24.8 C
Ranchi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariचुरी कॉलोनी में महिला को सांप ने काटा

चुरी कॉलोनी में महिला को सांप ने काटा

खलारी – खलारी थाना क्षेत्र के चुरी कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय सावित्री देवी को गुरूवार सुबह जहरीले सांप ने काट लिया। आनन फानन में महिला को डकरा केंद्रीय अस्पताल लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद महिला को राँची रिम्स रेफर कर दिया गया। साबित्री देवी ने बताया कि घर के पीछे सुबह सब्जी तोड़ने गयी थी। सब्जी तोडने के क्रम में पीछे झड़ी से एक बहिराजड़ा नामक जहरीले सांप ने पैर में काट लिया। सांप के काटने के बाद वह अपने पुत्र को आवाज दी जिसके बाद उसके पुत्र और पति ने उसे डकरा केंद्रीय अस्पताल ले आए।

News – Kumar Prakash.

 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments