16.6 C
Ranchi
Thursday, February 13, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaआगामी 4 मार्च को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ धरना...

आगामी 4 मार्च को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का किया जाएगा

राज्य सरकार की भ्रष्टाचार, स्थानीय जनहित समस्या, अबुआ आवास में धांधली जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर जनता के समक्ष रखा जायेगा। प्रखंड मुख्यालय में हजारों कार्यकर्ता सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल प्रभारी के नेतृत्व में हर मंडलों के बैठक कर संगठन द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इसके लिए चुनावी कार्यालय, होटल सभेकर में कार्यकर्म को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई।
जिसमे अध्यक्ष ने कहा राजनीतिक प्रतिष्ठा कार्यकर्ताओं के हाथ में है। इस भ्रष्ट सरकार और व्यवस्था को बदलने के लिए भाजपा लोकतांत्रिक रूप से सरकार की नाकामी के खिलाफ मुखर होगी। 4 मार्च को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सविंदर सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनुपचंद्र, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, सुजीत नंदा, गायत्री देवी, यशवंत सिंह, जिला मंत्री जगनारायण सिंह, गौरी किंडो, प्रतिमा देवी, रामेश्वरी उरांव, संजय साहू, दामोदर केसरा, अरविंद मिश्रा, बालकेश्वर सिंह, चितरंजन मिश्रा सहित अन्य विशेष रूप से उपस्थित थें।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments