27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDhanbadरांची छोड़ कांग्रेस ने 3 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया :...

रांची छोड़ कांग्रेस ने 3 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया : चतरा से केएन त्रिपाठी, धनबाद से अनुपमा सिंह और गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह को मिला  टिकट, राजधानी में कांग्रेेस के संभावित प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ी

रांची : काफी इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने झारखंड के 3 और संसदीय सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी ने चतरा लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी से, बेरमो विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को धनबाद से और गोड्डा से महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इससे पूर्व कांग्रेस की ओर से हजारीबाग, लोहरदगा और खूंटी में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। हजारीबाग में जेपी पटेल, लोहरदगा में सुखदेव भगत और खूंटी में कालीचरण मुंडा को टिकट दिया है। मजेदार बात ये है कि अभी तक रांची लोकसभा सीट को होल्ड पर रखा गया है. हालांकि लंबे समय तक इन तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को लेकर माथापच्ची चल रही थी। विपक्ष की ओर से कांग्रेस को घेरा भी जा रहा था. यह कहा जा रहा था कि कांग्रेस को झारखंड से उम्मीदवार ही नहीं मिले रहे हैं।

तीनों सीटों पर अब दिलचस्प मुकाबला देेेेखने को मिलेगा 

याद रहे कि गोड्डा के भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने कहा था कि वे चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे. लेकिन अब जबकि चुनावी माहौल बदल गया है तो ऐसी हालत अब उनका क्या रुख होता है,यह देखना दिलचस्प होगा. निशिकांत दुबे  लगातार तीन बार गोड्डा में जीत दर्ज कर चुके हैं। धनबाद में अनुपमा सिंह के मुकाबले भाजपा ढुल्लू महतो हैं. हालांकि झामुमो की ओर से यह कहा जा रहा था कि कांग्रेस को सरयू राय के लिए धनबाद सीट छोड़ देनी चाहिए. अब देखना है कि सरयू राय क्या रुख अपनाते हैं. अगर सरयू राय ने यहां से चुनाव लड़ने का मन बनाया तो यहां तिकोना संघर्ष देखने को मिल सकता है. वहीं चतरा लोकसभा सीट पर केएन त्रिपाठी का सीधा मुकाबला भाजपा के कालीचरण सिंह से होनेवाला है. केएन त्रिपाठी पहली बार सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading