26.8 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDhanbadधनबाद सांसद ढुलू महतो ने राज आर्यन शर्मा को अपना सांसद प्रतिनिधि...

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने राज आर्यन शर्मा को अपना सांसद प्रतिनिधि बनाया

धनबाद: धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद ढुलू महतो ने धनबाद के भूली निवासी राज आर्यन शर्मा को अपने आवास कार्यालय में रविवार को सांसद प्रतिनिधि (जल संसाधन विभाग) के रूप में मनोनीत किया है। सांसद ने राज आर्यन शर्मा को धनबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास संबंधी कार्यों को गति देने के लिए  आधिकारिक पत्र सौंपा है.

सांसद ने राज आर्यन से लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की नसीहत दी

सांसद ने मनोनयन के बाद राज आर्यन शर्मा को धनबाद में जल संसाधन के नए स्रोतों को विकसित करने और पेयजल की समस्याओं के समाधान पर जोर देने का निर्देश दिया है. इसके लिए जहां उनकी जरूरत हो या किसी काम में रूकावट हो तो हमसे संपर्क करेंगे. श्री शर्मा को जल संसाधन विभाग से संबंधित विकास योजनाओं की समीक्षा, विभागीय समन्वय, जनशिकायतों के निवारण तथा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई से जुड़ी परियोजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बाघमारा के विधायक ने राज को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया

बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो ने भी राज आर्यन शर्मा को हरसंभव सहयोग देने का वादा किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें राज आर्यन पर भरोसा है कि वे अपनी भूमिका का निर्वाह सही ढंग से करेंगे और अपने क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर  उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और त्वरित गति से उसके समाधान के लिए कार्य करेंगे.

नवमनोनीत सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा से सांसद ढुलू महतो से बातचीत करते हुए.

राज आर्यन ने सांसद का आभार जताया

इस मौके पर राज आर्यन शर्मा ने अपने मनोनयन के लिए माननीय सांसद ढुलू महतो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे पहली बार सांसद ने इतनी बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है. यह क्षण मेरे लिए गर्व का विषय है. हमें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने के लिए हमें सांसद का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। श्री शर्मा ने सांसद को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए सतत प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि जल संसाधन से जुड़ी योजनाओं का पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन, किसानों और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देना उनका मुख्य उद्देश्य होगा।

राज आर्यन शर्मा ने सांसद ढुलू महतो का आशीर्वाद लिया

ये लोग थे उपस्थित

इस अवसर पर विश्वकर्मा लोहार समिति के धनबाद जिलाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, सचिव विजय शर्मा व समिति सदस्य दीपक विश्वकर्मा, विक्की विश्वकर्मा के अलावा सिंटू कुमार, अक्षत साहनी, शुभम कुमार, प्रणव रवानी, सोहेल अहमद, अजय पासवान तथा आकाश रवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने इस मनोनयन का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक पहल बताया। उपस्थित लोगों ने श्री शर्मा से उम्मीद जतायी कि वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कर्मठता से क्षेत्रवासियों अपनी लोकप्रियता बरकरार रखेंगे.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading