21.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaहमारे दुकान के सामने ऑटो (टेंपो)नहीं लगेगी , बोलकर कर टेंपो चालक...

हमारे दुकान के सामने ऑटो (टेंपो)नहीं लगेगी , बोलकर कर टेंपो चालक के पेट में घुसेड दी चाकू

हमारे दुकान के सामने ऑटो (टेंपो) नहीं लगेगा, बोलकर दुकानदार ने अपने सात आठ सहयोगियों के साथ मिलकर गाली गलौज , लात घुंसो और बेल्ट से मारपीट किया और अंत में , टेंपू चालक के पेट में चाकू घुसेड दी ।

ऑटो टेंपो चालक की स्थिति गंभीर , रांची रिम्स रेफर ।

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित, सिसई मेन रोड़ में प्रेस स्टोर दुकान के आगे ऑटो ( टेंपो ) खड़ा देखकर , दुकानदार ने गन्दी गन्दी गाली गलौज करते हुए , अपने दुकान का शटर खोलकर अपना स्कूटी अंदर किया और ऑटो ( टेंपो ) चालक पर बेल्ट खोलकर भरनो थाना स्थित कुलंगकेरी ग्राम निवासी राहुल सोनी (पिता जगन्नाथ सोनी ) को मारना शुरू किया और अन्य सात आठ सहयोगियों के साथ मिलकर,लात घूसों और बेल्ट से मारने लगे और फिर अन्त में दुकानदार ने अपने दुकान से चाकू लेकर आया और राहुल सोनी के पेट में में सीधे घुसेड दिया, इसी क्रम में राहुल सोनी की मां जो बगल की दुकान में कपड़ा खरीद रही थी , को लोगों ने बताया की तुम्हारे बेटे को लोग मर रहे हैं, यह सुनकर राहुल सोनी की मां लक्ष्मी देवी दौड़ते हुए उक्त घटनास्थल पर पहुंची और अपने पुत्र राहुल सोनी को बचना चाही तो उक्त लोगों ने लक्ष्मी देवी के साथ में भी मारपीट किया गया, फिर राहुल सोनी दर्द से बेचैन होकर अपने पेट पकड़कर भागने लगा , इसी क्रम में भरनो थाना स्थित शिवनाथपुर की मुखिया सोरेस देवी ने गंभीर रूप से घायल राहुल सोनी को पहचान ली ,की वह युवक उसके गांव का हैं , तो वह अपने साथ राहुल सोनी को सिसई थाना ले गई और फिर आनन-फानन में इलाज के लिये रेफरल अस्पताल सिसई ले गयी , जहां डॉक्टरों ने राहुल सोनी का प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर होते देख कर , बेहतर इलाज के लिये रांची रिम्स रेफर कर दिया गया हैं, इस संबंध में राहुल सोनी के दोस्त राम साहू और अजय कुमार ने घटनास्थल पर उपस्थित लोगों को बताया ,की राहुल सोनी की मां सिसई मेन रोड में ही बगल के कपड़ा दुकान में राहुल सोनी की मां लक्ष्मी देवी कपड़ा खरीद थी, और हम लोग प्रेस स्टोर दुकान बंद होने के कारण , उक्त स्थान पर ऑटो (टेंपो) खड़ा कर उक्त ऑटो ( टेंपो ) में बैठकर हमलोग चना (बुट) खा रहे थे, इसी क्रम में प्रेस स्टोर के मालिक उक्त दुकानदार अपने स्कूटी से आया और कहा कि मेरे दुकान के सामने ऑटो (टेंपो) नहीं लगेगा हटाओ , तो राहुल सोनी ने कहा कि चना (बुट) खा कर ऑटो (टेंपो) को हटा देते हैं , बस फिर क्या था , उक्त दुकानदार आग बबूला हो गया और राहुल सोनी को गली गलौज देते हुए अपना बेल्ट खोल कर सीधे मरने लगा और अपने अन्य सात आठ सहयोगियों के साथ मिलकर, लात ,घुंसा, फैट और बेल्ट से मारता रहा , और उक्त दुकानदार ने एकाएक बोला की रूको इसे चाकू मारते हैं ,और फिर वह अपने दुकान से चाकू लेकर आया और राहुल सोनी के पेट में सीधे चाकू घुसेड दिया , हम दोनों (राम साहू और अजय कुमार ) लोग डर से किनारे हो गये , फिर इसी क्रम में भरनो थाना स्थित शिवनाथपुर की मुखिया सोरेस देवी ने राहुल सोनी को सिसई थाना और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिसई ले गई , जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राहुल सोनी को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया हैं। सिसई थाना पुलिस ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए ,छानबीन शुरू कर दी हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading