23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 17, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुप्त सूचना के आधार पर पशु तस्करों को रंगे हाथ पकड़ भेजा...

गुप्त सूचना के आधार पर पशु तस्करों को रंगे हाथ पकड़ भेजा गया गुमला जेल

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो थाना के नियुक्त थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने अपने पदभार ग्रहण करते ही एक गुप्त सूचना के आधार पर पशु तस्करों को पकड़ा गया। जिला पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए एक एस आई टी टीम का गठन किया गया। बीती रात्रि पुराने भरनो थाना के समक्ष छापेमारी अभियान चलाकर गौवंशीय पशुओं से लदे एक पिक अप वैन और फूल डाला बड़ा ट्रक को पकड़ा गया।

पिकअप वैन से 11 और फूल डाला बड़े ट्रक से 31। कुल मिलाकर 42 गौवंशीय पशुओं को बरामद किया गया। जिसमे एक को मृत भी पाया गया। अन्य गंभीर रूप से घायल गौवंशीय पशुओं का स्वस्थ, जांच इलाज कराई जा रही है।

उक्त दोनो वाहनों के चालक और सहयोगिकों सहित कुल 5 लोगो को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां थाना प्रभारी द्वारा किए गए आवश्यक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पशुओं को छत्तीसगढ़ से झारखंड राज्य के बॉर्डर क्रॉस करवाना था। क्रॉस करवाकर भरनो के रास्ते झारखंड की राजधानी रांची स्थित कांटाटोली के एक बूचड़खाने में कत्ल करने के उद्देश्य से लाया जा रहा था।

वाहन जब्त कर सम्बन्धित वाहन मालिकों के विरूद्ध मामला दर्ज करते हुए और मीडिया एवम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए सभी गोस्तकारों को गुमला जेल भेज दिया गया है।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments