25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह: तिसरी अंचल के राजस्वकर्मी को एसीबी ने घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा

गिरिडीह: तिसरी अंचल के राजस्वकर्मी को एसीबी ने घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा

तिसरी (गिरिडीह) : एसीबी (धनबाद) ने सोमवार को गिरिडीह के तिसरी अंचल के राजस्व कर्मी रामनरेश चौधरी को पांच हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उसे गिरफ्तार कर धनबाद ले जाया गया। धनबाद एसीबी के डीएसपी राजेंद्र प्रसाद सोमवार को इस कार्रवाई को अंजाम देने तिसरी पहुंचे थे। योजनाबद्ध तरीके से राजस्वकर्मी राम नरेश चौधरी को दबोचा. इस दौरान घूसखोर कर्मी राम नरेश चौधरी के हाथ केमिकल से धुलाए गए। उसके हाथ से घूसखोर होने का प्रमाण  निकला। उक्त कार्रवाई के बाद डीएसपी ने तिसरी के अंचल अधिकारी से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार तिसरी भाजपा के मंडल अध्यक्ष नरेश यादव अपने पूर्वजों की जमीन को केवाला के दस्तावेज ऑनलाइन करने को लेकर राम नरेश चौधरी को बार-बार कह रहे थे और कार्यालय का  चक्कर काट रहे थे। नरेश यादव ने मामले की जानकारी धनबाद एसीबी को दी.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments