)TRYLO Riza T-FIT Women's Non-Padded,Non-Wired,Full Coverage,Seamless 100% Cotton Feel Fabric Bra Available in Multicolor
₹349.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹225.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nermosa Women's Printed Anarkali Kurta Palazzo Set with Dupatta | Kurta sets for women
₹689.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Solid Long Trunk Boxer Brief(Pack of 3)
₹869.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹469.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹474.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹416.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Bandhani Printed Saree with Embroidered Scalloped Border
₹826.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Bandhani Printed Chiffon Saree with Blouse
₹464.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







