22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeNationalआखिरकार झारखंड में कांग्रेस की एकमात्र सांसद रही गीता कोड़ा ने भाजपा...

आखिरकार झारखंड में कांग्रेस की एकमात्र सांसद रही गीता कोड़ा ने भाजपा का दामन थाम ही लिया, मधु कोड़ा की भी भाजपा में वापसी हुई

चाईबासा, रांची : प.सिंहभूम (चाईबासा) से एकमात्र कांग्रेस की सांसद रही गीता कोड़ा अंतत: भाजपा का दामन थाम ही लिया. गीता कोड़ा झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी है. गीता कोड़ा के साथ पुराने भाजपाई मधु कोड़ा भी घर वापसी हो गई. कोल्हान क्षेत्र में मधु कोड़ा की अच्छी पकड़ मानी जाती है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में दोनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी. पति-पत्नी का भाजपा में शामिल इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका माना जाएगा. पूर्व में भाजपाई मधु कोड़ा को लेकर बार-बार गीता कोड़ा पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रहार करते थे। अब भाजपा भ्रष्टाचार को लेकर मधु कोड़ा पर तीखे प्रहार करने से बचेगी. वहीं दूसरी ओर मधु कोड़ा के खिलाफ चल रहे आर्थिक घोटाले प्रकरण में भी सीबीआई ढीली पड़ सकती है. इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि सबकुछ एक रणनीति के तहत पति-पत्नी ने भाजपा का दामन थामा है.

अब चाईबासा से भाजपा की उम्मीदवार होंगी गीता कोड़ा…!

मिली जानकारी के अनुसार गीता कोड़ा को भाजपा में लाने के लिए भाजपा की लॉबी बहुत दिनों से सक्रिय थी। अब यह सवाल उठाया जा रहा है कि भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं ने आखिर गीता कोड़ा में इतनी दिलचस्पी क्यों दिखाई? छह माह पूर्व गृहमंत्री अमित शाह चाईबासा आए थे, उसी समय से यह कयास लगाया जाने लगा था कि गीता कोड़ा को भाजपा को शामिल कर मधु कोड़ा के घोटाले की जांच को शिथिल किया जा सकता है. जैसा कि देश में घोटाले में फंसे अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ किया गया है. संभवत: भाजपा की ओर से यह संदेश दिया गया होगा कि भाजपा में शामिल होने के बाद मधु कोड़ा से जुड़ी सीबीआई की जांच रुक जाएगी. झारखंड से एकमात्र कांग्रेस की लोकसभा सीट पर गीता कोड़ा को भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ाने की तैयारी कर ली गई है.

 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments