विष्णुगढ़ में रामनवमी से पूर्व निकला शानदार शोभायात्रा, एनडीए सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने शामिल होकर बढ़ाया रामभक्तों का उत्साह
हजारीबाग जिले में रामनवमी की आगाज़ हो चुकी है। मंगलवार को महा अष्टमी के अवसर पर जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्ण वैभव और हर्षोल्लास के साथ अष्टमी शोभायात्रा निकला। श्री चैत रामनवमी महासमिति, विष्णुगढ़ के द्वारा विष्णुगढ़ में रामनवमी के पूर्व संध्या आयोजित भव्य और आकर्षक झंडा शोभा यात्रा में विशेषरूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल शामिल हुए और रामभक्तों और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। मनीष जायसवाल यहां श्रद्धालुओं के साथ सड़क पर तलवार और भगवा ध्वज के साथ कदमताल करते नजर आए। मनीष जायसवाल को अपने बीच पाकर शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर दिखा। जय श्री राम के नारे की गूंज के साथ पूरा विष्णुगढ़ और बनासो क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। विष्णुगढ़ प्रखंड के सभी 24 पंचायतों के हजारों लोग सड़कों पर श्रीराम की उद्घोष के साथ रामनवमी की आगाज़ करते दिखे। यह शोभा यात्रा विष्णुगढ़ के दुर्गा मन्दिर चौक से शुरू होकर हॉस्पिटल चौक, अखाड़ा चौक, क्रोंज मोड़, जमुनिया नदी, नवादा होते हुए बनासो स्थित मां बागेश्वरी धाम पहुंचकर समाप्त हुआ। भगवा ध्वज के साथ बाइक पर सवार रामभक्तों का उत्साह चरम पर दिखा। यहां आयोजन समिति ने आत्मीय भाव से विभोर होकर सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल का अंग- वस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया। मौके पर मनीष जायसवाल ने आत्मीय स्वागत के लिए विष्णुगढ़ वासियों का हमेशा आपका ऋणी रहने की बात कही। सांसद उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को रामनवमी की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी ।
टाटीझरिया के बेडम में आयोजित श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए भाजपा के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल
टाटीझरिया प्रखंड के बेड़म गांव में आयोजित हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल मंगलवार को शामिल हुए। इस दौरान यज्ञ मंडप में मत्था टेक कर उन्होंने सबके लिए मंगल कामना की। उन्होंने क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना किया। महायज्ञ समिति के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यज्ञ से क्षेत्र में शांति, सुख समृद्धि आती है वहीं समाज में एक दूसरे के प्रति समरसता और विश्वास बढ़ता है। धार्मिक अनुष्ठानों से क्षेत्र में सकारात्मक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। यज्ञ के आयोजन होने पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है और जहां तक मंत्रोच्चारण की ध्वनि पहुंचती है पूरा वातावरण शुद्ध हो जाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलासपति सिंह, एमके पाठक, राजू यादव, शंकर प्रसाद, पंकज मंडल, निखिल सिंह, सुशांत सिंह, यज्ञ कमेटी के रोहित प्रसाद, भोला शर्मा, जीवाधन प्रसाद, बिरेंद्र प्रसाद, बबलू सिंह, राजेंद्र मंडल, प्रकाश मंडल, पप्पून शर्मा, जागेश्वर मंडल, राजकुमार मंडल, नारायण मंडल, सहदेव मिस्त्री, सचिन मंडल समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहें ।
टाटीझरिया में चखा गुलाबजामुन का स्वाद, चाय पर की चुनावी चर्चा
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का टाटीझरिया “गुलाबजामुन” के लिए बेहद फेमस है। विष्णुगढ़ से लौटने के क्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने यहां गुलाबजामुन का स्वाद चखा और चाय पर स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों संग आगामी चुनाव को लेकर चर्चा- परिचर्चा की ।
जिला परिषद के जिला अभियन्ता स्व.सी.बी.सिंह के श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल, श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के हुटपा पंचायत स्थित ग्राम बानाहप्पा निवासी हजारीबाग जिला परिषद के जिला अभियन्ता स्व.सी.बी.सिंह और उनकी मां के संयुक्त श्रद्धांजली सभा में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल शामिल हुए और दिवंगत मां- बेटे की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया ।
सदर प्रखंड के मेरू और डंडई में दुर्गा महाअष्टमी पूजा में हुए शामिल, क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए के सांसद उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने मंगलवार को हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत मेरू और अमनारी पंचायत के ग्राम डंडई में आयोजित श्री चैती दुर्गा पूजा के महाअष्टमी पूजा में शमिल हुए और माता रानी से क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मेरू के ग्रामीणों द्वारा रामनवमी से पूर्व आकर्षक झांकी सह शोभा यात्रा आसपास के क्षेत्रों में निकाला गया। यहां उनके साथ सदर प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अनेश्वर प्रसाद, महेश प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, सीताराम प्रसाद, मनोज प्रसाद, राजू मेहता, लल्लू यादव, नंदकिशोर सिंह, बबलू सिंह, श्यामलाल महतो, राजेश शर्मा, भरत सिंह, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
News – Vijay Chaudhary.
SWAGR 5 Pack Women's High Coverage Super Combed Cotton Hipster Panty Set | Powered by ZincShield Anti-Bacterial Tech | BreatheSoft Fabric | MarkFree Waistband | SOXCO Style HP06
₹398.99 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)PARTHVI Women's Pure Cotton Printed Straight Kurta Set with Palazzo Pants & Dupatta- Ethnic Wear, Green
₹749.00 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set
₹799.00 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)GoSriKi Kurta Set Women Viscose Printed | Kurti Set Woman | Kurta Pant Dupatta 3 Piece Outfit | V-Neck Elbow Length Sleeve Straight Fit Ethnic Wear Ladies Dress Stylish Traditional Clothing
₹699.00 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹249.00 (as of September 6, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹560.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece | Sari for women
₹801.00 (as of September 6, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







