सूचना भवन
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, गुमला
गुमला: 02 मार्च 2024
प्रेस विज्ञप्ति संख्या: 04
==================================
आगमी लोकसभा ( आम) चुनाव के निमित्त राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले में 4 मार्च को विशेष सोशल मीडिया अभियान #IamVerifiedVoter का होगा संचालन
गुमला – आगमी लोगसभा (आम) चुनाव के निमित्त राज्य सरकार द्वारा 80 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लिए राज्य भर में कई जन जागरूकता हेतु गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में राज्य से प्राप्त निर्देश के आलोक में 4 मार्च से लेकर तीन सप्ताह तक एक नई गतिविधि का संचालन किया जाना है। 4 मार्च को राज्य भर के सभी मतदान केंद्रों में एक विशेष हैशटैग गतिविधि #IamVerifiedVoter का संचालन प्रातः 10 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। जिसके पश्चात आगामी तीन सप्ताह तक इस अभियान का संचालन किया जाना है।
जिले में उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आगामी चुनाव से संबंधित जिले में किए जा रहे तैयारियों से जुड़ी जानकारी देने हेतु आज उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर समाहर्ता गुमला, एसडीओ सदर, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित जिले अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी तथा जिले के विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
उपायुक्त ने उक्त कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि राज्य से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले में #lamVerifiedVoter अभियान का प्रारम्भ किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के तहत उपायुक्त ने जिले के प्रत्येक मतदाता से यह अपील की कि सभी मतदाता अपना नाम मतदान केन्द्र जाकर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची से अथवा ऑनलाईन Voter Helpline App Voters Service Portal (https://voters.eol.gov.in/) के माध्यम से जांच कर संतुष्ट हो लें कि उनका नाम संबंधित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में दर्ज है। यदि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है अथवा कोई अन्य त्रुटि है, तो नाम पंजीकरण करने एवं सुधार आदि हेतु आवेदन समर्पित करने हेतु जानकारी आवश्यक दें। अंतिम मतदाता प्रकाशन की सूची संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ तथा सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी/ निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी के पास उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से मतदाता सूची अथवा ऑनलाईन नाम जाँच करने के उपरान्त संतुष्ट होने पर मतदाता सूची/Voter Information Slip की प्रति के साथ सेल्फी फोटो लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म यथा Facebook/Twitter/Instagram आदि पर हैशटैग #lamVerifiedVoter का उपयोग करते हुए पोस्ट करने की अपील की।
उपायुत ने जानकारी दी –
उपायुत ने जानकारी दी कि
दिनांक-04.03.2024 को सभी मतदान केन्द्रों पर अंतिम प्रकाशित मतदाता की प्रति एवं प्रपत्र-6, 7 एवं 8 के साथ बी०एल०ओ० की उपस्थित रहेंगे ताकि वहां आए नागरिकों को उक्त अभियान के बारे में बताया जा सके एवं आवश्यकता पड़ने पर मतदाता सूची में पंजीकरण आदि हेतु आम नागरिकों से भरा हुआा प्रपत्र प्राप्त कर सकें।
उपायुक्त ने दी चुनावी तैयारियों से संबंधित जानकारी
चुनाव आयोग से प्राप्त सूचना अनुसार चुनाव के दिन मतदान के समय को संशोधित करते हुए प्रातः 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे निर्धारित की गई है।
80 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग, दिव्यांग एवं PWD (पर्सन्स विद डिसएबिलिटीज) व्यक्ति अब घर से भी कर सकेंगे मतदान
बैठक के दौरान उपायुक्त ने चुनाव से जुड़े अन्य कई महत्वपूर्ण बातों को सबके समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग से प्राप्त सूचना अनुसार मतदान दिवस के दिन 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग जो चल फिर नहीं सकते हैं, वैसे दिव्यांग जो पोलिंग बूथ तक आने में असमर्थ है एवं ऐसे व्यक्ति जो शारीरिक अक्षमताओं से प्रभावित हैं एवं मतदान केंद्र नहीं आ सकते हैं वैसे स्थिति में सरकार के आने वाले नई गाइडलाइन अनुसार मोबाइल मतदान टीम द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा एवं उसमें पूर्ण रूप से गोपनीयता बरती जाएगी। इसके लिए उक्त मतदाताओं को मतदान से पूर्व फॉर्म 12डी भरनी होगी। इसके साथ ही मतदान केंद्रों में भी बुजुर्गों/ दिव्यांगों एवं पीडब्ल्यूडी प्रभावी व्यक्तियों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अलावा उपायुक्त ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा मतदान के समय को विस्तृत किया गया है, नए आने वाले गाइडलाइन के अनुसार चुनाव का समय प्रातः 7:00 बजे से लेकर संध्या 5:00 तक का समय निर्धारित किया गया। ताकि मतदाताओं को वोट देने के लिए अधिक समय मिल सके एवं इस बार अधिक से अधिक वोटिंग हो सके।
उपायुक्त ने कहा कि उक्त से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही चुनाव आयोग द्वारा जारी की जाएगी जिसके पश्चात सभी नियमों को विस्तृत रूप से आम नागरिकों के समक्ष रखा जाएगा।
सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए होगी वाहन की व्यवस्था
उपायुक्त ने बताया कि मतदान दिवस में सुदुवार्त इलाकों में रहने वाले मतदाताओं के आवागमन की सुविधा हेतु निः शुल्क वाहनों को भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि आम नागरिकों को चुनाव के दिन आवागमन में किसी प्रकार की समस्या का न सामना करना पड़े।
उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकोक की सुविधा हेतु प्रत्येक मतदान केंद्रों में मिनिमम एश्योर्ड फैसिलिटी अर्थात प्राथमिक सुविधाओं जैसे पेय जल,बिजली,शौंचालय, मोबाइल नेटवर्क जैसी सुविधाएं सुनिश्चित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आम नागरिक भी अपने अपने मतदान केंद्र जाएं एवं वहां मतदाता सूची में अपने नाम के मिलान के साथ साथ अपने केंद्र को जाने एवं वहां की सुविधाओं का अवश्य जांच कर लें।
4 मार्च से प्रारंभ होने वाले हैश टैग अभियान को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न पॉलिटिकल पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ भी की बैठक
जिले के पॉलिटिकल पार्टी के प्रतिनिधियों से भी उक्त अभियान के सफल संचालन हेतु उनके सहयोग के उद्देश्य से उपायुक्त ने जिले विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ भी एक विशेष बैठक की। जिसमें उपायुक्त ने 4 मार्च से प्रारंभ कर तीन सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए पार्टी के प्रतिनिधियों को भी उनके स्तर से जन जागरूकता करने हेतु प्रेरित किया गया एवं उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में उक्त अभियान के सफल संचालन में अपने सहयोग देने की बात कही।
===============================================
KOTTY Mens Regular Fit|Classic Design with Stylish Look |Day Comfort|Mide Rise Strachable Jeans
₹401.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nifty Women's Denim Stretchable High Waist Baggy Jeans for Women
₹621.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nermosa Women Printed Anarkali Kurta and Pant Set with Dupatta | Printed Kurta Set | Women Kurta Sets |
₹703.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Klosia Women Embroidery Solid Straight Kurta and Pant Set with Dupatta
₹673.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nermosa Women's Printed Anarkali Kurta Palazzo Set with Dupatta | Kurta sets for women
₹689.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Printed Saree With Blouse Piece
(as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (Pari 121)
₹448.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Bandhani Printed Saree with Embroidered Scalloped Border
₹826.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹436.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







